Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
दिल्ली पुलिस कमिश्नर को मिली NSA की ताकत, संदिग्धों को एहतियातन हिरासत में लेने का अधिकारआधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, PM मोदी ने कहा- Thank You Friendsबीजेपी नेता रुपेश पाण्डेय का बयान, कहा- छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहींNEET पेपर लीक मामले पर NTA का एक्शन, 47 अधिकारी बर्खास्तयुवाओं के हित में कार्य कर रही है सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | प्रदेश में 10 हजार हो जाएंगी मेडिकल कॉलेज की सीट्सदो प्रतिष्ठानों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की धारा-32 के तहत नोटिस जारीNEET विवाद: तीन मांगें... दो घंटे की बैठक, सीजेपी का दावा- मुआवजा-FIR पर सरकार नरमसंतों की वाणी से बेहतर जीवन का मार्ग प्रशस्त होता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | गुरू पूर्णिमा महोत्सव में शामिल होकर संतों का प्राप्त किया आशीर्वादशिकायत पर तत्काल कार्रवाई, खेत तक पहुंच का रास्ता कराया बहालयुवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना अंतर्गत 35 लाख से अधिक हितग्राहियों को लगभग 210 करोड़ राशि का सिंगल क्लिक से अंतरण मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पन्ना में पर्यटन बढ़ाक्या है अमेरिका का नया फोर्स्ड लेबर टैरिफ, जानिए भारत पर 10% टैक्स से आपकी जेब पर क्या होगा असर?सर्पदंश से मृत व्यक्ति के आश्रित परिवार को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृतसी.आई.एस.एवं साइबर सुरक्षा विषय पर पैरा लीगल वॉलिंटियर्स का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्नग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में तिरंगा लहराएंगे भारतीय खिलाड़ी : मुख्यमंत्री डॉ. यादवकेन्द्र सरकार युवाओं की भविष्य सुरक्षा के लिए पूर्ण प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

गंगा दशहरा पर श्रमदान से संवर गई श्रीपुरा की प्राचीन बावड़ी रामपुरा नगर परिषद ने कलश यात्रा निकालकर दिया जल संरक्षण का संदेश

Author
Mukesh Rathor 25 मई 2026, 07:22 pm
गंगा दशहरा पर श्रमदान से संवर गई श्रीपुरा की प्राचीन बावड़ी रामपुरा नगर परिषद ने कलश यात्रा निकालकर दिया जल संरक्षण का संदेश
**मुख्य नगर पालिका अधिकारी के.एल. सूर्यवंशी एवं सांसद ****प्रतिनिधि विजय दानगड़ की अगुवाई में उमड़ा जनसैलाब रामपुरा | 25 मई 2026 गंगा दशहरा के पावन अवसर पर रामपुरा नगर परिषद द्वारा जल संरक्षण और जनजागरूकता का प्रेरणादायक आयोजन किया गया। नगर के श्रीपुरा स्थित प्राचीन बावड़ी परिसर में श्रमदान कार्यक्रम आयोजित कर उसकी साफ-सफाई की गई, वहीं कलश यात्रा निकालकर नगरवासियों को जल संरक्षण का महत्वपूर्ण संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य नगर पालिका अधिकारी के.एल. सूर्यवंशी एवं सांसद प्रतिनिधि विजय धनगढ़ के नेतृत्व में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में नगरवासी शामिल हुए। सभी ने श्रमदान करते हुए प्राचीन जल स्रोतों के संरक्षण का संकल्प लिया। श्रमदान के दौरान किसी ने फावड़ा संभाला, तो किसी ने तसला उठाकर सफाई कार्य में भागीदारी निभाई। सामूहिक प्रयासों से श्रीपुरा की ऐतिहासिक बावड़ी को स्वच्छ और सुंदर बनाने का कार्य किया गया। इस अवसर पर निकाली गई कलश यात्रा ने पूरे नगर में जल बचाने और परंपरागत जल स्रोतों को सहेजने का संदेश पहुंचाया। जल संरक्षण के लिए समाज को जागरूक करने की पहल वक्ताओं ने कहा कि प्राचीन बावड़ियां और जल स्रोत हमारी सांस्कृतिक धरोहर होने के साथ-साथ भविष्य की जल सुरक्षा का आधार भी हैं। ऐसे आयोजनों से समाज में जागरूकता बढ़ती है और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी की भावना मजबूत होती है। यह आयोजन केवल सफाई अभियान नहीं, बल्कि जल संरक्षण और सामाजिक सहभागिता का एक सशक्त संदेश बनकर सामने आया। जब प्रशासन और समाज एक साथ कदम बढ़ाते हैं तो बदलाव की नई तस्वीर दिखाई देती है।**
Ad

ताज़ा खबरें