Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में वाल्मीकि धाम आश्रम में किया छड़ी-पूजन | सभी को दी भुजरिया पर्व की शुभकामनाएंशिक्षा भी, आर्थिक संबल भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादवपेड़ से बांधकर लगाई आग, 54 दिन लड़ी जिंदगी की जंग, पंजाब इंफ्लुएंसर की मौतमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मेजर ध्यानचंद की जयंती पर किया नमन | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मेजर ध्यानचंद की जयंती पर किया नमनNepal Flood : क्या कुछ छिपाने की कोशिश कर रहा है चीन? तबाही के बाद जानें क्यों उठ रहे हैं सवालनेपाल में अभी भी पश्चिम बंगाल के 37 लोग लापता, अब तक केवल दो से हुआ संपर्कHeavy Rain Alert: अगले 3 दिन कहां होगी झमाझम और कहां हल्की बारिश? IMD ने जारी किया मौसम का ताजा अपडेटलद्दाख को मिलने वाला है खास दर्जा? Article 371 को लेकर रिजिजू ने बताया सरकार का प्लानफार्मर्स आईडी से किसानों को मिलेगी डिजिटल पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | प्रदेश में जारी है फार्मर आईडी बनाने का अभियान फार्मर आईडी में होगी किसानों से संबंधित समग्र जानकारी डेटा एनालिटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रिमोट सेंसिंग जैसी आधुनिक तकनीकों का कमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बहनों से बंधवाया रक्षा सूत्र | रक्षाबंधन पर्व पर बहनों ने उज्जैन में मुख्यमंत्री को तिलक लगाकर रक्षासूत्र बांधा मुख्यमंत्री ने शुभकामनाएं देकर उपहार भेंट किएचीनी और प्याज के बाद मुंबई में दूध ₹9 महंगा, क्या बिहार-झारखंड में भी बढ़ेंगे दाम?मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री अंगारेश्वर महादेव का किया पंचामृत अभिषेकमुख्यमंत्री डॉ. यादव लांजी में जन विश्वास अभियान अंतर्गत प्रबुद्धजनों से करेंगे संवादमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री सागोती माता मंदिर में किए दर्शन | माता मंदिर में पूजा कर की प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना ग्रामीणों ने विभिन्न स्थानों पर मुख्यमंत्री का किया स्वागत, बहनों ने बांधे रक्षा सुत्रसंतों के आशीर्वाद से मिलती है सद्कार्य की प्रेरणा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे खाचरौद में स्वामी श्री निजानंद जी महाराज के आश्रम आश्रम में श्री श्री 1008 सचिदानंद महाराज की पुण्यतिथि पर अर्पित की पुष्पांजलि

पेड़ से बांधकर लगाई आग, 54 दिन लड़ी जिंदगी की जंग, पंजाब इंफ्लुएंसर की मौत

Author
Prabhat Khabar 29 अगस्त 2026, 01:22 pm
पेड़ से बांधकर लगाई आग, 54 दिन लड़ी जिंदगी की जंग, पंजाब इंफ्लुएंसर की मौत

पंजाबी सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर मंजीत कौर की 54 दिन तक जिंदगी और मौत से जंग के बाद मौत हो गई. आरोप है कि 3 जुलाई की रात उन्हें चंडीगढ़ के सेक्टर-34 से अगवा कर पंजाब के मोरिंडा ले जाया गया, जहां उनके साथ मारपीट के बाद एक पेड़ से बांधकर आग लगा दी गई. गंभीर रूप से झुलसी मंजीत का PGIMER चंडीगढ़ में इलाज चल रहा था, जहां 26 अगस्त को उन्होंने दम तोड़ दिया.

54 दिन तक अस्पताल में जिंदगी की जंग मंजीत को पहले मोरिंडा के अस्पताल ले जाया गया. हालत गंभीर होने पर उन्हें मोहाली और फिर PGIMER रेफर किया गया. रिपोर्टों के मुताबिक, वह कई हफ्तों तक बेहोश रहीं और 5 अगस्त को कुछ समय के लिए होश में आई थीं. परिवार का दावा है कि इस दौरान उन्होंने घटना के बारे में जानकारी दी थी.

ये भी पढ़ें: रील बनाइए और जीतिए 3 लाख का इनाम, इतने इंफ्लुएंसर्स ने किया आवेदन, बिहार सरकार ने दिया खास मौका मंजीत की मौत के बाद मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है. वहीं, उनकी मां की शिकायत पर चंडीगढ़ पुलिस ने अपहरण और हत्या का केस दर्ज किया है. पुलिस ने दो संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है और सेक्टर-34 से मोरिंडा तक CCTV फुटेज खंगाली जा रही है.

मौत के बाद क्यों उठ रहे पुलिस पर सवाल? मामले में सबसे बड़ा सवाल पुलिस कार्रवाई को लेकर खड़े हो रहे हैं. परिवार का आरोप है कि मंजीत के होश में आने के बाद उनका बयान दर्ज नहीं किया गया. इसी वजह से अब यह सवाल उठ रहा है कि अगर उस समय उनका बयान दर्ज हो जाता तो जांच को क्या अहम सुराग मिल सकते थे.

ये भी पढ़ें: Salman Khan Raksha Bandhan Video: अर्पिता ने बांधी सलमान को राखी, वायरल वीडियो में बैकग्राउंड देख इंटरनेट पर छिड़ी बहस मंजीत कौर सोशल मीडिया पर भी सक्रिय थीं और उनके इंस्टाग्राम पर करीब 1.46 लाख फॉलोअर्स थे. उनकी मौत के बाद यह मामला सिर्फ एक सनसनीखेज अपराध की जांच नहीं रह गया है, बल्कि पुलिस कार्रवाई और पीड़िता का बयान समय पर दर्ज किए जाने को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े कर रहा है..

Ad

ताज़ा खबरें