Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
Success Story : अमेजन में 15 बार रिजेक्ट हुआ शख्स, फिर जर्मनी में ऐसे मिला 1.1 करोड़ रुपये का पैकेजदुबई में तीसरे दिन 53 हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त | एमपीआईडीसी को एशिया की सर्वश्रेष्ठ इन्वेस्टमेंट प्रमोशन एजेंसी का ‘Winner Asia’ सम्माननिवेशकों को देंगे आवश्यकतानुसार नीतियों (पॉलिसी) में छूट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मध्यप्रदेश उद्योग क्षेत्र में आशाओं और असीम अवसरों की धरती 900 कानूनों को समाप्त कर उद्योग और व्यापार व्यवसाय क्षेत्र को बनाया सुगम और सरलराहुल गांधी के विमान की लखनऊ में पहली लैंडिंग टली, दूसरी कोशिश में सुरक्षित उतराप्रधानमंत्री श्री मोदी ने वडोदरा से धार जिले के टांडा रोड स्टेशन के बीच ट्रेन सेवा का किया शुभारंभ | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री श्री मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री श्री वैष्णव का माना आभारVIDEO: घायल तेंदुआ अचानक हुआ खूखांर, रेस्क्यू टीम पर किया हमला, वन अधिकारी को मुंह में दबोच सड़क पर दिया पटकमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शारजाह में बी-आह मुख्यालय का किया दौरा | ग्रुप सीईओ खालिद अल हुरैमल के साथ वेस्ट-टू-एनर्जी और सस्टेनेबिलिटी पर हुई उच्चस्तरीय बैठक मध्यप्रदेश में वेस्ट-टू-एनर्जी, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट और ग्रीन मोबिलिटी में निवेश और तकनीकी साझेदारीबेहतर लॉजिस्टिक व्यवस्था से प्रदेश के उत्पादों को वैश्विक बाजारों से जोड़ने में मदद मिलेगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मध्यप्रदेश में एनर्जी और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में होगा नवाचार लॉजिस्टिक और सप्लाई चेन के विस्तार से स्थानीय स्तर पर बढ़ेंगे रोजगार के अवसर मOne Nation, One Time : इस नये कानून से देश को मिलेगी समय सुरक्षामुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शारजाह चैंबर ऑफ कॉमर्स के चेयरमैन से की भेंट, एमपी में बड़े निवेश की संभावना | शारजाह और मध्यप्रदेश के बीच आर्थिक साझेदारी सुदृढ़ करने पर गहन विचार-विमर्श मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शारजाह के प्रतिनिधिमंडल को जीआईएस 2027 के लिए किया आDiwali Chhath Special Trains : दिवाली और छठ पर घर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, देखिए रूट और पूरा शेड्यूलमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पर्युषण पर्व की शुभकामनाएं दींराजस्थान में निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान 9 सितंबर को, तैयारियां पूरीHaryana Weather Today: हरियाणा में फिर चढ़ेगा पारा, 8 सितंबर की भीषण धूप करेगी परेशानआज से बदलेगा देश का माल ढुलाई नक्शा? वेस्टर्न DFC के पूरे होने के बाद बिहार समेत पूर्वी राज्यों को कितना होगा फायदा

प्रदेश के कृषि बजट में 90 हजार करोड़ का प्रावधान किया गया है- श्री जगदीश देवड़ा, प्रदेश में सरकार द्वारा इस वर्ष कृषक कल्‍याण वर्ष मनाया जा रहा है

Author
Admin Malwa First 31 मार्च 2026, 05:35 pm
प्रदेश के कृषि बजट में 90 हजार करोड़ का प्रावधान किया गया है- श्री जगदीश देवड़ा,  प्रदेश में सरकार द्वारा इस वर्ष कृषक कल्‍याण वर्ष मनाया जा रहा है
प्रदेश के कृषि बजट में 90 हजार करोड़ का प्रावधान किया गया है- श्री जगदीश देवड़ा प्रदेश में सरकार द्वारा इस वर्ष कृषक कल्‍याण वर्ष मनाया जा रहा है उपमुख्‍यमंत्री श्री देवड़ा द्वारा जावद में चार दिवसीय जहर मुक्‍त जीरो बजट कृषि प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन नीमच 31 मार्च 2026, प्रदेश सरकार द्वारा मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव के नेतृत्‍व में इस कृषक कल्‍याण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। सरकार पूरे वर्ष कृषि से संब‍ंधित, कृषि आधारित कार्य कर रही है। मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने इस वर्ष बजट में कृषि के लिए 90 हजार करोड़ का प्रावधान किया है। यह बात प्रदेश के उप मुख्‍यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने नीमच जिले के जावद में मण्‍डी प्रांगण में आयोजित चार दिवसीय जहर मुक्‍त जीरो बजट कृषि प्रशिक्षण शिविर के मंगलवार को समापन समारोह को मुख्‍य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कही। इस मौके पर पूर्व मंत्री एवं जावद क्षेत्र के विधायक श्री ओमप्रकाश सखलेचा, विधायक नीमच श्री दिलीप सिह परिहार, मनासा विधायक श्री अनिरूद्ध मारू, जिला पंचायत अध्‍यक्ष श्री सज्‍जन सिह चौहान, जिला अध्‍यक्ष श्रीमती वंदना खण्‍डेलवाल, पद्मश्री श्री सुभाष पालेकर, मीरोलेब्‍स की संस्‍थापक सुश्री सुनिता गुप्‍ता, दीप प्रोजेक्‍ट के श्री नचिकेत भटकर सहित जनप्रतिनिधि विशेष रूप से मंचासीन थे। उप मुख्‍यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने अपने उदबोधन में जहर मुक्‍त, जीरो बजट कृषि प्रशिक्षण शिविर आयोजन की सराहना करते हुए कहा, कि किसान भाईयों ने इस प्रशिक्षण में जो भी सीखा है, जाना, समझा है, उसे धरातल पर उतारने का प्रयास करें। खेती में अपनाएं। उन्‍होने जावद क्षेत्र में विधायक श्री सखलेचा की पहल पर नागरिकों के स्‍वास्‍थ्‍य परीक्षण अभियान, डिजीटल शिक्षा, ए.आई.शिक्षा के प्रोजेक्‍ट की सराहना की। उपमुख्‍यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने कहा, कि प्रधानमंत्री जी ने आयुष्‍मान भारत योजना के माध्‍यम से देश के गरीबों को आयुष्‍मान कार्ड से 5 लाख रूपये प्रति वर्ष नि:शुल्‍क उपचार की सुविधा उपलब्‍ध कराई है। किसान सम्‍मान निधि के माध्‍यम से सीधे किसानों के खाते में डीबीटी से राशि का भुगतान किया जा रहा है। उन्‍होने उपस्थितजनों का आव्‍हान किया, कि हर एक व्‍यक्ति जिस क्षेत्र में भी है, उस क्षेत्र में मन लगाकर काम करने का संकल्‍प लें, तो वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने की प्रधानमंत्री जी की परिकल्‍पना साकार होगी। उपमुख्‍यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने दीप प्रोजेक्‍ट के तहत जावद क्षेत्र के सरकारी स्‍कूलों के ए.आई.सीखने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। उन्‍होने जावद क्षेत्र की सभी नगर परिषदों के निवनियुक्‍त वरिष्‍ठ पार्षदगणों का स्‍वागत/अभिनन्‍दन भी किया। विधायक श्री ओमप्रकाश सखलेचा ने अपने अध्‍यक्षीय उदबोधन में कहा, कि समय के साथ खेती का स्‍वरूप भी बदल रहा है। जावद के सरकारी स्‍कूल के 50 छात्र एम.बी.बी.एस. की पढ़ाई कर रहे है। शासकीय स्‍कूलों में जे.ई.ई.नीट की नि:शुल्‍क कोचिंग सुविधा के उक्‍त परिणाम मिले है।  विधायक श्री सखलेचा ने कहा, कि इस प्रशिक्षण शिविर स्‍थल पर विभिन्‍न 16 विभागों की स्‍टाल एवं प्रदर्शनी लगी है। 8 राज्‍यों के किसान इस प्रशिक्षण में चार दिन से प्रशिक्षण प्राप्‍त कर रहे है। जावद क्षेत्र के 1500 विद्यार्थी आठ माह से ए.आई.की पढ़ाई कर रहे है। इनमें से 800 बच्‍चे कृषि में ए.आई.का उपयोग सीख रहे है। उन्‍होने कहा, कि सभी विभागों, कृषि वैज्ञानिकों और श्री सुभाष पालेकर जी के मार्गदर्शन से जावद क्षेत्र का किसान देश, प्रदेश का अग्रणी किसान बनेगा। उन्‍होने कहा, कि जावद क्षेत्र में नि:शुल्‍क स्‍वास्‍थ्‍य परीक्षण का दूसरा चरण प्रारंभ किया जा रहा है। ए.आई.सीख चुके 300 बच्‍चें क्षेत्र के गांवों में ग्रामीणों को स्‍थानीय स्‍तर पर शासन की विभिन्‍न योजनाओं का ऑनलाईन लाभ दिलाने का काम करेंगे। उन्‍होने कहा, कि जावद क्षेत्र और जावद क्षेत्र के युवाओं को सबसे पहले आत्‍मनिर्भर बनाने का विशेष प्रयास निरंतर जारी है। ए.आई.तकनीक का उपयोग कर किसानों की आमदनी बढ़ाने का भी प्रयास क्षेत्र में किया जा रहा है। श्री नचिकेत भटकर ने जावद क्षेत्र के सरकारी स्‍कूलों में संचालित ए.आई.शिक्षा, डिजिटल शिक्षा के डीम प्रोजेक्‍ट की जानकारी दी। उन्‍होने कहा कि क्षेत्र के युवा ए.आई.सीखकर घर बैठे आय भी प्राप्‍त कर रहे है। 1400 बच्‍चों को ए.आई.की शिक्षा दी जा रही है। मुख्‍य वक्‍ता पद्मश्री श्री सुभाष पालेकर ने अपने उदबोधन में कहा, कि मैं पहले ऐसे विधायक श्री ओमप्रकाश सखलेचा से मिला हूं जो जावद में नि:शुल्‍क कृषि पर आधारित प्रशिक्षण शिविर किसानों के लिए आयोजित कर रहे है। उन्‍होने कहा, कि मेरी कृषि पद्धति जैविक और प्राकृतिक नहीं है, उससे भिन्‍न है। उन्‍होने कहा, कि किसी भी पेड़ पौधे को जीवित रहने के लिए कीटनाशक और किसी भी प्रकार के खाद के भोजन की जरूरत नहीं होती है। उन्‍होने कहा, कि फसलों में रासायनिक उर्वरक और ना ही कीटनाशक का उपयोग करें। श्री पालेकर जी ने रासायनिक उर्वरकों व कीटनाशकों के दुष्‍प्रभावों के बारे में विस्‍तार से बताया। मीरो लेब्‍स एग्रीटेक की सुश्री सुनिता गुप्‍ता ने कृषि में ए.आई. टेक्‍नॉलाजी का उपयोग करने एवं उसमें होने वाले लाभ के बारे में प्रजेन्‍टेशन दिया। उन्‍होने कहा, कि जावद क्षेत्र में प्रथम चरण में लहसुन, मक्‍का और संतरा फसल में ए.आई.टेक्‍नालाजी का उपयोग कर कम लागत में अधिक उत्‍पादन के लिए प्रोजेक्‍टर लगया जा रहा है। प्रारंभ में उपमुख्‍यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने दीप प्रज्‍जवलित कर चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन समारोह की शुरूआत की। तदपश्‍चात विधायक श्री सखलेचा, श्री राधेश्‍याम मेघवंशी, श्री जसवंत बंजारा, श्री अशोक विक्रम सोनी, श्री शंभूलाल धाकड़, श्री जगदीश पाण्‍डला, श्री मुकेश जाट, श्री सूचित सोनी, श्री सोहनलाल माली, ने अतिथियों का स्‍वागत किया। कार्यक्रम का संचालन सरवानिया न.प.अध्‍यक्ष श्री सत्‍येन्‍द्र सिह जैन ने किया। इस मौके पर एडीएम श्री बी.एस.कलेश, डिप्‍टी कलेक्‍टर श्री पराग जैन, अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक श्री एन.एस.सिसोदिया, श्री श्‍याम काबरा, श्री सचिन गोखरू, श्री अर्जून माली, जावद जनपद अध्‍यक्ष, सदस्‍यगण, जिला पंचायत के सदस्‍यगण, जनप्रतिनिधिगण, पत्रकारगण तथा नीमच जिले सहित विभिन्‍न 8 राज्‍यों से बड़ी संख्‍या में आए किसान उपस्थित थे।
Ad

ताज़ा खबरें

Success Story : अमेजन में 15 बार रिजेक्ट हुआ शख्स, फिर जर्मनी में ऐसे मिला 1.1 करोड़ रुपये का पैकेज
राष्ट्रीय

Success Story : अमेजन में 15 बार रिजेक्ट हुआ शख्स, फिर जर्मनी में ऐसे मिला 1.1 करोड़ रुपये का पैकेज

दुबई में तीसरे दिन 53 हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त | एमपीआईडीसी को एशिया की सर्वश्रेष्ठ इन्वेस्टमेंट प्रमोशन एजेंसी का ‘Winner Asia’ सम्मान
मध्यप्रदेश

दुबई में तीसरे दिन 53 हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त | एमपीआईडीसी को एशिया की सर्वश्रेष्ठ इन्वेस्टमेंट प्रमोशन एजेंसी का ‘Winner Asia’ सम्मान

निवेशकों को देंगे आवश्यकतानुसार नीतियों (पॉलिसी) में छूट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मध्यप्रदेश उद्योग क्षेत्र में आशाओं और असीम अवसरों की धरती 900 कानूनों को समाप्त कर उद्योग और व्यापार व्यवसाय क्षेत्र को बनाया सुगम और सरल
मध्यप्रदेश

निवेशकों को देंगे आवश्यकतानुसार नीतियों (पॉलिसी) में छूट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मध्यप्रदेश उद्योग क्षेत्र में आशाओं और असीम अवसरों की धरती 900 कानूनों को समाप्त कर उद्योग और व्यापार व्यवसाय क्षेत्र को बनाया सुगम और सरल

राहुल गांधी के विमान की लखनऊ में पहली लैंडिंग टली, दूसरी कोशिश में सुरक्षित उतरा
राष्ट्रीय

राहुल गांधी के विमान की लखनऊ में पहली लैंडिंग टली, दूसरी कोशिश में सुरक्षित उतरा

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने वडोदरा से धार जिले के टांडा रोड स्टेशन के बीच ट्रेन सेवा का किया शुभारंभ | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री श्री मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री श्री वैष्णव का माना आभार
मध्यप्रदेश

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने वडोदरा से धार जिले के टांडा रोड स्टेशन के बीच ट्रेन सेवा का किया शुभारंभ | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री श्री मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री श्री वैष्णव का माना आभार