Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
Smash the Patriarchy 2: जब गाली बनी Gen Z की स्लैंग, तो लड़कियों के लिए क्यों बदल जाता है पैमाना?हिमालय में भूकंप से कैसे आती है फ्लैश फ्लड, जानिए डेंजर जोन में क्यों रहता है नेपालNepal Flood: भारत-चीन वर्ल्ड बैंक के साथ मिलकर नेपाल की मदद में जुटे, भारत भेज रहा राहत सामग्री; IAF के विमान तैयारमुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर | खेड़ीघाट में श्री राजराजेश्वरी त्रिपुर बाला सुंदरी मंदिर में सपत्नीक किए दर्शन-पूजन मंगल दास त्यागी महाराज से भेंट कर लिया आशीर्वादमुख्यमंत्री डॉ. यादव 27 अगस्त को जबलपुर में ‘माय भारत युवा कनेक्ट-खेलो इंडिया संवाद’ में होंगे शामिलNepal Flood : प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाली पीएम बालेन शाह से फोन पर की बात, कहा- हर संभव मदद के लिए तैयारचम्बल औद्योगिक प्रगति से बना रहा है नई पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | प्रदेश में निवेशकों का अभूतपूर्व निवेश मेड इन एमपी, फेथ इन एमपी का उत्कृष्ट उदाहरण मप्र में बेरोजगारी दर सबसे कम तेजी से औद्योगिक तरक्की करने में देश में अव्वल है मप्र जीआईएस-25 में मिलएमसीपीएस का सफल परीक्षण सेना की क्षमता और रक्षा तकनीक को देगा मजबूती : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | रक्षा क्षेत्र में नई-नई उपलब्धियां हासिल करने पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जताया हर्षलाड़ली बहनों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को बांधी स्नेह और विश्वास से भरी राखियां | मुख्यमंत्री ने दोहराया प्रदेश की हर बहन की खुशहाली का संकल्प महिला सुरक्षा कर्मियों ने भी बांधी राखी मुख्यमंत्री को धन्यवाद पत्र भी भेंट किया लाड़ली बहनोंHeavy Rain Warning: 27 से 31 अगस्त और 1 सितंबर को भारी बारिश, आंधी-तूफान का अलर्टविद्यार्थियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं: मुख्यमंत्री डॉ. यादव | विद्यार्थियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले स्कूल वैन चालक पर प्रकरण दर्ज, भेजा जेल स्कूल संचालक के विरुद्ध भी मामला दर्ज, वैन जब्त मुख्यमंत्री के निर्देश पर देवास में त्वरित कार्रवाईKal Ka Mausam: रक्षाबंधन पर बरसेंगे बादल, 28 अगस्त को इन राज्यों में बारिश डाल सकता है खललमोहन भागवत के कार्यक्रम पर ममदानी से भिड़ीं अमेरिकी सिंगर मिलबेन, बोलीं- इवेंट होकर रहेगामुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जौहर दिवस पर किया नमनजमीन खरीदने से पहले कौन से कागजात जांचें? Registry से पहले आम खरीदार के लिए जरूरी चेकलिस्ट

आपदा प्रबंधन की सफलता का आधार जन-सहयोग और बेहतर लोक प्रबंधन : कलेक्टर श्री चंद्रा

Author
Admin Malwa First 17 जुलाई 2026, 05:34 pm
आपदा प्रबंधन की सफलता का आधार जन-सहयोग और बेहतर लोक प्रबंधन : कलेक्टर श्री चंद्रा
मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार स्वामी विवेकानंद पी.जी. महाविद्यालय,नीमच में एक दिवसीय भूकंपपूर्व तैयारी एवं क्षमतावर्धन कार्यक्रम का आयोजन जिला स्तर पर किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने कहा कि प्राकृतिक अथवा मानवजनित आपदाएं कभी भी और बिना पूर्व सूचना के आ सकती हैं। ऐसे में आपदा प्रबंधन में पूर्व तैयारी, त्वरित प्रतिक्रिया, प्रभावी समन्वय और जन-सहयोग अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन में जन-सहयोग और लोक प्रबंधन प्रशासन की प्राथमिकता है। कलेक्टर श्री चंद्रा ने बताया कि आपदा की स्थिति में आमजन का विश्वास बनाए रखना, घायलों को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना, घटनास्थल पर एम्बुलेंस की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करना तथा जेसीबी, ट्रैक्टर सहित स्थानीय स्तर पर उपलब्ध संसाधनों का अद्यतन डाटाबेस तैयार रखना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि समय पर संसाधनों की उपलब्धता से राहत एवं बचाव कार्य अधिक प्रभावी ढंग से किए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण कार्यशाला में भूकंप प्रबंधन के साथ-साथ औद्योगिक सुरक्षा एवं औद्योगिक दुर्घटनाओं की रोकथाम से संबंधित विषयों पर भी विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। कलेक्टर ने जिले के औद्योगिक प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधियों से अपने-अपने उद्योगों की सुरक्षा ऑडिट एवं प्रदूषण नियंत्रण ऑडिट समय पर कराने तथा शासन द्वारा निर्धारित सभी सुरक्षा मानकों एवं नियमों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती हेमलता अग्रवाल ने अपने संबोधन में औद्योगिक इकाइयों को प्रशिक्षित सुरक्षा दल गठित करने तथा प्रत्येक उद्योग में प्रभावी आपातकालीन निकासी योजना तैयार करने की आवश्यकता पर बल दिया।इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश में संचालित "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान की जानकारी देते हुए सभी से स्वयं नशे से दूर रहने तथा परिवार और समाज को भी नशामुक्त बनाने के लिए जन-जागरूकता फैलाने की अपील की। अपर कलेक्टर श्री बी.एस. कलेश ने भी आपदा प्रबंधन में विभागीय समन्वय और पूर्व तैयारी के महत्व पर प्रकाश डाला। निरंतर....2 /2/ आपदा प्रबंधन संस्थान के डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट श्री युवराज सिंह पवार ने बाढ़, भूकंप, चक्रवात, आंधी-तूफान, रासायनिक दुर्घटनाओं तथा भोपाल गैस त्रासदी जैसे महत्वपूर्ण मामलों के अध्ययन प्रस्तुत करते हुए आपदा प्रबंधन के व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने अपनी टीम के साथ आपदा के दौरान जीवन रक्षा एवं राहत कार्यों में उपयोग होने वाले आधुनिक बचाव एवं सुरक्षा उपकरणों का प्रदर्शन भी किया। कार्यशाला के विभिन्न तकनीकी सत्रों में प्रतिभागियों को भूकंप का इतिहास, भूकंप प्रतिरोधी भवन निर्माण, आपदा के दौरान प्राथमिक उपचार, यात्रा के दौरान होने वाली दुर्घटनाओं से बचाव तथा पटाखा फैक्ट्रियों में अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं सुरक्षा उपायों के संबंध में विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान आपदा प्रबंधन नोडल अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर श्री चंद्रसिंह धार्वे, कंपनी कमांडेंट श्रीमती पुष्पा सिंह पंवार सहित पुलिस, राजस्व, एनसीसी, नगर सेना, पंचायत, लोक निर्माण विभाग, जल संसाधन विभाग, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी, विभिन्न औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधि एवं पत्रकारगण उपस्थित रहे।
Ad

ताज़ा खबरें

Smash the Patriarchy 2: जब गाली बनी Gen Z की स्लैंग, तो लड़कियों के लिए क्यों बदल जाता है पैमाना?
राष्ट्रीय

Smash the Patriarchy 2: जब गाली बनी Gen Z की स्लैंग, तो लड़कियों के लिए क्यों बदल जाता है पैमाना?

हिमालय में भूकंप से कैसे आती है फ्लैश फ्लड, जानिए डेंजर जोन में क्यों रहता है नेपाल
राष्ट्रीय

हिमालय में भूकंप से कैसे आती है फ्लैश फ्लड, जानिए डेंजर जोन में क्यों रहता है नेपाल

Nepal Flood: भारत-चीन वर्ल्ड बैंक के साथ मिलकर नेपाल की मदद में जुटे, भारत भेज रहा राहत सामग्री; IAF के विमान तैयार
राष्ट्रीय

Nepal Flood: भारत-चीन वर्ल्ड बैंक के साथ मिलकर नेपाल की मदद में जुटे, भारत भेज रहा राहत सामग्री; IAF के विमान तैयार

मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर | खेड़ीघाट में श्री राजराजेश्वरी त्रिपुर बाला सुंदरी मंदिर में सपत्नीक किए दर्शन-पूजन मंगल दास त्यागी महाराज से भेंट कर लिया आशीर्वाद
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर | खेड़ीघाट में श्री राजराजेश्वरी त्रिपुर बाला सुंदरी मंदिर में सपत्नीक किए दर्शन-पूजन मंगल दास त्यागी महाराज से भेंट कर लिया आशीर्वाद

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 27 अगस्त को जबलपुर में ‘माय भारत युवा कनेक्ट-खेलो इंडिया संवाद’ में होंगे शामिल
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 27 अगस्त को जबलपुर में ‘माय भारत युवा कनेक्ट-खेलो इंडिया संवाद’ में होंगे शामिल