Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
मेंटेनेंस के नाम पर विद्युत वितरण कंपनी का फर्जीवाड़ा... उपभोक्ता भरी गर्मी में भी परेशान और बरसात में भी परेशान... तो काहे का मेंटेनेंसVIDEO : क्यूट से दिखने वाले ये बंदर असम के किसानों के लिए बने मुसीबत, हिमंता सरकार ने हिमाचल से मांगी मददउमंग कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन में नीमच ने रचा उत्कृष्टता का नया अध्यायजिले में अब तक औसत 635.6 मि.मी. वर्षा दर्जtest 1मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हिंदी दिवस की दीं शुभकामनाएंGanesh Chaturthi: CM देवेंद्र फडणवीस ने दी गणेश चतुर्थी की बधाई, बोले - रिपोर्ट आते ही UCC करेंगे लागूVIDEO : गुरुग्राम में महिला बाइक सवार का कार ने किया पीछा, फिर मारी टक्कर, Viral वीडियो में दिखा पूरा मामलादौलत नहीं, आने वाली पीढ़ियों के लिए संस्थाएं छोड़ गए हकीम अब्दुल हमीद, बर्थ एनिवर्सरी पर पढ़ें 'जामिया हमदर्द' की कहानीXi Jinping India Visit: 7 साल बाद भारत लौटे शी जिनपिंग, मोदी-शी रिश्तों में क्या बदला?गंगा में डूब रहे 30 दिन के मासूम समेत 10 बांग्लादेशियों की BSF ने बचायी जानमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को दीं गणेश चतुर्थी और तीज पर्व की शुभकामनाएंBRICS Summit 2026: रेयर मिनरल्स पर PM मोदी का संदेश, कहा- इन्हें हथियार बनाया तो रुकेगी दुनिया की तरक्कीमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम को एएचएफ जूनियर एशिया कप-2026 जीतने पर दी बधाईप्रदेश की लाडली बहना लाभ लेने वाली नहीं, अब बन रही है लाभ कमाने वाली: मुख्यमंत्री डॉ यादव | बहनों से किया हर वादा पूरी निष्ठा से निभायेंगे 50 लाख से अधिक पट्टेधारियों को पट्टे की निःशुल्क पक्की रजिस्ट्री कराकर देगी हमारी सरकार गांवों, पंचायतों, कस्बों सभी

खबर का असर: CMO के त्वरित एक्शन से जामपुर के कुएं की हुई जांच, ब्लीचिंग पाउडर डलवाकर शुरू की राहत कार्रवाई

Author
Mukesh Rathor 05 अगस्त 2026, 10:46 am
खबर का असर: CMO के त्वरित एक्शन से जामपुर के कुएं की हुई जांच, ब्लीचिंग पाउडर डलवाकर शुरू की राहत कार्रवाई
रामपुरा। नगर के मोहल्ला जामपुरा स्थित अधिकांश कुएं के पानी में दुर्गंध आने और उसके दूषित होने की शिकायत सामने आने के बाद नगर परिषद प्रशासन हरकत में आ गया। मामले की जानकारी मिलते ही सीएमओ नंदलाल प्रजापति ने तत्काल समस्या का संज्ञान लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। सीएमओ के निर्देश पर जल शाखा प्रभारी संतोष सोलंकी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने के निर्देश दिए। इसके बाद जल रक्षक अर्जुन माली एवं सुभाष माली ने तत्काल कुएं पर पहुंचकर पानी की गुणवत्ता की प्राथमिक जांच की तथा समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए। नगर परिषद की टीम ने एहतियात के तौर पर संबंधित कुएं में ब्लीचिंग पाउडर डलवाया, ताकि पानी की गुणवत्ता में सुधार हो सके और किसी भी संभावित स्वास्थ्य जोखिम को कम किया जा सके। सीएमओ नंदलाल प्रजापति ने बताया कि मामले की लगातार निगरानी की जा रही है। यदि आवश्यकता हुई तो पानी की विस्तृत जांच भी कराई जाएगी। उन्होंने नागरिकों को आश्वस्त किया कि पेयजल स्रोतों की सुरक्षा और जनस्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए हर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। #
Ad

ताज़ा खबरें