Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
मेंटेनेंस के नाम पर विद्युत वितरण कंपनी का फर्जीवाड़ा... उपभोक्ता भरी गर्मी में भी परेशान और बरसात में भी परेशान... तो काहे का मेंटेनेंसVIDEO : क्यूट से दिखने वाले ये बंदर असम के किसानों के लिए बने मुसीबत, हिमंता सरकार ने हिमाचल से मांगी मददउमंग कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन में नीमच ने रचा उत्कृष्टता का नया अध्यायजिले में अब तक औसत 635.6 मि.मी. वर्षा दर्जtest 1मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हिंदी दिवस की दीं शुभकामनाएंGanesh Chaturthi: CM देवेंद्र फडणवीस ने दी गणेश चतुर्थी की बधाई, बोले - रिपोर्ट आते ही UCC करेंगे लागूVIDEO : गुरुग्राम में महिला बाइक सवार का कार ने किया पीछा, फिर मारी टक्कर, Viral वीडियो में दिखा पूरा मामलादौलत नहीं, आने वाली पीढ़ियों के लिए संस्थाएं छोड़ गए हकीम अब्दुल हमीद, बर्थ एनिवर्सरी पर पढ़ें 'जामिया हमदर्द' की कहानीXi Jinping India Visit: 7 साल बाद भारत लौटे शी जिनपिंग, मोदी-शी रिश्तों में क्या बदला?गंगा में डूब रहे 30 दिन के मासूम समेत 10 बांग्लादेशियों की BSF ने बचायी जानमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को दीं गणेश चतुर्थी और तीज पर्व की शुभकामनाएंBRICS Summit 2026: रेयर मिनरल्स पर PM मोदी का संदेश, कहा- इन्हें हथियार बनाया तो रुकेगी दुनिया की तरक्कीमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम को एएचएफ जूनियर एशिया कप-2026 जीतने पर दी बधाईप्रदेश की लाडली बहना लाभ लेने वाली नहीं, अब बन रही है लाभ कमाने वाली: मुख्यमंत्री डॉ यादव | बहनों से किया हर वादा पूरी निष्ठा से निभायेंगे 50 लाख से अधिक पट्टेधारियों को पट्टे की निःशुल्क पक्की रजिस्ट्री कराकर देगी हमारी सरकार गांवों, पंचायतों, कस्बों सभी

रतन स्वीट्स एंड बेकरी पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

Author
Admin Malwa First 15 मई 2026, 10:13 pm
रतन स्वीट्स एंड बेकरी पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार गुरुवार को खाद्य विभाग, नगरपालिका एवं प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा नीमच में रतन स्वीट्स एंड बेकरी का औचक निरीक्षण एवं जांच की गई। इस जांच के दौरान प्रतिष्ठान में बड़ी मात्रा में एक्सपायरी एवं अमानक खाद्य सामग्री मिली, जिसमें मावा, आइसक्रीम, ब्रेड, मिठाइयां एवं आचार शामिल थे। इन सामग्रियों को ग्राहकों को बेचा जा रहा था। साथ ही दुकान के भीतर चारों ओर गंदगी तथा बेहद खराब स्वच्छता व्यवस्था पाई गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री यशवंत कुमार शर्मा ने उक्त जानकारी देते हुए बताया, कि प्रशासन द्वारा की गई इस जांच कार्रवाई में व्यावसायिक उपयोग में घरेलू गैस सिलेंडर भी पाया गया, जिसे जप्त किया गया। कार्रवाई के दौरान टीम ने मावा, सिका मावा, पेड़ा, चॉकलेट बर्फी, ब्रेड पैक, गुलाब जामुन, पाव पैक एवं क्रीम के कुल 7 नमूने मानक स्तर की जांच हेतु लिए गए। एक क्विंटल से अधिक मावा जप्त किया गया।* ब्रेड और पाव के पैकेटों पर नियमानुसार कोई भी जानकारी अंकित नहीं पाई गई, जो लेबलिंग नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है। गंभीर अनियमितताएं एवं जन स्वास्थ्य के लिए खतरा पाए जाने पर अधिकारियों की टीम ने तत्काल दुकान को सील कर दिया है। संचालक के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में एसडीएम श्री संजीव साहू, तहसीलदार श्री संजय मालवीय, सीएमओ श्रीमती दुर्गा बामनिया, कैंट थाना प्रभारी श्री सौरभ शर्मा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री राजू सोलंकी एवं श्री यशवंत शर्मा सहित नगरपालिका और राजस्व विभाग की टीम मौजूद थी। एसडीएम श्री संजीव साहू ने बताया, कि कलेक्टर के निर्देश पर संयुक्त टीम द्वारा कार्रवाई की गई। निरीक्षण में बड़ी मात्रा में एक्सपायरी और अमानक खाद्य सामग्री पाई गई है। मौके पर गंभीर अनियमितताएं और अस्वच्छता मिलने के कारण प्रतिष्ठान को तत्काल सील किया गया है। आगे भी शहर में ऐसे औचक निरीक्षण लगातार जारी रहेंगे। सीएमओ नीमच श्रीमती दुर्गा बामनिया ने कहा कि,नगरपालिका की स्वास्थ्य टीम के निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई की बेहद खराब स्थिति पाई। खाद्य सामग्री अत्यंत अस्वच्छ वातावरण में रखी गई थी। इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। स्वच्छता और खाद्य गुणवत्ता को लेकर सख्ती से निगरानी की जा रही है। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने कहा, कि जिले में कहीं भी जन स्वास्थ्य से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिले में खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण सतत जारी रहेगा एवं नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। #
Ad

ताज़ा खबरें