Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
बच्चों की सेहत पर विशेष फोकस: नवोदय विद्यालय में स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण शिविर, 270 विद्यार्थियों का हुआ परीक्षणजवाहर नवोदय विद्यालय में 270 विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण, 46 बच्चों की आंखों की जांच में 12 में मिली दृष्टि संबंधी समस्यामालाहेड़ा में आयोजित हुआ निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविरउद्यानिकी विभाग की योजनाओं में 50 प्रतिशत तक अनुदान, किसान शीघ्र कराएं पंजीयनरोगी कल्याण समिति की बैठक में जिला चिकित्सालय की व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ बनाने पर जोरजिले में अब तक औसत 260.5 मि.मी. वर्षा दर्जमुख्यमंत्री जी की मंशा के अनुरूप जिले में घर-घर पहुंच रहा दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियानकलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के नेतृत्व में 44 शासकीय सेवकों को मिली पदोन्नतिपश्चिम बंगाल में एक अगस्त से सक्रिय होंगी संवैधानिक संस्थाएं, मुख्यमंत्री ने स्वायत्ता का दिलाया भरोसामुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय झंडा अंगीकरण दिवस की दी बधाईCJP की याचिका पर तत्काल सुनवाई से SC का इनकार, कहा- 'वीडियो देखने का वक्त नहीं'रामपुरा के प्राचीन भैरव मंदिर का हुआ जीर्णोद्धार : 23 जुलाई को भगवान देवनारायण की प्राण प्रतिष्ठा, नव-निर्मित मंदिर का होगा लोकार्पणबर्धमान में मंत्री खुदीराम टुडू की पत्नी की कार दुर्घटनाग्रस्त, चालक घायलबंगाल में महिलाओं को एक और गिफ्ट, सरकारी बसों में मिलेगी पिंक सीट22 जुलाई की टॉप 20 खबरें: पीएम आवास से जंतर-मंतर तक प्रदर्शन, मेदांता पहुंचे सोनम वांगचुक, ममता ने मांगी मदद

मालाहेड़ा में आयोजित हुआ निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर

Author
Admin Malwa First 22 जुलाई 2026, 04:19 pm
मालाहेड़ा में आयोजित हुआ निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर
आयुष विभाग के अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर मालाहेड़ा (आयुष) द्वारा बुधवार को आंगनवाड़ी केंद्र मालाहेड़ा में निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में आमवात, संधिवात, त्वचा रोग, उदर रोग, विबंध, श्वास, कास, प्रतिश्याय, रक्ताल्पता, उच्च रक्तचाप, अर्श, अम्लपित्त, साइटिका एवं प्रमेह सहित विभिन्न रोगों से पीड़ित मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें निःशुल्क आयुर्वेदिक औषधियों का वितरण किया गया। साथ ही मरीजों के रक्तचाप (बीपी) की निःशुल्क जांच भी की गई। चिकित्सा शिविर में उपस्थित लोगों को मौसमी बीमारियों से बचाव, तनाव मुक्ति तथा स्वस्थ दिनचर्या एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने के संबंध में आवश्यक परामर्श भी दिया गया। शिविर में कुल 36 मरीजों ने स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया। इस अवसर पर आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ.आबिद खान, दवासाज श्री अनवर खान, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Ad

ताज़ा खबरें