Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
दतिया की हार से BJP में मचा मंथन, CM मोहन यादव की हाई लेवल बैठक; भीतरघात की जांच को बनी समितिउदयनिधि स्टालिन को पुलिस ने पूछताछ के बाद छोड़ा, तंजावुर थाने के बाहर जुटे हजारों DMK समर्थकों में खुशी की लहरकुकडेश्वर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बिना नंबर की स्प्लेंडर से 58.840 किलो डोडाचूरा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार7 साल में 274 भगोड़े लाए गए भारत, अब विदेश भागने से भी नहीं बचेंगे अपराधीनालियों में डाला गया लिक्विड कीटनाशक बना मुसीबत, बे स्वाद व दुर्गंधयुक्त हुआ कुएं का पानी; क्षेत्रवासियों में आक्रोशप्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रचार-प्रसार के लिए फसल बीमा रथ को दिखाई गई हरी झंडीकलेक्टर के निर्देशानुसार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई  लगातार जारीसमय-सीमा समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने विभागों की परखी प्रगति5 हजार से अधिक किसानों के हित में बड़ा निर्णय, कवच योजना को मंजूरी | अपेक्स और जिला सहकारी बैंकों द्वारा 50 करोड़ की निधि की जाएगी निर्मित राज्य सरकार 25 करोड़ की अंशपूंजी करायेगी उपलब्ध जनजातीय कार्य विभाग के शैक्षणिक संवर्ग के लिए चतुर्थ क्रमोन्नत वेतनमानअरुणाचल मॉडल पर बस्तर में सड़क निर्माण की मांग, छत्तीसगढ़ के सीएम ने केंद्र से किया आग्रहभाजपा मंडल रामपुरा की मासिक कामकाजी बैठक संपन्न, आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर दिए दिशा-निर्देशजनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनीं 147 आवेदकों की समस्याएं'किसी का सिर फटा, किसी के कंधे में आई चोट.. दो मिनट तक हवा में 360 डिग्री घूमता रहा प्लेन', एयर इंडिया यात्री ने बताई टर्बुलेंस की कहानीभाजपा के साथ नहीं जायेंगे NCPI नेता अबू ताहेर, तीन मुस्लिम सांसदों ने TMC में वापसी के दिये संकेतमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पार्श्व गायक किशोर कुमार जी की जयंती पर किया नमन

ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस 2026, 300 पौधों का किया वृक्षारोपण

Author
Mukesh Rathor 05 जून 2026, 01:55 pm
ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस 2026, 300 पौधों का किया वृक्षारोपण
**ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस 2026, 300 पौधों का किया वृक्षारोपण नीमच। विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच में पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता को समर्पित विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस की थीम "प्रकृति से प्रेरित। जलवायु के लिए। हमारे भविष्य के लिए।" रही, जिसके तहत व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाकर प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व कमांडेंट श्री प्रमोद कुमार साहू ने किया। उन्होंने कैंप परिसर में पौधारोपण कर अभियान का शुभारंभ किया तथा उपस्थित अधिकारियों एवं जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सामाजिक दायित्व नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य के लिए हमारी नैतिक जिम्मेदारी भी है। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने एवं उनकी देखभाल का संकल्प लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर अधिकारियों, जवानों एवं परिसर के रहवासियों द्वारा नीम, पीपल, आम, इमली, जामुन, बरगद सहित विभिन्न स्थानीय प्रजातियों के कुल 300 पौधे लगाए गए। ये पौधे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ जैव विविधता को समृद्ध करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, वृक्षारोपण और जलवायु परिवर्तन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूकता संदेश दिए गए। कमांडेंट श्री साहू ने कहा कि प्रकृति केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि जलवायु संतुलन और मानव जीवन के सुरक्षित भविष्य का आधार है। उन्होंने सभी कार्मिकों से पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं जवानों ने अधिकाधिक वृक्षारोपण करने, स्वच्छ एवं हरित वातावरण बनाए रखने तथा पर्यावरण संरक्षण संबंधी गतिविधियों में निरंतर योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।**
Ad

ताज़ा खबरें