Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
Success Story : अमेजन में 15 बार रिजेक्ट हुआ शख्स, फिर जर्मनी में ऐसे मिला 1.1 करोड़ रुपये का पैकेजदुबई में तीसरे दिन 53 हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त | एमपीआईडीसी को एशिया की सर्वश्रेष्ठ इन्वेस्टमेंट प्रमोशन एजेंसी का ‘Winner Asia’ सम्माननिवेशकों को देंगे आवश्यकतानुसार नीतियों (पॉलिसी) में छूट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मध्यप्रदेश उद्योग क्षेत्र में आशाओं और असीम अवसरों की धरती 900 कानूनों को समाप्त कर उद्योग और व्यापार व्यवसाय क्षेत्र को बनाया सुगम और सरलराहुल गांधी के विमान की लखनऊ में पहली लैंडिंग टली, दूसरी कोशिश में सुरक्षित उतराप्रधानमंत्री श्री मोदी ने वडोदरा से धार जिले के टांडा रोड स्टेशन के बीच ट्रेन सेवा का किया शुभारंभ | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री श्री मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री श्री वैष्णव का माना आभारVIDEO: घायल तेंदुआ अचानक हुआ खूखांर, रेस्क्यू टीम पर किया हमला, वन अधिकारी को मुंह में दबोच सड़क पर दिया पटकमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शारजाह में बी-आह मुख्यालय का किया दौरा | ग्रुप सीईओ खालिद अल हुरैमल के साथ वेस्ट-टू-एनर्जी और सस्टेनेबिलिटी पर हुई उच्चस्तरीय बैठक मध्यप्रदेश में वेस्ट-टू-एनर्जी, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट और ग्रीन मोबिलिटी में निवेश और तकनीकी साझेदारीबेहतर लॉजिस्टिक व्यवस्था से प्रदेश के उत्पादों को वैश्विक बाजारों से जोड़ने में मदद मिलेगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मध्यप्रदेश में एनर्जी और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में होगा नवाचार लॉजिस्टिक और सप्लाई चेन के विस्तार से स्थानीय स्तर पर बढ़ेंगे रोजगार के अवसर मOne Nation, One Time : इस नये कानून से देश को मिलेगी समय सुरक्षामुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शारजाह चैंबर ऑफ कॉमर्स के चेयरमैन से की भेंट, एमपी में बड़े निवेश की संभावना | शारजाह और मध्यप्रदेश के बीच आर्थिक साझेदारी सुदृढ़ करने पर गहन विचार-विमर्श मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शारजाह के प्रतिनिधिमंडल को जीआईएस 2027 के लिए किया आDiwali Chhath Special Trains : दिवाली और छठ पर घर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, देखिए रूट और पूरा शेड्यूलमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पर्युषण पर्व की शुभकामनाएं दींराजस्थान में निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान 9 सितंबर को, तैयारियां पूरीHaryana Weather Today: हरियाणा में फिर चढ़ेगा पारा, 8 सितंबर की भीषण धूप करेगी परेशानआज से बदलेगा देश का माल ढुलाई नक्शा? वेस्टर्न DFC के पूरे होने के बाद बिहार समेत पूर्वी राज्यों को कितना होगा फायदा

जिला स्तरीय गुरु वंदन-अभिनंदन एवं सम्मान समारोह गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न

Author
Admin Malwa First 29 जुलाई 2026, 06:45 pm
जिला स्तरीय गुरु वंदन-अभिनंदन एवं सम्मान समारोह गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न
राज्य शासन के निर्देशानुसार एवं जिला कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में बुधवार को सांदीपनि विद्यालय, मनासा में जिला स्तरीय गुरु वंदन-अभिनंदन एवं सम्मान समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य गुरुजनों का सम्मान, उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों का अभिनंदन तथा नवनियुक्त शिक्षकों का स्वागत करना था। समारोह के मुख्य अतिथि विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार तथा विधायक श्री अनिरुद्ध माधव मारू थे। कार्यक्रम में श्री अनूप व्यास , श्री निलेश पाटीदार एवं सांडिया के पूर्व सरपंच श्री बाबूलालजी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। अतिथियों का स्वागत जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती ऐश्वर्या मूंदड़ा, विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री बी.एल. जावरीय तथा सांदीपनि विद्यालय के प्राचार्य श्री बी.एल. बसेर ने किया। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में जिले में शिक्षा की गुणवत्ता में सतत सुधार के लिए विभिन्न प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में गत शैक्षणिक सत्र में शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम देने वाले प्राचार्यों को गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर सम्मानित कर प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए। विधायक श्री अनिरुद्ध माधव मारू ने अपने उद्बोधन में उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देने वाले सभी प्राचार्यों तथा सांदीपनि विद्यालय , मनासा के प्राचार्य एवं समस्त स्टाफ की सराहना करते हुए शिक्षा की गुणवत्ता बनाए रखने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार ने सांदीपनि विद्यालय की शैक्षणिक एवं सांस्कारिक अवधारणा की प्रशंसा करते हुए कहा कि गुरु सांदीपनि के आदर्श आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के विचारों से प्रेरणा लेकर गुरु एवं विद्यार्थियों के संयुक्त प्रयासों से भारत को पुनः विश्वगुरु बनाने का संदेश दिया। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों से आमंत्रित प्राचार्यों ने भी अपने विचार व्यक्त किए तथा आगामी शैक्षणिक सत्र में और बेहतर परीक्षा परिणाम देने का संकल्प व्यक्त किया। समारोह में नवनियुक्त प्राथमिक शिक्षकों को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए गए। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से गुरु वंदना कर गुरुजनों के प्रति अपनी श्रद्धा एवं सम्मान प्रकट किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को मिठाई वितरित की गई। कार्यक्रम का सफल संचालन श्री घनश्याम शर्मा एवं श्री रोहित मांदले ने किया, जबकि विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री बी.एल. जावरीय ने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त किया।
Ad

ताज़ा खबरें

Success Story : अमेजन में 15 बार रिजेक्ट हुआ शख्स, फिर जर्मनी में ऐसे मिला 1.1 करोड़ रुपये का पैकेज
राष्ट्रीय

Success Story : अमेजन में 15 बार रिजेक्ट हुआ शख्स, फिर जर्मनी में ऐसे मिला 1.1 करोड़ रुपये का पैकेज

दुबई में तीसरे दिन 53 हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त | एमपीआईडीसी को एशिया की सर्वश्रेष्ठ इन्वेस्टमेंट प्रमोशन एजेंसी का ‘Winner Asia’ सम्मान
मध्यप्रदेश

दुबई में तीसरे दिन 53 हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त | एमपीआईडीसी को एशिया की सर्वश्रेष्ठ इन्वेस्टमेंट प्रमोशन एजेंसी का ‘Winner Asia’ सम्मान

निवेशकों को देंगे आवश्यकतानुसार नीतियों (पॉलिसी) में छूट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मध्यप्रदेश उद्योग क्षेत्र में आशाओं और असीम अवसरों की धरती 900 कानूनों को समाप्त कर उद्योग और व्यापार व्यवसाय क्षेत्र को बनाया सुगम और सरल
मध्यप्रदेश

निवेशकों को देंगे आवश्यकतानुसार नीतियों (पॉलिसी) में छूट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मध्यप्रदेश उद्योग क्षेत्र में आशाओं और असीम अवसरों की धरती 900 कानूनों को समाप्त कर उद्योग और व्यापार व्यवसाय क्षेत्र को बनाया सुगम और सरल

राहुल गांधी के विमान की लखनऊ में पहली लैंडिंग टली, दूसरी कोशिश में सुरक्षित उतरा
राष्ट्रीय

राहुल गांधी के विमान की लखनऊ में पहली लैंडिंग टली, दूसरी कोशिश में सुरक्षित उतरा

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने वडोदरा से धार जिले के टांडा रोड स्टेशन के बीच ट्रेन सेवा का किया शुभारंभ | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री श्री मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री श्री वैष्णव का माना आभार
मध्यप्रदेश

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने वडोदरा से धार जिले के टांडा रोड स्टेशन के बीच ट्रेन सेवा का किया शुभारंभ | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री श्री मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री श्री वैष्णव का माना आभार