Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
हिमालय की 195 ग्लेशियर झीलें बेहद खतरनाक, मच सकती है तबाही, बढ़ी भारत की टेंशनDisha Salian केस में CBI जांच का आदेश: वकील Nilesh Ojha का दावा - 'हमारे पास डिजिटल सबूत, अब बच नहीं पाएंगे आरोपी'पाकिस्तान और चीन की हरकतों पर नजर रखेगा भारत का 'नॉटी बॉय', जानिए EOS-05 की क्या है खासियतजिस अभिनंदन को देश ने हीरो के तौर पर देखा, उन्होंने ज्वाइन कर ली प्राइवेट एयरलाइन, सवाल- आखिर क्यों?Heavy Rain Warning: 3 से 9 सितंबर तक बहुत भारी बारिश, इन राज्यों में गरज-चमक के साथ पड़ेंगे छींटेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्राचीन रुक्मणी माता मंदिर में किए दर्शनभारत के बारे में ये 10 आंकड़े आपको चौंका देंगे, UPI से 5G तक जानिए कितनी बदल गई देश की तस्वीरमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाईमुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 सितंबर को सीहोर में सीजी पॉवर की नई इकाई के प्रथम ट्रांसफॉर्मर का करेंगे रोल-आउटPM मोदी बोले- भारत की आर्थिक प्रगति दुनिया के लिए विश्वास और नए अवसरों का स्रोतदेश में तेजी से हो रहा धार्मिक एवं आध्यात्मिक पर्यटन का विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | भारतीय संस्कृति के गौरवशाली अतीत को पुन: स्थापित करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध उज्जैन में श्री महाकाल लोक निर्माण के बाद 20 गुना बढ़ गई श्रद्धालुओं की संख्या मुख्यमIndore Mausam: इंदौर के मौसम का हाल, पूरे सप्ताह गरज-चमक के साथ बारिश, बिजली गिरने की चेतावनीCJP के बाद ‘कॉकरोच जनता पार्टी डेमोक्रेटिक’ लॉन्च, फाउंडर का आरोप- अभिजीत दीपके ने बनाई टीम केजरीवालमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल को जन्मदिन पर दी शुभकामनाएंमतदाता सूची से नाम हटना बना सेना भर्ती में रोड़ा, डोमिसाइल के लिए केंडिडेट ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा

24 घंटे में कमाल: रामपुरा पुलिस ने 13 वर्षीय लापता बालिका को सकुशल किया दस्तयाब

Author
Mukesh Rathor 04 जुलाई 2026, 06:53 pm
24 घंटे में कमाल: रामपुरा पुलिस ने 13 वर्षीय लापता बालिका को सकुशल किया दस्तयाब
**रामपुरा | 4 जुलाई 2026 **मुख्यमंत्री एवं पुलिस महानिदेशक, मध्यप्रदेश द्वारा चलाए जा रहे प्रदेशव्यापी विशेष अभियान के तहत नीमच जिले की रामपुरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 13 वर्षीय लापता नाबालिग बालिका को मात्र 24 घंटे के भीतर सकुशल दस्तयाब कर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता अग्रवाल तथा अनुविभागीय अधिकारी (मनासा) शावेरा अंसारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उप निरीक्षक निलेश सोलंकी के नेतृत्व में यह सफलता हासिल हुई। पुलिस के अनुसार 3 जुलाई 2026 को फरियादी ने थाना रामपुरा में सूचना दी कि उसकी 13 वर्ष 6 माह की पुत्री 28 जून की रात घर से नाराज होकर चली गई थी। परिजनों द्वारा रिश्तेदारों एवं आसपास तलाश करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला। शिकायत पर थाना रामपुरा में अपराध क्रमांक 123/26 के तहत धारा 137(2) बीएनएस में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान थाना रामपुरा पुलिस ने सायबर सेल की मदद से तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर बालिका का पता लगाते हुए उसे सकुशल दस्तयाब कर लिया। इन अधिकारियों और पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका थाना प्रभारी उप निरीक्षक निलेश सोलंकी सहायक उप निरीक्षक हरिसिंह सिसोदिया प्रधान आरक्षक प्रदीप शिंदे (सायबर सेल प्रभारी) आरक्षक रघुवीर सिंह आरक्षक विजय बारीवाल आरक्षक भुरसिंह डोडीयार सायबर सेल टीम रामपुरा पुलिस की इस त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।**
Ad

ताज़ा खबरें