Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 सितंबर को सीहोर में सीजी पॉवर की नई इकाई के प्रथम ट्रांसफॉर्मर का करेंगे रोल-आउटPM मोदी बोले- भारत की आर्थिक प्रगति दुनिया के लिए विश्वास और नए अवसरों का स्रोतदेश में तेजी से हो रहा धार्मिक एवं आध्यात्मिक पर्यटन का विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | भारतीय संस्कृति के गौरवशाली अतीत को पुन: स्थापित करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध उज्जैन में श्री महाकाल लोक निर्माण के बाद 20 गुना बढ़ गई श्रद्धालुओं की संख्या मुख्यमIndore Mausam: इंदौर के मौसम का हाल, पूरे सप्ताह गरज-चमक के साथ बारिश, बिजली गिरने की चेतावनीCJP के बाद ‘कॉकरोच जनता पार्टी डेमोक्रेटिक’ लॉन्च, फाउंडर का आरोप- अभिजीत दीपके ने बनाई टीम केजरीवालमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल को जन्मदिन पर दी शुभकामनाएंमतदाता सूची से नाम हटना बना सेना भर्ती में रोड़ा, डोमिसाइल के लिए केंडिडेट ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजाMP Weather Aaj ka mausam: 3 सितंबर को इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जानें अपने जिले का हालHeavy Rain Alert: बिहार-झारखंड में येलो अलर्ट, जानें एमपी-छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों का कैसा रहने वाला है मौसमचंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर 36 दिन का मेगा ब्लॉक, 12 ट्रेनें रद्द; कई मोहाली-अंबाला से चलेंगी, 15 अक्टूबर तक यात्रियों की बढ़ेगी परेशानीभगवान श्रीकृष्ण के जहां-जहां चरण पड़े, उन्हें श्रीकृष्ण तीर्थ के रूप में विकसित कर रही राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | कान्हा से श्रीकृष्ण वंदे जगतगुरु की उपाधि पाने तक कृष्ण का जीवन रहा बेहद संघर्षमय मुख्यमंत्री डॉ. यादव श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं पर केDVC Water : मैथन और पंचेत का बढ़ा जलस्तर, डीवीसी ने अब तक छोड़ा एक लाख 20 हजार क्यूसेक पानीमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 106.35 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित भदोरा इंडस्ट्रीज का किया वर्चुअल लोकार्पण | उद्योगों के लिए मध्यप्रदेश में सिंगल विंडो से मिल रही त्वरित अनुमति कसरावद क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों को मिलेगा विस्तार, स्थानीय युवाओं के लिए बनागरिक अधिकारों के लिए संघर्ष में सदैव आगे रहते थे स्व. बाबूजी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्वालियर में किया पूर्व विधायक स्व. रघुवीर सिंह बाबूजी की प्रतिमा का अनावरण ग्वालियर का आकाशवाणी तिराहा अब स्व. रघुवीर सिंह बाबूजी के नाम से जाजिसके हाथ में हल, वही है देश का असली बल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | बीज से बाजार तक और खेत से निर्यात तक हर कदम पर राज्य सरकार किसानों के साथ किसानों को देंगे दिन में दस घंटे बिजली अगले ढाई साल में प्रदेश की 100 लाख हेक्टेयर कृषि भूमि को बनाएंगे सिंचित जिला

पीएम जीवन ज्योति एवं सुरक्षा बीमायोजना के क्लेम का त्वरित निराकरण करें बैंक:श्री चंद्रा

Author
Admin Malwa First 25 मई 2026, 06:59 pm
पीएम जीवन ज्योति एवं सुरक्षा बीमायोजना के क्लेम का त्वरित निराकरण करें बैंक:श्री चंद्रा
0 बैलेंस खाते सक्रिय करें, एनपीए सुधारें, पालसोड़ा में बैंक शाखा खोलने के निर्देश नीमच, 25 मई 2026। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने जिले के सभी बैंक शाखा प्रबंधकों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा बीमा योजनाओं के तहत प्राप्त होने वाले क्लेम प्रकरणों का त्वरित निराकरण कर पीड़ित परिवार को क्लेम राशि का भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जिला स्तरीय बैंकर्स समन्वय समिति (DLCC) की बैठक में स्वरोजगार योजनाओं की विभागवार, बैंकवार प्रगति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्री चंद्रा ने कहा, कि इन दोनों योजनाओं में जिले के शत-प्रतिशत खाताधारकों का पंजीयन कर जिले को सैचुरेटेड करें। एलडीएम को निर्देश: कलेक्टर ने निर्देश दिए कि प्रत्येक बैंक शाखावार आगामी बैठक में लंबित क्लेम प्रकरणों की जानकारी एलडीएम संकलित कर, प्रस्तुत करें। एक माह से अधिक लंबित क्लेम प्रकरणों की नामजद सूची भी प्रस्तुत की जाए। जनधन खाते एवं एनपीए कम करने पर जोर: बैठक में प्रधानमंत्री जनधन योजना की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी बैंक शाखाएं 0 बैलेंस वाले सभी खातों को सक्रिय कर लेन-देन प्रारंभ करवाएं। साथ ही इन बैंक खातों का री-केवाईसी या ई-केवाईसी अनिवार्य रूप से करवाएं। उन्होंने बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक एवं बंधन बैंक को विशेष रूप से एनपीए सुधारने के निर्देश दिए। बड़े बकायादारों को सूचीबद्ध कर बकाया राशि की प्राथमिकता से वसूली करने को कहा। स्वरोजगार योजनाओं की समीक्षा: कलेक्टर ने पीएम स्वनिधि, मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना, संत रविदास योजना, डॉ.भीमराव अंबेडकर स्‍वरोजगार योजना, टंट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना सहित उद्योग, उद्यानिकी, मत्स्य विभाग द्वारा संचालित स्वरोजगार योजनाओं की गत वित्तीय वर्ष की प्रगति एवं चालू वित्तीय वर्ष के लक्ष्यों की समीक्षा की। अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभी से लक्ष्य पूर्ति हेतु पर्याप्त प्रकरण तैयार कर बैंकों को प्रेषित करें तथा ऋण स्वीकृति एवं वितरण सुनिश्चित करवाएं। बैठक में रिजर्व बैंक के प्रतिनिधि श्री राम पोरवाल ने कहा, कि बैंक अपने सर्विस एरिया का आंकलन कर देखें कि पांच हजार की आबादी वाली कोई बसाहट, पंचायत या गांव बैंकिंग सेवाओं से वंचित तो नहीं है। प्रत्येक पांच हजार की आबादी पर बैंक शाखा या बीसी की सेवाएं उपलब्ध हो। कलेक्टर ने एलडीएम को ग्राम पालसोड़ा में बैंक ऑफ बड़ौदा की नवीन शाखा खोलने हेतु आवश्यक कार्यवाही एवं वरिष्ठ कार्यालय से पत्राचार के निर्देश दिए। एनुअल क्रेडिट प्लान: नाबार्ड के प्रतिनिधि श्री योगेंद्र सैनी ने जिले का एनुअल क्रेडिट प्लान तैयार करने संबंधी प्रजेंटेशन दिया और बताया, कि वर्ष 2021-22 के एनुअल क्रेडिट प्लान से वर्ष 2025-26 तक 120 प्रतिशत उपलब्धि हासिल की गई हैं। बैठक में नाबार्ड प्रतिनिधि श्री योगेंद्र सैनी , एलडीएम श्री शिशांतु शेखर, सांसद प्रतिनिधि श्री पवन कुमार दुबे एवं सभी जिला अधिकारी तथा बैंक शाखाओं के प्रबंधक उपस्थित थे। प्रारंभ में जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक श्री शिशांतु शेखर ने बैठक की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की।
Ad

ताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 सितंबर को सीहोर में सीजी पॉवर की नई इकाई के प्रथम ट्रांसफॉर्मर का करेंगे रोल-आउट
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 सितंबर को सीहोर में सीजी पॉवर की नई इकाई के प्रथम ट्रांसफॉर्मर का करेंगे रोल-आउट

PM मोदी बोले- भारत की आर्थिक प्रगति दुनिया के लिए विश्वास और नए अवसरों का स्रोत
राष्ट्रीय

PM मोदी बोले- भारत की आर्थिक प्रगति दुनिया के लिए विश्वास और नए अवसरों का स्रोत

देश में तेजी से हो रहा धार्मिक एवं आध्यात्मिक पर्यटन का विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | भारतीय संस्कृति के गौरवशाली अतीत को पुन: स्थापित करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध उज्जैन में श्री महाकाल लोक निर्माण के बाद 20 गुना बढ़ गई श्रद्धालुओं की संख्या मुख्यम
मध्यप्रदेश

देश में तेजी से हो रहा धार्मिक एवं आध्यात्मिक पर्यटन का विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | भारतीय संस्कृति के गौरवशाली अतीत को पुन: स्थापित करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध उज्जैन में श्री महाकाल लोक निर्माण के बाद 20 गुना बढ़ गई श्रद्धालुओं की संख्या मुख्यम

Indore Mausam: इंदौर के मौसम का हाल, पूरे सप्ताह गरज-चमक के साथ बारिश, बिजली गिरने की चेतावनी
राष्ट्रीय

Indore Mausam: इंदौर के मौसम का हाल, पूरे सप्ताह गरज-चमक के साथ बारिश, बिजली गिरने की चेतावनी

CJP के बाद ‘कॉकरोच जनता पार्टी डेमोक्रेटिक’ लॉन्च, फाउंडर का आरोप- अभिजीत दीपके ने बनाई टीम केजरीवाल
राष्ट्रीय

CJP के बाद ‘कॉकरोच जनता पार्टी डेमोक्रेटिक’ लॉन्च, फाउंडर का आरोप- अभिजीत दीपके ने बनाई टीम केजरीवाल