Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
Xi Jinping India Visit: 7 साल बाद भारत लौटे शी जिनपिंग, मोदी-शी रिश्तों में क्या बदला?गंगा में डूब रहे 30 दिन के मासूम समेत 10 बांग्लादेशियों की BSF ने बचायी जानमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को दीं गणेश चतुर्थी और तीज पर्व की शुभकामनाएंBRICS Summit 2026: रेयर मिनरल्स पर PM मोदी का संदेश, कहा- इन्हें हथियार बनाया तो रुकेगी दुनिया की तरक्कीमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम को एएचएफ जूनियर एशिया कप-2026 जीतने पर दी बधाईप्रदेश की लाडली बहना लाभ लेने वाली नहीं, अब बन रही है लाभ कमाने वाली: मुख्यमंत्री डॉ यादव | बहनों से किया हर वादा पूरी निष्ठा से निभायेंगे 50 लाख से अधिक पट्टेधारियों को पट्टे की निःशुल्क पक्की रजिस्ट्री कराकर देगी हमारी सरकार गांवों, पंचायतों, कस्बों सभीKal School Holiday: 14 सितंबर को बंद रहेंगे स्कूल? गणेश चतुर्थी पर कहां है छुट्टीमुख्यमंत्री डॉ. यादव, सोमवार को भारत भवन में करेंगे भारतीय मातृभाषा अनुष्ठान का शुभारंभ | राष्ट्रीय हिन्दी दिवस के अवसर पर दो दिवसीय आयोजन देशभर के वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार और कवि होंगे शामिलकठिनाईयों और संघर्ष के बावजूद अपनी पहचान और गौरव को बनायें रखने वाले सिंधी समाज पर सभी को गर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | सिंधी समाज के महापुरुषों राजा दाहिर, संत कंवरराम और शहीद हेमु कालानी की जीवनी को पाठ्यक्रम में शामिल कर राज्य सरकार ने निभाया अपना वादाकेन बेतवा लिंक परियोजना के क्रियान्वयन से बुंदेलखंड क्षेत्र में आयेगी खुशहाली : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | कृषक हित में संचालित हैं कई कल्याणकारी योजनाएं पन्ना के बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री किसानों से किया संवादBRICS देशों के बीच कारोबार में बाहरी दबाव कम करने का पुतिन ने बताया प्लान, रखे ये 2 प्रस्तावदुनिया की सबसे उम्रदराज मां : 74 साल की उम्र में जुड़वां बच्चों को दिया जन्ममुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को देंगे ई-स्कूटी की सौगात | मेरिट में आने वाले 7,500 से ज्यादा विद्यार्थियों को मिलेगी स्कूटी भोपाल में 16 सितंबर को होगा राज्य स्तरीय ई-स्कूटी वितरण कार्यक्रम प्रदेश सरकार ने योजना में अब तक लगभग 246 कDurga Puja 2026: पद्मा नहीं, अब गुजरात की हिल्सा के स्वाद की दीवानी बनी ढाका, कोलकाता से भेजी गई 500 मीट्रिक टन मछलीमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वराह जयंती पर दीं शुभकामनाएं

कलेक्‍टर की अध्‍यक्षता में ए.पी.सी.समूह की समीक्षा बैठक सम्‍पन्‍न

Author
Admin Malwa First 05 जून 2026, 07:10 pm
कलेक्‍टर की अध्‍यक्षता में ए.पी.सी.समूह की समीक्षा बैठक सम्‍पन्‍न
कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा की अध्‍यक्षता में कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में शुक्रवार को ए.पी.सी.समूह कृषि, उद्यानिकी, मत्‍स्‍य, दुग्‍ध संघ, सहकारिता, पशुपालन आदि विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्‍टर ने ए.पी.सी.समूह में शामिल सभी विभागों की योजनाओं विभागीय गतिविधियों की प्रगति के पावर प्रजेन्‍टेशन को एक-एक कर देखा और संबंधित अधिकारियों को आवश्‍यक निर्देश भी दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्‍णवसहित सभी संबंधित जिला अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में कलेक्‍टर ने पी.एम.एफ.एम.ई.योजना के तहत हितग्राहियों के प्रकरण तैयार करते समय उन्‍हें एग्रीकल्‍चर इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर फण्‍ड का लाभ लेने हेतु प्रेरित कर लाभांवित करवाने के निर्देश दिए, जिससे, कि हितग्राहियों को ईकाई स्‍थापना के लिए अतिरिक्‍त लाभ मिल सकें। कलेक्‍टर ने कृषि उपज मण्‍डी प्रांगण में किसानों की सुविधा के लिए उपज की क्‍लीनिंग ग्रेडिंग एवं पेकेजिंग की सुविधा उपलब्‍ध कराने के प्रस्‍ताव भी तैयार कर भिजवाने के निर्देश मण्‍डी सचिव को दिए। बैठक में कृत्रिम गर्भाधान, हिरण्‍यगर्भा योजना, डॉ.भीमराव अम्‍बेडर, कामधेनु योजना, फसल बीमा योजना, की समीक्षा की तथा खरीफ के पूर्व मिट्टी के नमूने लेकर उनका परीक्षण करवाने और सोसायटी में गत वर्ष की खपत अनुसार इस वर्ष भी उर्वरक का भण्‍डारण एवं वितरण की व्‍यवस्‍था करने, महागढ़, कृषि फार्म की जमीन का सीमांकन के लिए आवेदन कर सीमांकन के लिए आवेदन कर सीमांकन करवाने, दुग्‍ध समितियों के शेष सदस्‍यों के खाते सहकारी बैंकों में खुलवाने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए है।
Ad

ताज़ा खबरें