Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की सादगी पूर्ण विवाह की प्रशंसा | खण्डेवाल परिवार को दी बधाईअमेरिकी आजादी के 250 साल: पीएम मोदी ने ट्रंप को दी बधाई; भारत-US रिश्ते को बताया वैश्विक भलाई की ताकतमुख्यमंत्री डॉ. यादव से सुजलॉन ग्रुप के सीईओ श्री कपूर ने की भेंटमुख्यमंत्री डॉ. यादव शिवपुरी में करेंगे 2,500 करोड़ रुपए के अत्याधुनिक अडानी डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का शिलान्यास | औद्योगिक विकास विज़न को मिलेगा नया आयाम केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया भी होंगे शामिलपीएम मोदी ने सेमीकंडक्टर प्लांट का किया उद्घाटन; अब जापान, अमेरिका और यूरोप को चिप भेजेगा भारतमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस की दी शुभकामनाएंकम पानी एवं कम अवधि वाली फसलों का बढ़ाएं रकबा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | श्रीअन्न के उत्पादन को दें प्राथमिकता सरकार किसानों के हित में कर रही सभी व्यवस्थाएं24 घंटे में कमाल: रामपुरा पुलिस ने 13 वर्षीय लापता बालिका को सकुशल किया दस्तयाबहर्ष फायरिंग : BJP विधायक राजू सिंह को 4 साल कैद और 25 लाख मुआवजे की सजारेडक्रॉस नीमच में 6 जुलाई को निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर4, 5, 6, 7, 8, 9 और 10 जुलाई को देशभर में भारी बारिश का अलर्ट, जानें अपने राज्य का हालजिले में अब तक औसत 200.9 मि.मी. वर्षा दर्जवैध खनिज परिवहन पर सख्त कार्रवाई15 दिन में जवाब दो! पायरेसी रोकने के लिए Telegram को सरकार का आदेशमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व.गुलजारी लाल नंदा की जयंती पर किया नमन

जल है तो कल है : गंगा दशहरा पर नीमच में गूंजा जल संरक्षण का संकल्प

Author
Admin Malwa First 25 मई 2026, 04:26 pm
जल है तो कल है : गंगा दशहरा पर नीमच में गूंजा जल संरक्षण का संकल्प
कलेक्टर श्री चंद्रा ने बताया- तालाब गहरीकरण से बढ़ी जलभराव क्षमता, किसानों को मिली निःशुल्क उपजाऊ मिट्टी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 'हर हाथ को काम एवं हर खेत पर पानी' पहुंचाने के संकल्प के साथ प्रदेश में जल गंगा संवर्धन अभियान जन आंदोलन का रूप ले चुका है। जल संरचनाओं के निर्माण, संरक्षण एवं जीर्णोद्धार से भू-जल स्तर में निरंतर वृद्धि हो रही है। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा 'जल गंगा संवर्धन अभियान' के तहत सावन में जिला स्तरीय जल चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद श्री बंशीलाल गुर्जर थे। मुख्य अतिथि का संबोधन: सांसद श्री गुर्जर ने कहा कि जिला प्रशासन नीमच द्वारा जनसहयोग से चलाया जा रहा तालाबों का गहरीकरण अभियान सराहनीय है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना ने महिलाओं को सुविधा के साथ पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान दिया है। 'हर घर नल से जल' योजना से हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंच रहा है। उन्होंने सावन में स्टॉप डेम निर्माण हेतु राज्यसभा निधि से राशि स्वीकृत करने की घोषणा भी की। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने बताया कि जनभागीदारी से किए गए तालाब गहरीकरण कार्यों से जल संरचनाओं की जल भराव क्षमता में वृद्धि हुई है। साथ ही किसानों को उनके खेतों के लिए निःशुल्क उपजाऊ मिट्टी उपलब्ध कराई गई है। आगामी वर्षा ऋतु में प्रत्येक ग्राम पंचायत में वृहद पौधारोपण किया जाएगा। स्टॉप डेम एवं चेकडेम के कार्य प्राथमिकता से स्वीकृत किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव, जनपद अध्यक्ष श्रीमती शारदा बाई धनगर, पूर्व जनपद सदस्य श्री प्रेमसिंह परिहार, श्री अर्जुन सिंह सिसोदिया सहित जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। सरपंच श्री जितेंद्र कुमार माली व ग्रामीणों ने साफा बांधकर अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन श्री महेंद्र गुर्जर ने किया। पूर्व सरपंच श्री मानसिंह गुर्जर ने भी संबोधित किया। अंत में सरपंच श्री माली ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम उपरांत मुख्य अतिथि एवं कलेक्टर ने बीसभुजा माता मंदिर के समीप स्थित तालाब के गहरीकरण एवं घाट साफ-सफाई कार्य का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्‍यक निर्देश भी दिए। प्रारंभ में जन अभियान परिषद द्वारा ग्राम में वृहद जल कलश यात्रा निकाली गई। इस कलश यात्रा में मुख्‍य अतिथि राज्‍यसभा सांसद श्री बंशीलाल गुर्जर, एवं अति‍थियों, कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा व अधिकारियों तथा बडी संख्‍या में महिलाओं एवं ग्रामीणें ने सहभागिता की। कलश यात्रा गांव का भ्रमण कर, बीसभुजा माता मंदिर पहुंची। जहां जल चौपाल का कार्यक्रम हुआ।
Ad

ताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की सादगी पूर्ण विवाह की प्रशंसा | खण्डेवाल परिवार को दी बधाई
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की सादगी पूर्ण विवाह की प्रशंसा | खण्डेवाल परिवार को दी बधाई

अमेरिकी आजादी के 250 साल: पीएम मोदी ने ट्रंप को दी बधाई; भारत-US रिश्ते को बताया वैश्विक भलाई की ताकत
राष्ट्रीय

अमेरिकी आजादी के 250 साल: पीएम मोदी ने ट्रंप को दी बधाई; भारत-US रिश्ते को बताया वैश्विक भलाई की ताकत

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से सुजलॉन ग्रुप के सीईओ श्री कपूर ने की भेंट
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से सुजलॉन ग्रुप के सीईओ श्री कपूर ने की भेंट

मुख्यमंत्री डॉ. यादव शिवपुरी में करेंगे 2,500 करोड़ रुपए के अत्याधुनिक अडानी डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का शिलान्यास | औद्योगिक विकास विज़न को मिलेगा नया आयाम केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया भी होंगे शामिल
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव शिवपुरी में करेंगे 2,500 करोड़ रुपए के अत्याधुनिक अडानी डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का शिलान्यास | औद्योगिक विकास विज़न को मिलेगा नया आयाम केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया भी होंगे शामिल

पीएम मोदी ने सेमीकंडक्टर प्लांट का किया उद्घाटन; अब जापान, अमेरिका और यूरोप को चिप भेजेगा भारत
राष्ट्रीय

पीएम मोदी ने सेमीकंडक्टर प्लांट का किया उद्घाटन; अब जापान, अमेरिका और यूरोप को चिप भेजेगा भारत