Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तराखंड में बारिश का कहर! चेतावनी स्तर से ऊपर बह रही गंगा, ऋषिकेश के घाट खाली कराए गएमुख्यमंत्री डॉ. यादव की गरिमामयी उपस्थिति में मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड और टाटा स्ट्राइव के मध्य हुआ एमओयू | स्थानीय स्तर पर हजारों युवाओ के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर होंगे सृजित पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र में युवाओं व होम-स्टे संचालकों का होगा कौशल उन्GST-ITC धोखाधड़ी मामले में कोलकाता से 3 आरोपी गिरफ्तार, असम STF ने कोलकाता ने की कार्रवाईमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लोकसभा अध्यक्ष श्री बिरला से की सौजन्य भेंट | लोकतांत्रिक परंपराओं एवं जनहित के मुद्दों पर हुई सार्थक चर्चानीमच में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शुभारंभ आज मनासा सेआतंकवादी, किसान विरोधी और भ्रष्टाचारी कहां मिलेंगे...राज्यसभा में BJP सांसदों ने कांग्रेस के खिलाफ लगाए नारेकलेक्टर ने निर्माण कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देशपशुपालन एवं डेयरी विभाग की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्नशैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री के विरुद्ध जिलेभर में संयुक्त अभियानजिला न्यायालय नीमच में चिकित्सा कक्ष का किया गया शुभारंभबिना खाद्य अनुज्ञप्ति के खाद्य व्यवसाय संचालित करने पर प्रकरण दर्जमध्यप्रदेश द्वारा हरित ऊर्जा के लिये किये जा रहे कार्य की विश्वभर में चर्चा | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नई दिल्ली में मीडिया प्रतिनिधियों से की चर्चामुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय मंत्री श्री पाटिल से की सौजन्य भेंट | जल संसाधन एवं जनहित से जुड़े विषयों पर हुआ विचार-विमर्शलोकसभा में बिना बहस पास हुआ टैक्स संशोधन बिल, विदेशी निवेश से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर तक होंगे बदलावमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से की सौजन्य भेंट | विकास एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण: 9 जून को विशेष अभियान

Author
Admin Malwa First 06 जून 2026, 02:44 pm
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण: 9 जून को विशेष अभियान
प्रत्येक गर्भवती एवं प्रसवोत्तर महिला की होगी जांच, चिन्हित होंगी उच्च जोखिम वाली महिलाएं प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 9 जून को प्रदेश सहित जिले में विशेष अभियान आयोजित किया जा रहा है। इस दिवस सुरक्षित मातृत्व सेवाओं का विस्तार आयुष्मान आरोग्य मंदिर तक किया जाएगा। गुणवत्तापूर्ण मातृत्व सेवाओं का एक दशक: मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.दिनेश प्रसाद ने बताया कि भारत सरकार द्वारा गर्भवती महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण प्रसव पूर्व एवं प्रसव पश्चात सेवाएं प्रदान करने हेतु जून 2016 में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का शुभारंभ माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी जी द्वारा किया गया था। विगत 10 वर्षों से इस अभियान के माध्यम से उल्लेखनीय सेवाएं प्रदाय की गईं, जिसके कारण कई गर्भवती महिलाओं का गर्भावस्था के प्रथम त्रैमास में पंजीयन होने से उच्च जोखिम का पता लगाकर, प्रबंधन किया जा सका तथा उनका सुरक्षित प्रसव कराया गया है। ग्राम स्तर तक पहुंचेगी सेवा: डॉ.प्रसाद ने बताया, कि 9 जून को ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस होने से ग्राम स्तर पर ही गर्भवती महिलाओं को सेवाएं प्राप्त होंगी। इस दिन जिले के हायर सेंटर के साथ ही आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर सीएचओ, एएनएम के माध्यम से गर्भवती एवं प्रसवोत्तर महिला की पूरी एएनसी प्रोफाइल जांच की जाएगी। हब-स्पोक के माध्यम से ब्लड सैंपल भी एकत्र किए जाएंगे तथा महिलाओं को आवश्यक दवाई के साथ स्वास्थ्य एवं पोषण परामर्श प्रदान किया जाएगा। विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं: जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एल.पाटीदार ने बताया, कि 9 जून को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जीरन में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ.लाड धाकड़, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिंगोली में डॉ.आकांक्षा सिंह एवं डॉ.सलोनी शर्मा, सिविल अस्पताल जावद में डॉ.कमला भायल, सिविल अस्पताल मनासा में डॉ.बी.एल.भायल, सिविल अस्पताल रामपुरा में डॉ. नितीन जैन तथा जिला चिकित्सालय नीमच में डॉ.अंगूरबाला पाटीदार एवं डॉ.रूकसीन खान सेवाएं देंगी। नवीन पंजीयन पर जोर: जिले में 9 जून को अभियान स्थल पर प्रत्येक गर्भवती महिला की जांच किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। इस अभियान में नवीन गर्भवती महिलाओं को खोजकर उनका पंजीयन भी किया जाएगा तथा उनको एमसीपी कार्ड बनाकर दिए जाएंगे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.दिनेश प्रसाद ने सभी गर्भवती एवं प्रसवोत्तर महिलाओं से उक्त शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।
Ad

ताज़ा खबरें

उत्तराखंड में बारिश का कहर! चेतावनी स्तर से ऊपर बह रही गंगा, ऋषिकेश के घाट खाली कराए गए
राष्ट्रीय

उत्तराखंड में बारिश का कहर! चेतावनी स्तर से ऊपर बह रही गंगा, ऋषिकेश के घाट खाली कराए गए

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की गरिमामयी उपस्थिति में मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड और टाटा स्ट्राइव के मध्य हुआ एमओयू | स्थानीय स्तर पर हजारों युवाओ के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर होंगे सृजित पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र में युवाओं व होम-स्टे संचालकों का होगा कौशल उन्
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की गरिमामयी उपस्थिति में मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड और टाटा स्ट्राइव के मध्य हुआ एमओयू | स्थानीय स्तर पर हजारों युवाओ के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर होंगे सृजित पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र में युवाओं व होम-स्टे संचालकों का होगा कौशल उन्

GST-ITC धोखाधड़ी मामले में कोलकाता से 3 आरोपी गिरफ्तार, असम STF ने कोलकाता ने की कार्रवाई
राष्ट्रीय

GST-ITC धोखाधड़ी मामले में कोलकाता से 3 आरोपी गिरफ्तार, असम STF ने कोलकाता ने की कार्रवाई

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लोकसभा अध्यक्ष श्री बिरला से की सौजन्य भेंट | लोकतांत्रिक परंपराओं एवं जनहित के मुद्दों पर हुई सार्थक चर्चा
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लोकसभा अध्यक्ष श्री बिरला से की सौजन्य भेंट | लोकतांत्रिक परंपराओं एवं जनहित के मुद्दों पर हुई सार्थक चर्चा

नीमच में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शुभारंभ आज मनासा से
नीमच

नीमच में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शुभारंभ आज मनासा से