Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
सौरभ गांगुली और उनकी पत्नी डोना को जान से मारने की धमकी, सेक्रेटरी ने ठाकुरपुकुर थाने में की शिकायतहर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले में होंगे व्यापक आयोजनप्रदेश में साढ़े 3 लाख मेट्रिक टन मूंग की खरीदी | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की मूंग खरीदी की समीक्षाअब 88 जगहों से भारत आ सकेंगे e-वीजा वाले यात्री, 11 नए इंटरनेशनल पोर्ट जोड़े गएकम वर्षा की स्थिति में प्रत्येक जिले में आवश्यक तैयारी रखी जाए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | बाढ़ की दशा में संबंधित विभाग जनता को राहत पहुंचाने के लिए सक्रिय रहें कम वर्षा और अतिवृष्टि से किसानों और नागरिकों को कोई परेशानी नहीं हो : मुख्यमंत्री डॉ. यादव जिला औबलराम कृषि महोत्सव को सांस्कृतिक उत्सव के रूप में मनाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की स्वतंत्रता दिवस एवं अन्य पर्वों के आयोजन की तैयारियों की समीक्षाकुटीर एवं ग्रामोद्योग उत्पादों की ग्लोबल मार्केटिंग के करेंगे समस्त प्रयास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग के पोर्टल को मिला देश में पहला स्थान प्रदेश के बुनकर, शिल्पकार और कलाकारों की समृद्धि के लिए सदैव तत्पर सरकार मृगनयनी डॉट कॉम औभोपाल–विदिशा मार्ग 1,758 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा 4-लेन | मेट्रोपोलिटन विकास और आधुनिक सड़क नेटवर्क से नए युग में प्रवेश कर रहे हमारे शहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव भोपाल और उज्जैन–इंदौर मेट्रोपोलिटन क्षेत्र बनेंगे निवेश, उद्योग, पर्यटन एवं रोजगार के नए गराहुल गांधी ने अमित शाह से पूछा, पैलेट गन और छात्रों को लाठियों से पीटाने का आदेश किसने दिया?मुख्यमंत्री डॉ. यादव अहमदाबाद में 12 अगस्त को करेंगे मेगा निवेश संवाद | गुजरात के प्रमुख उद्योग समूहों से करेंगे वन-टू-वन चर्चा, मध्यप्रदेश में निवेश के लिए देंगे आमंत्रणपुलिस बल और जवानों का मनोबल दोनों बढ़ाना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | खंडवा में बनेगी पुलिस बटालियन प्रदेश में तीन राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल गठित किये जाएंगे बैगा, भारिया एवं सहरिया युवाओं की विशेष कम्पनियां बनाई जायेंगी पुलिस विभाग के 58 संवसर्वोत्तम कृषक पुरस्कार 2025-26 के लिए किसानों से 31 अगस्त तक आवेदन आमंत्रितहर घर तिरंगा अभियान के तहत विद्यालयों में विभिन्न गतिविधियां आयोजितग्रामीण युवक-युवतियों के लिए नि:शुल्क स्वरोजगार प्रशिक्षणचकसोडीझर एवं बावड़ा में निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर किया गया आयोजित

समय-सीमा समीक्षा बैठक में जिला पंचायत सीईओ सख्त

Author
Admin Malwa First 21 जुलाई 2026, 06:44 pm
समय-सीमा समीक्षा बैठक में जिला पंचायत सीईओ सख्त
जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा पत्रक (टीएल) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, सीएम हेल्पलाइन, अनुकंपा नियुक्ति सहित विभिन्न प्रशासनिक विषयों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में श्री वैष्णव ने सभी विभागीय अधिकारियों से कहा कि अनुकंपा नियुक्ति के लंबित प्रकरणों का संवेदनशीलता एवं सहानुभूतिपूर्वक परीक्षण कर उनका शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी पात्र हितग्राही का प्रकरण अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रहना चाहिए। सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा के दौरान जिला पंचायत सीईओ ने सभी विभागों को शिकायतों का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागीय रैंकिंग में सुधार लाने, 50 दिवस से अधिक लंबित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करने तथा अत्यधिक लंबित प्रकरण वाले विभागों को कारण बताओ सूचना-पत्र जारी करने के निर्देश भी दिए। बैठक में उन्होंने श्रम पदाधिकारी को प्लास्टिक फैक्ट्री में हुए हादसे की विस्तृत जांच कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करने तथा घायल श्रमिक से व्यक्तिगत रूप से मिलकर उसकी स्थिति की जानकारी लेने के निर्देश दिए। वहीं मुख्य नगरपालिका अधिकारी को शहर में अतिक्रमण के विरुद्ध निरंतर और प्रभावी अभियान चलाने के लिए कहा। राजस्व प्रकरणों की समीक्षा करते हुए श्री वैष्णव ने समस्त अनुविभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि निराकृत रास्ता विवाद, अतिक्रमण हटाने तथा अन्य राजस्व मामलों का मौके पर पहुंचकर भौतिक सत्यापन करें। उन्होंने कहा कि मैदानी स्तर पर नियमित निरीक्षण और सत्यापन से शासन की कार्यवाही अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनेगी। बैठक में अपर कलेक्टर श्री बी.एस. कलेश, एसडीएम नीमच श्री पराग जैन, एसडीएम जावद श्री संजीव साहू, एसडीएम मनासा सुश्री किरण आंजना, डिप्टी कलेक्टर श्री चंद्रसिंह धार्वे, सुश्री श्रुति भयडिया सहित जिले के समस्त विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।
Ad

ताज़ा खबरें

सौरभ गांगुली और उनकी पत्नी डोना को जान से मारने की धमकी, सेक्रेटरी ने ठाकुरपुकुर थाने में की शिकायत
राष्ट्रीय

सौरभ गांगुली और उनकी पत्नी डोना को जान से मारने की धमकी, सेक्रेटरी ने ठाकुरपुकुर थाने में की शिकायत

हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले में होंगे व्यापक आयोजन
नीमच

हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले में होंगे व्यापक आयोजन

प्रदेश में साढ़े 3 लाख मेट्रिक टन मूंग की खरीदी | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की मूंग खरीदी की समीक्षा
मध्यप्रदेश

प्रदेश में साढ़े 3 लाख मेट्रिक टन मूंग की खरीदी | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की मूंग खरीदी की समीक्षा

अब 88 जगहों से भारत आ सकेंगे e-वीजा वाले यात्री, 11 नए इंटरनेशनल पोर्ट जोड़े गए
राष्ट्रीय

अब 88 जगहों से भारत आ सकेंगे e-वीजा वाले यात्री, 11 नए इंटरनेशनल पोर्ट जोड़े गए

कम वर्षा की स्थिति में प्रत्येक जिले में आवश्यक तैयारी रखी जाए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | बाढ़ की दशा में संबंधित विभाग जनता को राहत पहुंचाने के लिए सक्रिय रहें कम वर्षा और अतिवृष्टि से किसानों और नागरिकों को कोई परेशानी नहीं हो : मुख्यमंत्री डॉ. यादव जिला औ
मध्यप्रदेश

कम वर्षा की स्थिति में प्रत्येक जिले में आवश्यक तैयारी रखी जाए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | बाढ़ की दशा में संबंधित विभाग जनता को राहत पहुंचाने के लिए सक्रिय रहें कम वर्षा और अतिवृष्टि से किसानों और नागरिकों को कोई परेशानी नहीं हो : मुख्यमंत्री डॉ. यादव जिला औ