Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
16 जून का मौसम: कई राज्यों में बारिश, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी, IMD का अलर्टराज्यसभा नामांकन निरस्त होने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, रामपुरा में निकली संविधान सम्मान एवं रक्षा मौन रैलीभानपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 6 बदमाश गिरफ्तार, 6 चोरी की मोटरसाइकिल व 25 लीटर कच्ची जहरीली शराब जब्तमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खिलाड़ियों को राष्ट्रीय जूनियर कैनो स्प्रिंट ओवर ऑल चैंपियनशिप के लिये दी बधाई | चारों वर्ग में जीती चैंपियनशिपजयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान दीपके की पिटाई, देखें Videoग्राम पंचायत झातला में जन कल्याण शिविर का आयोजन, विभिन्न योजनाओं के तहत 18 आवेदन प्राप्तमुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले जीनानी कम्पनी के पदाधिकारी | मध्यप्रदेश में आईटी सेक्टर में निवेश करने की जताई मंशाराजस्थान: धूल भरी आंधी से दिन में ही छा गया घनेरा अंधेरा, रोंगटे खड़े कर देगा VIDEOमुख्यमंत्री डॉ. यादव की मौजूदगी में एग्रो सौर पीवी के लिए हुआ एमओयू | नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग तथा इंडो-जर्मन एग्रीवोल्टाइक परियोजना मिलकर करेंगे काम प्रदेश में एग्री सौर पीवी के विकास में जर्मन कम्पनी जीआईजेड करेगी सहयोगनीमच जिले में 17 जून से चलेगा संयुक्त सघन टीकाकरण अभियानमोहर्रम पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट: रामपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, कानून व्यवस्था से लेकर नगर की समस्याओं पर हुई चर्चासभी समाजों को, उनकी परम्पराओं को जोड़ें, आल्हा-ऊदल स्मृति उत्सव और श्रावण महोत्सव भी मनायें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | संस्कृति विभाग की करें पुनर्संरचना, गतिविधियों का भी करें विस्तार सम्राट विक्रमादित्य के नाम से बनायें पृथक अकादमी राज्य के ज्योतिर्लिंगोंसीएम धामी ने खेत में चलाया टिलर, पारंपरिक कृषि और जैविक खेती का दिया संदेश16 जून से 15 अगस्त तक बंद ऋतु घोषित, मत्स्य आखेट पूर्णतः प्रतिबंधितयोग को अपनी जीवन शैली का हिस्‍सा बनाए- प्रधान जिला न्‍यायाधीश

8वें पोषण पखवाड़े में नीमच ने रचा इतिहास: प्रदेश में द्वितीय, उज्जैन संभाग में प्रथम स्थान

Author
Admin Malwa First 26 मई 2026, 08:28 pm
8वें पोषण पखवाड़े में नीमच ने रचा इतिहास: प्रदेश में द्वितीय, उज्जैन संभाग में प्रथम स्थान
'जीवन के पहले 6 वर्षों में मस्तिष्क का 85% विकास' थीम पर हुईं रैलियां, कार्यशालाएं एवं जन-जागरूकताभारत सरकार के निर्देशानुसार 9से 23 अप्रैल 2026 तक आयोजित 8वें पोषण पखवाड़े में नीमच जिले ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मध्यप्रदेश में द्वितीय स्थान तथा उज्जैन संभाग में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। राज्य स्तर से जारी रिपोर्ट में जिले की इस उपलब्धि की पुष्टि की गई है। कलेक्टर के मार्गदर्शन में चला अभियान: कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अमन वैष्णव की सतत् निगरानी में जिले में यह पखवाड़ा आयोजित किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग सुश्री अंकिता पंड्या ने बताया कि इस वर्ष पोषण पखवाड़े की मुख्य थीम 'जीवन के पहले छह वर्षों में मस्तिष्क का अधिकतम विकास' निर्धारित थी। वैज्ञानिक तथ्यों के अनुसार, मानव मस्तिष्क का लगभग 85 प्रतिशत विकास जन्म से 6 वर्ष की आयु तक हो जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए परिवारों और समुदाय को उन व्यवहारों के प्रति जागरूक किया गया, जो बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास में सहायक हों। 5 प्रमुख गतिविधियों पर रहा विशेष फोकस: पोषण पखवाड़े के दौरान पांच प्रमुख गतिविधियों पर विशेष ध्यान दिया गया- गर्भवती महिलाओं की देखभाल: प्रसव पूर्व जांच और संतुलित आहार सुनिश्चित करना। 0 से 3 वर्ष के बच्चों का विकास: संवाद और खेल के माध्यम से मस्तिष्क विकास को बढ़ावा देना। 3 से 6 वर्ष के बच्चों हेतु: खेल आधारित शिक्षा। स्क्रीन टाइम में कमी: बच्चों के स्क्रीन टाइम में कमी लाने हेतु जागरूकता। आंगनवाड़ी सशक्तिकरण: आंगनवाड़ी केंद्रों को सशक्त बनाने में समुदाय की भागीदारी। जन-आंदोलन बना पोषण पखवाड़ा: अभियान को जन-आंदोलन का रूप देने के व्यापक प्रयास किए गए, जिससे अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित हुई। इसके अंतर्गत रैलियां, पोषण पर चर्चा, दादी-नानी के अनुभव साझा कार्यक्रम और खिलौना निर्माण कार्यशालाएं आयोजित की गईं। पखवाड़े के दौरान आयोजित सभी गतिविधियों की जानकारी संबंधित विभागों द्वारा पोषण अभियान के जनआंदोलन डेशबोर्ड पर निर्धारित समय-सीमा में दर्ज की गई। समन्वय रहा सराहनीय: जिले के सभी विभागों के समन्वय से अभियान के प्रभावी संचालन के लिए विस्तृत योजना तैयार की गई थी। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सभी को सम्मिलित कर बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए एक मजबूत नींव रखने हेतु विशेष प्रयास किए गए। संपूर्ण आयोजन में परियोजना अधिकारी, पर्यवेक्षक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं पोषण अभियान अमले का कार्य विशेष रूप से सराहनीय रहा।
Ad

ताज़ा खबरें