Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
Video : iPhone की जिद ने उजाड़ दिया पूरा परिवार, अब सामने आया नया वीडियोरामदेव ने कंगना से विवाद बढ़ाने से किया इनकार, बोले- ‘मैं ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता’रीवा के आचार्य नगर से फुलमती नाले से अमहिया नाले तक निर्माण होगा | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की घोषणाबाढ़ प्रभावितों की सुरक्षा सर्वोपरि, हर व्यक्ति तक पहुंचायेंगे राहत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | प्रभावितों को तत्काल सहायता उपलब्ध करायें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत शिविर और विशेष चिकित्सा शिविर लगाने के निर्देश मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिल्ली से रीवा पहओडिशा तट के पास लौह अयस्क से लदा जहाज डूबा, 22 लापता; 2 का रेस्क्यूउज्जैन के विभिन्न वार्डों में रक्षाबंधन पर्व पर भव्य कार्यक्रम आयोजित | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बहनों को दी शुभकामनाएंमुख्यमंत्री डॉ. यादव का वन विभाग के पदोन्नत शासकीय सेवक करेंगे आभार व्यक्त | भारतीय वन प्रबंधन संस्थान में 24 अगस्त को होगा आभार समारोहPune News: विधायक रोहित पवार के PA की बेटी की संदिग्ध मौत, मां से बहस के बाद घर से निकली थी 15 साल की बच्ची2026 का शक्तिशाली अल-नीनो बढ़ा सकता है मौसम का खतरा, बारिश से गर्मी तक भारत पर क्या होगा असर?ओडिशा: बाढ़ में 5 दिन पेड़ से लटके रहे सुंनंदा, कैसे बची जान? समझें शरीर का ‘सर्वाइवल मोड’मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर दी बधाईअगले 24 घंटे में 18 से ज्यादा राज्यों में बरसात, गरज-चमक के साथ पड़ेंगे छींटे, IMD का अलर्टकीर्ति झा आजाद पर FIR दर्ज, तृणमूल सांसद पर 15 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, जांच में जुटी CIDमौसम : लो प्रेशर का असर, झारखंड के अलावा इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्टटाटानगर-आसनसोल रूट के यात्रियों के लिए अलर्ट, 24 से 30 अगस्त तक 4 ट्रेनें रद्द

खिमला का ग्रीनको प्रोजेक्ट बनेगा ऊर्जा क्रांति का केंद्र, मंत्री राकेश शुक्ला ने किया निरीक्षण नीमच, 4 जून 2026। प्रदेश के नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने गुरुवार को रामपुरा तहसील के ग्राम खिमला पहुंचकर निर्माणाधीन ग्रीनको पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज प्रो

Author
Mukesh Rathor 04 जून 2026, 04:09 pm
खिमला का ग्रीनको प्रोजेक्ट बनेगा ऊर्जा क्रांति का केंद्र, मंत्री राकेश शुक्ला ने किया निरीक्षण  नीमच, 4 जून 2026। प्रदेश के नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने गुरुवार को रामपुरा तहसील के ग्राम खिमला पहुंचकर निर्माणाधीन ग्रीनको पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज प्रो
**खिमला का ग्रीनको प्रोजेक्ट बनेगा ऊर्जा क्रांति का केंद्र, मंत्री राकेश शुक्ला ने किया निरीक्षण **रामपुरा /नीमच 4 जून 2026। प्रदेश के नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने गुरुवार को रामपुरा तहसील के ग्राम खिमला पहुंचकर निर्माणाधीन ग्रीनको पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया। उन्होंने परियोजना स्थल पर चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लेते हुए अधिकारियों को गुणवत्ता, सुरक्षा और समयबद्धता के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान आयोजित समीक्षा बैठक में मंत्री शुक्ला ने पावर प्रेजेंटेशन के माध्यम से परियोजना की प्रगति, तकनीकी पहलुओं और निर्माण कार्यों की वर्तमान स्थिति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों से आगामी कार्ययोजना और संभावित चुनौतियों पर चर्चा करते हुए परियोजना को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने पर जोर दिया। मंत्री शुक्ला ने कहा कि खिमला में विकसित हो रहा यह पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज प्रोजेक्ट मध्यप्रदेश को हरित ऊर्जा के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने वाला साबित होगा। उन्होंने कहा कि ऊर्जा भंडारण की बढ़ती आवश्यकता को देखते हुए यह परियोजना प्रदेश की बिजली व्यवस्था को अधिक मजबूत, स्थिर और विश्वसनीय बनाएगी। उन्होंने बताया कि परियोजना के पूर्ण होने पर न केवल ऊर्जा उत्पादन और भंडारण क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी, बल्कि क्षेत्र में रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी। इससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और क्षेत्रीय विकास को मजबूती मिलेगी। मंत्री ने निर्माण एजेंसी और संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए तथा पर्यावरणीय मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही उन्होंने परियोजना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्थाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर एसडीएम किरण आजना, अक्षय ऊर्जा विभाग के अधिकारी राठौर, लोक निर्माण विभाग, राजस्व विभाग, विद्युत विभाग के अधिकारी तथा ग्रीनको परियोजना के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि खिमला में निर्माणाधीन ग्रीनको पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज प्रोजेक्ट प्रदेश की महत्वाकांक्षी ऊर्जा परियोजनाओं में शामिल है। इसके पूर्ण होने के बाद नीमच जिला हरित ऊर्जा के बड़े केंद्र के रूप में उभर सकता है, जिससे प्रदेश की ऊर्जा आत्मनिर्भरता को भी नया बल मिलेगा।****
Ad

ताज़ा खबरें

Video : iPhone की जिद ने उजाड़ दिया पूरा परिवार, अब सामने आया नया वीडियो
राष्ट्रीय

Video : iPhone की जिद ने उजाड़ दिया पूरा परिवार, अब सामने आया नया वीडियो

रामदेव ने कंगना से विवाद बढ़ाने से किया इनकार, बोले- ‘मैं ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता’
राष्ट्रीय

रामदेव ने कंगना से विवाद बढ़ाने से किया इनकार, बोले- ‘मैं ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता’

रीवा के आचार्य नगर से फुलमती नाले से अमहिया नाले तक निर्माण होगा | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की घोषणा
मध्यप्रदेश

रीवा के आचार्य नगर से फुलमती नाले से अमहिया नाले तक निर्माण होगा | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की घोषणा

बाढ़ प्रभावितों की सुरक्षा सर्वोपरि, हर व्यक्ति तक पहुंचायेंगे राहत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | प्रभावितों को तत्काल सहायता उपलब्ध करायें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत शिविर और विशेष चिकित्सा शिविर लगाने के निर्देश मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिल्ली से रीवा पह

ओडिशा तट के पास लौह अयस्क से लदा जहाज डूबा, 22 लापता; 2 का रेस्क्यू
राष्ट्रीय

ओडिशा तट के पास लौह अयस्क से लदा जहाज डूबा, 22 लापता; 2 का रेस्क्यू