Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
11 सितंबर की टॉप 20 खबरें: BRICS Summit के लिए दिल्ली में अभेद्य सुरक्षा, भारत आएंगे जिनपिंग-पुतिन, एशिया कप के फाइनल में पहुंची टीम इंडियाहनुमान अंश’ फिल्म आस्था, संस्कृति और भक्ति की शक्ति का देती है संदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने देखी हनुमान अंश फीचर फिल्मदुर्गा पूजा में मांसाहार पर टिप्पणी विवाद : कांग्रेस के बाद अब सपा ने बागेश्वर बाबा के खिलाफ दर्ज करायी शिकायतमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हनुमान अंश फिल्म देखीमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वर्ण पदक जीतने पर सुश्री शीतल को दी बधाईउत्सव के रूप में मनाया जाये स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन अभियान और सेवा से संकल्प अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक प्रदेश में चलाए जाएंगे दो अभियान स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन अभियान से प्रदेश के 50 लाख लोगों को मिलेगा भारत को तोड़ने की बात करने वालों के टुकड़े-टुकड़े कर देंगे : शुभेंदु अधिकारीBRICS Summit 2026: पीएम मोदी ने दिखाई झलक, ब्रिक्स नेताओं के स्वागत को तैयार दिल्ली, Videoमुख्यमंत्री डॉ. यादव के सागर आगमन के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई | बंडा अवैध शराब प्रकरण के आरोपियों के अतिक्रमण पर चला बुलडोजरनितिन नवीन बोले- प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में युवा सामर्थ्य को मिल रही नई दिशा और नए अवसरसंत रविदास ने दिया धर्म के साथ कर्म को महत्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | रायसेन में हुई संत शिरोमणि रविदास की मूर्ति स्थापित मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मूर्ति स्थापना समारोह में वर्चुअली शामिल हुएकिसानों की समृद्धि से ही राष्ट्र की समृद्धि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री ने टीकमगढ़ के बलराम कृषि महोत्सव को किया वर्चुअली संबोधितपुतिन जहां जाते हैं, वहां पहले पहुंच जाता है उनक एडवांस सिक्योरिटी सिस्टम, विदेश दौरे पर क्या-क्या लेकर चलते हैं रूस के राष्ट्रपति7 साल बाद PM मोदी और Xi जिनपिंग की मुलाकात, LAC से व्यापार तक इन मुद्दों पर हो सकती है बातमुख्यमंत्री डॉ. यादव दो दिवसीय यात्री परिवहन विजन समिट 2026 का 11 सितंबर को करेंगे शुभारंभ | इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में होगी समिट परिवहन मंत्री श्री सिंह भी होंगे समिट में शामिल MPYPIL लोगो एवं विशेष पुस्तिका का होगा विमोचन इंडस्ट्री एक्सपो तथा

सिंगोली में दर्दनाक हादसा: तेज तूफान और बारिश में गिरी मकान की छत, मां-बेटे की मौत से नगर में पसरा मातम

Author
Mukesh Rathor 02 जून 2026, 05:22 pm
सिंगोली में दर्दनाक हादसा: तेज तूफान और बारिश में गिरी मकान की छत, मां-बेटे की मौत से नगर में पसरा मातम
सिंगोली (नीमच)। मंगलवार की रात करीब 12:30 बजे आए तेज आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश ने सिंगोली नगर के एक परिवार की खुशियां हमेशा के लिए छीन लीं। तीसरी मंजिल की पट्टी टूटने से मकान की छत भरभराकर गिर गई, जिसके नीचे सो रहे मां-बेटे मलबे में दब गए। इस दर्दनाक हादसे में दोनों की मौत हो गई, जिससे पूरे नगर में शोक की लहर दौड़ गई है। जानकारी के अनुसार मृतकों में तोसर बाई और उनके पुत्र नीलेश धनोतिया शामिल हैं। हादसे के बाद स्थानीय नागरिकों, पुलिस और प्रशासन की मदद से दोनों को मलबे से बाहर निकाला गया। तोसर बाई को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। वहीं गंभीर रूप से घायल नीलेश को उपचार के लिए कोटा रेफर किया गया, जहां चिकित्सकों के अथक प्रयासों के बावजूद उपचार के दौरान उनका भी निधन हो गया। बताया जाता है कि नीलेश धनोतिया अखबार वितरण का कार्य कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। मेहनत और संघर्ष के सहारे परिवार चलाने वाले नीलेश की असमय मौत ने नगरवासियों को गहरे सदमे में डाल दिया है। हर गली, हर चौराहे और हर घर में इस दुखद घटना की चर्चा हो रही है। लोगों का कहना है कि एक मेहनतकश और गरीब परिवार इस हादसे का शिकार हो गया। घटना के बाद प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर भी चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। कई लोगों द्वारा यह कहा जा रहा था कि यदि परिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला होता तो शायद यह हादसा टल सकता था। हालांकि इस संबंध में जब नगर पंचायत के मुख्य नगरपालिका अधिकारी (सीएमओ) से चर्चा की गई तो उन्होंने स्पष्ट किया कि उपलब्ध रिकॉर्ड के अनुसार मृतक परिवार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए कभी आवेदन प्रस्तुत नहीं किया गया। नगर पंचायत के अभिलेखों में भी इस परिवार का कोई आवेदन दर्ज नहीं है। इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे नगर को झकझोर कर रख दिया है। सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने दिवंगत मां-बेटे को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। सिंगोली ख्वाजा हुसैन मेवाती की रिपोर्ट
Ad

ताज़ा खबरें