Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
MP Weather Alert: एमपी के पूर्वी हिस्से में अगले 4 दिन बरसेगा पानी, रीवा-शहडोल समेत 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्टविकास की नई रोशनी की ओर बढ़ रहा है बालाघाट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की घोषणा 225 करोड़ से एक साथ बदलेंगी 100 गांवों की तस्वीर मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे बालाघाट जिले के दूरस्थ गांव बोंदारी मुख्यमंत्री बैठे अपनों के बीच, लिया क्षेतमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मेजर ध्यानचंद की जयंती पर किया नमन | राष्ट्रीय खेल दिवस पर प्रदेशवासियों को दीं शुभकामनाएंनक्सल प्रभावित रहे गांवों में विकास सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | बालाघाट जिले के ग्राम बोंदारी में विकास की हुई नई सुबह मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बोंदारी में ग्रामीणों से किया संवाद बालाघाट जिले के सर्वांगीण विकास के लिए की 225 करोड़ रुपए केसिप्ला को बड़ी राहत, हाईकोर्ट की नराजगी के बाद FDA ने लिया यू-टर्न, वापस लिया लाइसेंस रद्द करने का आदेशमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में वाल्मीकि धाम आश्रम में किया छड़ी-पूजन | सभी को दी भुजरिया पर्व की शुभकामनाएंशिक्षा भी, आर्थिक संबल भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादवपेड़ से बांधकर लगाई आग, 54 दिन लड़ी जिंदगी की जंग, पंजाब इंफ्लुएंसर की मौतमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मेजर ध्यानचंद की जयंती पर किया नमन | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मेजर ध्यानचंद की जयंती पर किया नमनNepal Flood : क्या कुछ छिपाने की कोशिश कर रहा है चीन? तबाही के बाद जानें क्यों उठ रहे हैं सवालनेपाल में अभी भी पश्चिम बंगाल के 37 लोग लापता, अब तक केवल दो से हुआ संपर्कHeavy Rain Alert: अगले 3 दिन कहां होगी झमाझम और कहां हल्की बारिश? IMD ने जारी किया मौसम का ताजा अपडेटलद्दाख को मिलने वाला है खास दर्जा? Article 371 को लेकर रिजिजू ने बताया सरकार का प्लानफार्मर्स आईडी से किसानों को मिलेगी डिजिटल पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | प्रदेश में जारी है फार्मर आईडी बनाने का अभियान फार्मर आईडी में होगी किसानों से संबंधित समग्र जानकारी डेटा एनालिटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रिमोट सेंसिंग जैसी आधुनिक तकनीकों का कमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बहनों से बंधवाया रक्षा सूत्र | रक्षाबंधन पर्व पर बहनों ने उज्जैन में मुख्यमंत्री को तिलक लगाकर रक्षासूत्र बांधा मुख्यमंत्री ने शुभकामनाएं देकर उपहार भेंट किए

बुक एक्सचेंज मेले से कमीशनखोरी पर लगी लगाम, पालकों के 15 लाख रुपए बचे, सोमवार को भी रहेगा मेला, सार्थक प्रयास की चारों ओर हो रही सराहना

Author
Admin Malwa First 05 अप्रैल 2026, 08:52 pm
बुक एक्सचेंज मेले से कमीशनखोरी पर लगी लगाम, पालकों के 15 लाख रुपए बचे, सोमवार को भी रहेगा मेला, सार्थक प्रयास की चारों ओर हो रही सराहना
बुक एक्सचेंज मेले से कमीशनखोरी पर लगी लगाम, पालकों के 15 लाख रुपए बचे, सोमवार को भी रहेगा मेला, सार्थक प्रयास की चारों ओर हो रही सराहना नीमच। शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ती महंगी पुस्तकों और कमीशनखोरी की प्रवृत्ति के बीच नीमच में एक प्रेरणादायक पहल सामने आई है। पालक संघ जिला नीमच द्वारा आयोजित दो दिवसीय निःशुल्क बुक एक्सचेंज मेले ने न सिर्फ इस समस्या पर लगाम लगाई, बल्कि पालकों के लगभग 15 लाख रुपए की बचत कर एक बड़ा सामाजिक संदेश भी दिया। शहर के गौ सेवक पार्थ जोशी एवं मितेश अहीर के आतिथ्य में तथा नन्ही बालिका अश्विता शुक्ला द्वारा दीप प्रज्वलित कर इस मेले का शुभारंभ किया गया। यह आयोजन 5 एवं 6 अप्रैल को पीएम श्री शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2 नीमच परिसर में पालक संघ के जिलाध्यक्ष जगदीश शर्मा के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। मेले की जानकारी देते हुए महिला विंग की पदाधिकारी श्रीमती नेहा गोयल ने बताया कि इस आयोजन में छात्र-छात्राएं और उनके अभिभावक पिछले सत्र की पुस्तकों को दान कर रहे हैं और बदले में उन्हें नई कक्षा की पुस्तकें उपलब्धता के अनुसार निःशुल्क प्रदान की जा रही हैं। साथ ही पालक संघ की ओर से कॉपियां और नोटबुक भी मुफ्त वितरित की जा रही हैं। पहले ही दिन मेले में उत्साहजनक प्रतिसाद देखने को मिला, जहां 400 से अधिक पुस्तकें 50 से अधिक विद्यार्थियों को वितरित की गईं। बड़ी संख्या में पालक और विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं इस पहल का लाभ उठा रहे हैं। मेले का उद्देश्य केवल आर्थिक राहत देना ही नहीं, बल्कि “पुस्तक दान महादान” अभियान को सफल बनाते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना भी है। उपयोगी पुस्तकों को रद्दी में बेचने के बजाय जरूरतमंदों तक पहुंचाने की यह पहल सामाजिक सहयोग की मिसाल बन रही है। मीडिया प्रतिनिधियों द्वारा भी मेले का अवलोकन कर पालक संघ की पूरी टीम और आयोजक जगदीश शर्मा के प्रयासों की सराहना की गई। महिला विंग की जिला मीडिया प्रभारी आशा सांभर ने बताया कि यह आयोजन शिक्षा को सुलभ बनाने और पालकों पर बढ़ते आर्थिक बोझ को कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। पालक संघ के जिलाध्यक्ष जगदीश शर्मा ने शहर के पालकों से अपील की है कि वे अपनी अनुपयोगी पुस्तकों को दान करें, ताकि अन्य जरूरतमंद विद्यार्थियों को लाभ मिल सके और महंगी पुस्तकों के कारण किसी की पढ़ाई प्रभावित न हो। इस अवसर पर ऊषा मित्तल, आशा सांभर, नेहा गोयल, मंजू जोगनिया, कपिल शुक्ला, संजय नागदा, शशिकांत दुबे, नागेश जोगनिया, सतीश शर्मा, पंडित कमल शर्मा, राजीव दत्त शर्मा, जयंत शुक्ला सहित अनेक कार्यकर्ता सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं।
Ad

ताज़ा खबरें

MP Weather Alert: एमपी के पूर्वी हिस्से में अगले 4 दिन बरसेगा पानी, रीवा-शहडोल समेत 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
राष्ट्रीय

MP Weather Alert: एमपी के पूर्वी हिस्से में अगले 4 दिन बरसेगा पानी, रीवा-शहडोल समेत 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

विकास की नई रोशनी की ओर बढ़ रहा है बालाघाट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की घोषणा 225 करोड़ से एक साथ बदलेंगी 100 गांवों की तस्वीर मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे बालाघाट जिले के दूरस्थ गांव बोंदारी मुख्यमंत्री बैठे अपनों के बीच, लिया क्षेत
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मेजर ध्यानचंद की जयंती पर किया नमन | राष्ट्रीय खेल दिवस पर प्रदेशवासियों को दीं शुभकामनाएं
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मेजर ध्यानचंद की जयंती पर किया नमन | राष्ट्रीय खेल दिवस पर प्रदेशवासियों को दीं शुभकामनाएं

नक्सल प्रभावित रहे गांवों में विकास सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | बालाघाट जिले के ग्राम बोंदारी में विकास की हुई नई सुबह मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बोंदारी में ग्रामीणों से किया संवाद बालाघाट जिले के सर्वांगीण विकास के लिए की 225 करोड़ रुपए के

सिप्ला को बड़ी राहत, हाईकोर्ट की नराजगी के बाद FDA ने लिया यू-टर्न, वापस लिया लाइसेंस रद्द करने का आदेश
राष्ट्रीय

सिप्ला को बड़ी राहत, हाईकोर्ट की नराजगी के बाद FDA ने लिया यू-टर्न, वापस लिया लाइसेंस रद्द करने का आदेश