Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
Kal Ka Mausam : 5 सितंबर को बदलेगा मौसम का मिजाज, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्टहिमालय की 195 ग्लेशियर झीलें बेहद खतरनाक, मच सकती है तबाही, बढ़ी भारत की टेंशनDisha Salian केस में CBI जांच का आदेश: वकील Nilesh Ojha का दावा - 'हमारे पास डिजिटल सबूत, अब बच नहीं पाएंगे आरोपी'पाकिस्तान और चीन की हरकतों पर नजर रखेगा भारत का 'नॉटी बॉय', जानिए EOS-05 की क्या है खासियतजिस अभिनंदन को देश ने हीरो के तौर पर देखा, उन्होंने ज्वाइन कर ली प्राइवेट एयरलाइन, सवाल- आखिर क्यों?Heavy Rain Warning: 3 से 9 सितंबर तक बहुत भारी बारिश, इन राज्यों में गरज-चमक के साथ पड़ेंगे छींटेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्राचीन रुक्मणी माता मंदिर में किए दर्शनभारत के बारे में ये 10 आंकड़े आपको चौंका देंगे, UPI से 5G तक जानिए कितनी बदल गई देश की तस्वीरमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाईमुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 सितंबर को सीहोर में सीजी पॉवर की नई इकाई के प्रथम ट्रांसफॉर्मर का करेंगे रोल-आउटPM मोदी बोले- भारत की आर्थिक प्रगति दुनिया के लिए विश्वास और नए अवसरों का स्रोतदेश में तेजी से हो रहा धार्मिक एवं आध्यात्मिक पर्यटन का विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | भारतीय संस्कृति के गौरवशाली अतीत को पुन: स्थापित करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध उज्जैन में श्री महाकाल लोक निर्माण के बाद 20 गुना बढ़ गई श्रद्धालुओं की संख्या मुख्यमIndore Mausam: इंदौर के मौसम का हाल, पूरे सप्ताह गरज-चमक के साथ बारिश, बिजली गिरने की चेतावनीCJP के बाद ‘कॉकरोच जनता पार्टी डेमोक्रेटिक’ लॉन्च, फाउंडर का आरोप- अभिजीत दीपके ने बनाई टीम केजरीवालमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल को जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

नीमच जिले में 17 जून से चलेगा संयुक्त सघन टीकाकरण अभियान

Author
Admin Malwa First 15 जून 2026, 07:24 pm
नीमच जिले में 17 जून से चलेगा संयुक्त सघन टीकाकरण अभियान
आंगनवाड़ी में 3 से 6 वर्ष के बच्चों का शतप्रतिशत प्रवेश अनिवार्य कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष नीमच में स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित सघन टीकाकरण एवं मातृ-शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम की प्रगति की सेक्टरवार विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव, सभी एसडीएम, जनपद सीईओ, सभी सीडीपीओ, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.दिनेश प्रसाद, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ.मनीष यादव एवं डॉ.एस.एल.पाटीदार सहित सभी बीएमओ उपस्थित थे। कलेक्टर ने दिए निर्देश:संयुक्त सघन टीकाकरण अभियान: कलेक्टर श्री चंद्रा ने निर्देश दिए कि 17 जून से जिले में स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, पंचायत सचिव, नगरीय निकाय एवं पंचायतों के माध्यम से संयुक्त अभियान चलाकर शत-प्रतिशत बच्चों का टीकाकरण तथा शत-प्रतिशत गर्भवती महिलाओं का एएनसी पंजीयन एवं टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए। ड्यू लिस्ट एवं मॉनिटरिंग: सभी एसडीएम को अभियान की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए गए। एएनसी पंजीयन एवं टीकाकरण से शेष गर्भवती महिलाओं की ड्यू लिस्ट एवं टीकाकरण से शेष बच्चों की ड्यू लिस्ट सभी जनपद सीईओ एवं सीएमओ को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। समग्र आईडी एवं स्वास्थ्य सेवाएं: समग्र आईडी बनने से शेष सभी गर्भवती महिलाओं की 30 जून से पूर्व समग्र आईडी बनवाना सुनिश्चित करने को कहा गया है। सभी पंजीकृत एवं अपंजीकृत गर्भवती महिलाओं को एएनसी एवं एचआरपी सेवाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए। आंगनवाड़ी एवं बाल स्वास्थ्य: जनसंख्या के अनुपात में सभी सेक्टर में शत-प्रतिशत गर्भवती महिलाओं का एएनसी पंजीयन कर, सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देाश दिए गए है। सभी सेक्टर सुपरवाइजर को 3 से 6 वर्ष तक के सभी बच्चों का आंगनवाड़ी में प्रवेश सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए है। मुख्यमंत्री बाल आरोग्य संवर्धन कार्यक्रम के तहत आंगनवाड़ी केंद्र के सभी बच्चों की श्रेणी सुधार पर विशेष ध्यान देकर उनका स्वास्थ्य सुधार करवाने के निर्देश सभी सीडीपीओ को दिए। कलेक्टर ने कहा, कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। टीकाकरण से छूटे हुए एक भी बच्चे या महिला को सेवाओं से वंचित नहीं रखा जाए।
Ad

ताज़ा खबरें