Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
ऑफिशियल कैब में एयरलाइन की महिला क्रू मेंबर से रेप, आरोपी ड्राइवर गिरफ्तारबच्चों की सेहत पर विशेष फोकस: नवोदय विद्यालय में स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण शिविर, 270 विद्यार्थियों का हुआ परीक्षणजवाहर नवोदय विद्यालय में 270 विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण, 46 बच्चों की आंखों की जांच में 12 में मिली दृष्टि संबंधी समस्यामालाहेड़ा में आयोजित हुआ निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविरउद्यानिकी विभाग की योजनाओं में 50 प्रतिशत तक अनुदान, किसान शीघ्र कराएं पंजीयनरोगी कल्याण समिति की बैठक में जिला चिकित्सालय की व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ बनाने पर जोरजिले में अब तक औसत 260.5 मि.मी. वर्षा दर्जमुख्यमंत्री जी की मंशा के अनुरूप जिले में घर-घर पहुंच रहा दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियानकलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के नेतृत्व में 44 शासकीय सेवकों को मिली पदोन्नतिपश्चिम बंगाल में एक अगस्त से सक्रिय होंगी संवैधानिक संस्थाएं, मुख्यमंत्री ने स्वायत्ता का दिलाया भरोसामुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय झंडा अंगीकरण दिवस की दी बधाईCJP की याचिका पर तत्काल सुनवाई से SC का इनकार, कहा- 'वीडियो देखने का वक्त नहीं'रामपुरा के प्राचीन भैरव मंदिर का हुआ जीर्णोद्धार : 23 जुलाई को भगवान देवनारायण की प्राण प्रतिष्ठा, नव-निर्मित मंदिर का होगा लोकार्पणबर्धमान में मंत्री खुदीराम टुडू की पत्नी की कार दुर्घटनाग्रस्त, चालक घायलबंगाल में महिलाओं को एक और गिफ्ट, सरकारी बसों में मिलेगी पिंक सीट

जवाहर नवोदय विद्यालय में 270 विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण, 46 बच्चों की आंखों की जांच में 12 में मिली दृष्टि संबंधी समस्या

Author
Mukesh Rathor 22 जुलाई 2026, 04:58 pm
जवाहर नवोदय विद्यालय में 270 विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण, 46 बच्चों की आंखों की जांच में 12 में मिली दृष्टि संबंधी समस्या
रामपुरा। राष्ट्रीय दृष्टि विहीनता निवारण कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को जवाहर नवोदय विद्यालय, रामपुरा में व्यापक नेत्र एवं सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विद्यार्थियों के संपूर्ण स्वास्थ्य की जांच कर आवश्यक परामर्श एवं निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराया गया। स्वास्थ्य विभाग की इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की समय पर पहचान कर उनका प्रभावी उपचार सुनिश्चित करना रहा। यह शिविर जिला कलेक्टर हिमांशु चंद्रा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी. प्रसाद तथा खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. उमेश बसेर के निर्देशन में आयोजित किया गया। शिविर के दौरान विद्यालय के प्राचार्य नंदकिशोर पवार की उपस्थिति में कुल 270 विद्यार्थियों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जांच के दौरान बच्चों के स्वास्थ्य की विस्तृत जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय सलाह दी गई तथा जरूरतमंद विद्यार्थियों को निःशुल्क उपचार एवं दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। इसी क्रम में नेत्र परीक्षण अभियान के तहत आफ्थेल्मिक टेक्नीशियन प्रकाश सिंदवानी द्वारा 46 विद्यार्थियों की आंखों की जांच की गई। जांच में 12 विद्यार्थी रिफ्रैक्टिव एरर (दृष्टिदोष) से पीड़ित पाए गए, जिन्हें आवश्यक उपचार एवं आगे की चिकित्सकीय सलाह प्रदान की गई। स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में डॉ. प्रमोद पाटीदार, डॉ. आशीष सोनी, डॉ. स्वाति जैन, डॉ. रीना, एमपीडब्ल्यू जितेंद्र पंवार, स्टाफ नर्स कोमल, एलटी जगदीश राइकुंवर एवं राहुल सोनारथी ने सक्रिय सहभागिता निभाई और विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी भी दी। चिकित्सकों ने विद्यार्थियों को आंखों की नियमित जांच कराने, संतुलित आहार लेने, स्वच्छता बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या होने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लेने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय प्रबंधन ने स्वास्थ्य विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर विद्यार्थियों के बेहतर स्वास्थ्य, समय पर रोगों की पहचान तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होते हैं। राष्ट्रीय दृष्टि विहीनता निवारण कार्यक्रम के तहत आयोजित इस शिविर से अनेक विद्यार्थियों को समय रहते स्वास्थ्य एवं नेत्र संबंधी समस्याओं का पता चल सका, जिससे भविष्य में होने वाली जटिलताओं से बचाव संभव होगा।
Ad

ताज़ा खबरें