Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
सिप्ला को बड़ी राहत, हाईकोर्ट की नराजगी के बाद FDA ने लिया यू-टर्न, वापस लिया लाइसेंस रद्द करने का आदेशमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में वाल्मीकि धाम आश्रम में किया छड़ी-पूजन | सभी को दी भुजरिया पर्व की शुभकामनाएंशिक्षा भी, आर्थिक संबल भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादवपेड़ से बांधकर लगाई आग, 54 दिन लड़ी जिंदगी की जंग, पंजाब इंफ्लुएंसर की मौतमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मेजर ध्यानचंद की जयंती पर किया नमन | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मेजर ध्यानचंद की जयंती पर किया नमनNepal Flood : क्या कुछ छिपाने की कोशिश कर रहा है चीन? तबाही के बाद जानें क्यों उठ रहे हैं सवालनेपाल में अभी भी पश्चिम बंगाल के 37 लोग लापता, अब तक केवल दो से हुआ संपर्कHeavy Rain Alert: अगले 3 दिन कहां होगी झमाझम और कहां हल्की बारिश? IMD ने जारी किया मौसम का ताजा अपडेटलद्दाख को मिलने वाला है खास दर्जा? Article 371 को लेकर रिजिजू ने बताया सरकार का प्लानफार्मर्स आईडी से किसानों को मिलेगी डिजिटल पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | प्रदेश में जारी है फार्मर आईडी बनाने का अभियान फार्मर आईडी में होगी किसानों से संबंधित समग्र जानकारी डेटा एनालिटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रिमोट सेंसिंग जैसी आधुनिक तकनीकों का कमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बहनों से बंधवाया रक्षा सूत्र | रक्षाबंधन पर्व पर बहनों ने उज्जैन में मुख्यमंत्री को तिलक लगाकर रक्षासूत्र बांधा मुख्यमंत्री ने शुभकामनाएं देकर उपहार भेंट किएचीनी और प्याज के बाद मुंबई में दूध ₹9 महंगा, क्या बिहार-झारखंड में भी बढ़ेंगे दाम?मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री अंगारेश्वर महादेव का किया पंचामृत अभिषेकमुख्यमंत्री डॉ. यादव लांजी में जन विश्वास अभियान अंतर्गत प्रबुद्धजनों से करेंगे संवादमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री सागोती माता मंदिर में किए दर्शन | माता मंदिर में पूजा कर की प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना ग्रामीणों ने विभिन्न स्थानों पर मुख्यमंत्री का किया स्वागत, बहनों ने बांधे रक्षा सुत्र

आई.टी.आई. उत्‍तीर्ण अधिकाधिक विद्यार्थियों का निजी कम्‍पनियों में रोजगार प्‍लेसमेंट करवाए-श्री वैष्‍णव

Author
Admin Malwa First 27 अप्रैल 2026, 01:50 pm
आई.टी.आई. उत्‍तीर्ण अधिकाधिक विद्यार्थियों का निजी कम्‍पनियों में रोजगार प्‍लेसमेंट करवाए-श्री वैष्‍णव
जिले के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्‍थानों से गत दो वर्षो में विभिन्‍न ट्रेडों में उत्‍तीर्ण विद्यार्थियों से सतत सम्‍पर्क, समन्‍वय एवं निजी कम्‍पनियों से सम्‍पर्क समन्‍वय कर उनका रोजगार के लिए प्‍लेसमेंट करवाना सुनिश्चित करें। यह निर्देश जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्‍णव ने सोमवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में आयोजित जिला स्‍तरीय कौशल विकास समिति की बैठक में जिले के सभी आई.टी.आई. प्राचार्यो को दिए। बैठक में जिला रोजगार अधिकारी श्री दिेनेश परमार, सभी आईटीआई प्राचार्य एवं समिति के सदस्‍य जिला अधिकारी तथा अल्‍ट्राटेक, अडानी एवं अन्‍य निजी कम्‍पनियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। बैठक में आईटीआई प्राचार्यो को निर्देश दिए गये , कि वे इस सत्र में संस्‍थान में सभी ट्रेडो में सभी सीटों पर विद्यार्थियों का प्रवेश सुनिश्चित करवाए। बैठक में संस्‍थावार, विद्यार्थियों के निजी कम्‍पनियों में प्रशिक्षण एवं अध्‍यययन भ्रमण की प्रगति की भी समीक्षा की गई। बैठक में जिला रोजगार अधिकारी श्री दिनेश परमार ने बताया, कि प्रधानमंत्री इंटरशिप योजना के तहत नीमच जिले के खिमला में निर्माणाधीन ग्रीनको प्रोजेक्‍ट में 130 वेकेंसी उपलब्‍ध है। इनकी पूर्ति के लिए विद्यार्थियों से आनलाईन पंजीयन करवाया जा रहा है। जिला पंचायत सीईओ ने सभी प्राचार्यो को निर्देश दिए, कि वे आई.टी.आई.पास आउट अधिकाधिक विद्यार्थियों से सम्‍पर्क कर, उनका खिमला ग्रीनको प्रोजेक्‍ट में ईन्‍टरशिप के लिए पंजीयन करवाए। बैठक में मुख्‍यमंत्री सीखो कमाओं योजना, प्रधानमंत्री इंटरशिप योजना, एन.ए.सी.एस.योजना, की प्रगति की भी समीक्षा की गई। जिला पंचायत सीईओ ने ड्राप आउट बालिकाओं को प्रेरित कर उनका औद्योगिक प्रशिक्षण संस्‍थाओं में प्रवेश करवाने के निर्देश भी जिला कार्यक्रम अधिकारी नीमच को दिए है।
Ad

ताज़ा खबरें