Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
ग्रेटर नोएडा में डिलीवरी बॉय की जांच पर बवाल, महिला और सुरक्षा गार्डों में तीखी बहस; वीडियो वायरलहावड़ा-भुवनेश्वर जन शताब्दी एक्सप्रेस के AC कोच में भीगते रहे यात्री, रेलवे लापरवाह, देखें Videoई-अटेंडेंस व्यवस्था के मिल रहे अच्छे नतीजे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | सूचना प्रौद्योगिकी आधारित नवाचार रखे जाएं जारी अभियान संचालित कर विद्यालयों में मूलभूत आवश्यकताओं की करें पूर्ति गत 2 वर्ष में सवा करोड़ विद्यार्थियों को 696 करोड़ रुपए का हुआ ऑनलाइन भुगतानमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की दी बधाईकैलाश यात्रा के लिए यात्री क्यों करते हैं नेपाल रूट का उपयोग? जानिए भारत से कितना अलग है यह रास्तारॉयल ब्रुनेई और अमेरिकी सेना का जंगल युद्ध कौशल: 'पहलवान वॉरियर' अभ्यास में दिखी खास तैयारीमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘खेलो इंडिया संवाद में वर्चुअल माध्यम से की सहभागितारक्षा आधुनिकीकरण, आत्मनिर्भर भारत-सशक्त सेना और नए भारत के पराक्रम का प्रतीक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव | टी-सीरीज टैंक ओव्हरहॉल प्रोजेक्ट से भारतीय सेना नए दौर में कर रही हैं प्रवेश जबलपुर की आर्मर्ड फैक्ट्री ने अपने काम के बल पर देशभर में बनाई है विशिष्ट पहचकर्नाटक के यादगीर में शिक्षकों का RSS पथ संचलन में हिस्सा लेना: निलंबन और कानूनी कार्रवाई, जानिए पूरा मामलाVideo: पहाड़ से टूटा ग्लेशियर, फिर आया पानी और मलबे का सैलाब, नेपाल में ऐसे मचा हाहाकारNepal Flood: 165 शव बरामद, 28 देशों के 476 लोग लापता, 80 पुल और 40 KM सड़क तबाहभारत की सनातन ज्ञान परंपरा, आध्यात्मिक चेतना और सांस्कृतिक एकात्मता का केंद्र बनेगा तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर का एकात्म धाम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | सिंहस्थ-2028 से पहले निकाली जाएगी भव्य एकात्म यात्रा, जिसका सिंहस्थ के दौरान होगा समापन संतों के आशीर्वाद से पमुख्यमंत्री डॉ.यादव 29 अगस्त को बालाघाट में जन-विश्वास अभियान में होंगे शामिल | सभी जिलों में इस बार 29 अगस्त को जन-विश्वास अभियानदेशभर में ‘खेलो इंडिया डायलॉग’ : PM मोदी करेंगे खिलाड़ियों से बात, 4 मुख्य मुद्दों पर होगी चर्चाAaj Ka Mausam: मध्य प्रदेश-UP में भारी बारिश के आसार, 29 अगस्त से एक्टिव होगा नया मौसमी सिस्टम

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का जिले में मनासा से हुआ शुभारंभ

Author
Admin Malwa First 07 अगस्त 2026, 08:23 pm
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का जिले में मनासा से हुआ शुभारंभ
प्रशासन स्वयं जनता के बीच पहुंचकर करेगा समस्याओं का समयबद्ध निराकरण : कलेक्टर श्री चंद्रा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुसार आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा प्रशासन एवं जनता के बीच विश्वास को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शुक्रवार को मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का शुभारंभ हुआ। जिले में अभियान का शुभारंभ मनासा में आयोजित समाधान शिविर से हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक श्री अनिरुद्ध माधव मारू थे। विधायक श्री मारू ने कहा कि मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का उद्देश्य शासन एवं प्रशासन को जनता के और निकट लाना है। शासन की मंशा समाज के अंतिम छोर पर खड़े प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचकर उसकी समस्याओं का समाधान करना तथा उसे जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि केवल शिकायतों का निराकरण करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनके मूल कारणों की पहचान कर स्थायी समाधान सुनिश्चित करना भी आवश्यक है, ताकि भविष्य में ऐसी समस्याओं की पुनरावृत्ति न हो और शिकायतों में कमी आए। उन्होंने कहा कि आगामी छह माह तक प्रत्येक शुक्रवार समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिनके माध्यम से विभिन्न विभागों के अधिकारी गांव एवं नगरीय क्षेत्रों में पहुंचकर आमजन की समस्याओं का निराकरण करेंगे। उन्होंने नागरिकों से शासन की योजनाओं का अधिकाधिक लाभ लेने,अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा विकास कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान प्रशासन और जनता के बीच विश्वास का सशक्त माध्यम बनेगा। उन्होंने बताया कि जिले में अभियान के संचालन के लिए 20 क्लस्टर बनाए गए हैं, जहां आगामी छह माह तक प्रत्येक शुक्रवार समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान के अंतर्गत प्राप्त सभी शिकायतों का समयबद्ध एवं संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए तथा ग्राम स्तर पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का यथासंभव स्थानीय स्तर पर ही समाधान किया जाए। कलेक्टर श्री चंद्रा ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को न्यायालयीन प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने तथा आरआई एवं पटवारियों को पारित आदेशों का समयबद्ध पालन एवं अमल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को सभी आंगनवाड़ी केंद्रों का नियमित संचालन सुनिश्चित करने तथा बच्चों को गुणवत्तापूर्ण पूरक पोषण आहार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही जिला परियोजना समन्वयक को सात दिवस के भीतर सभी विद्यालयों की मध्यान्ह भोजन व्यवस्था का निरीक्षण कर शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप भोजन उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि किसी स्व-सहायता समूह अथवा संस्था द्वारा अनियमितता पाई जाती है तो नियमानुसार तत्काल कार्रवाई करते हुए वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। कलेक्टर श्री चंद्रा ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार लाने तथा आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों से कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए प्रत्येक पात्र हितग्राही तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सर्वोच्च प्राथमिकता रहे। शिविर में नामांतरण, सीमांकन, आयुष्मान कार्ड, ई-केवाईसी, राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, लोक सेवा गारंटी, आंगनवाड़ी सेवाओं तथा अन्य विभागों से संबंधित आवेदनों पर कार्रवाई की गई।कई प्रकरणों का मौके पर निराकरण किया गया तथा शेष आवेदनों के शीघ्र निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास ने कानून-व्यवस्था एवं जनसुरक्षा संबंधी विषयों पर जानकारी दी।वनमंडलाधिकारी श्री एस.के. अटोदे ने वन विभाग की योजनाओं एवं वन्यजीवों से होने वाली क्षति पर राहत प्रावधानों की जानकारी दी। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अमन वैष्णव ने बताया कि जिले के 20 क्लस्टरों में 8 से 10 ग्राम पंचायतों को शामिल करते हुए नियमित समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री बी.एस. कलेश, एसडीएम सुश्री किरण आंजना डिप्टी कलेक्टर श्रीमती मयूरी जोक सहित जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।
Ad

ताज़ा खबरें

ग्रेटर नोएडा में डिलीवरी बॉय की जांच पर बवाल, महिला और सुरक्षा गार्डों में तीखी बहस; वीडियो वायरल
राष्ट्रीय

ग्रेटर नोएडा में डिलीवरी बॉय की जांच पर बवाल, महिला और सुरक्षा गार्डों में तीखी बहस; वीडियो वायरल

हावड़ा-भुवनेश्वर जन शताब्दी एक्सप्रेस के AC कोच में भीगते रहे यात्री, रेलवे लापरवाह, देखें Video
राष्ट्रीय

हावड़ा-भुवनेश्वर जन शताब्दी एक्सप्रेस के AC कोच में भीगते रहे यात्री, रेलवे लापरवाह, देखें Video

ई-अटेंडेंस व्यवस्था के मिल रहे अच्छे नतीजे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | सूचना प्रौद्योगिकी आधारित नवाचार रखे जाएं जारी अभियान संचालित कर विद्यालयों में मूलभूत आवश्यकताओं की करें पूर्ति गत 2 वर्ष में सवा करोड़ विद्यार्थियों को 696 करोड़ रुपए का हुआ ऑनलाइन भुगतान
मध्यप्रदेश

ई-अटेंडेंस व्यवस्था के मिल रहे अच्छे नतीजे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | सूचना प्रौद्योगिकी आधारित नवाचार रखे जाएं जारी अभियान संचालित कर विद्यालयों में मूलभूत आवश्यकताओं की करें पूर्ति गत 2 वर्ष में सवा करोड़ विद्यार्थियों को 696 करोड़ रुपए का हुआ ऑनलाइन भुगतान

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की दी बधाई
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की दी बधाई

कैलाश यात्रा के लिए यात्री क्यों करते हैं नेपाल रूट का उपयोग? जानिए भारत से कितना अलग है यह रास्ता
राष्ट्रीय

कैलाश यात्रा के लिए यात्री क्यों करते हैं नेपाल रूट का उपयोग? जानिए भारत से कितना अलग है यह रास्ता