ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के प्रभावी पालन के लिए विशेष सेल की बैठक आज
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन एवं पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के प्रावधानों के पालन को लेकर कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में गठित विशेष सेल की बैठक 22 जुलाई 2026 को प्रातः 11 बजे आयोजित की जाएगी। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में नियम- 2026 के प्रावधानों के जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन तथा निगरानी व्यवस्था की समीक्षा की जाएगी।