Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
जनकपुरी के वेस्टएंड मॉल में धूमधाम से मनाया गया गुरुजी का प्राकट्य दिवस, भव्य सत्संग में उमड़े श्रद्धालुकेन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह की मौजूदगी में नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच लंबित भुगतान के निपटारे पर ऐतिहासिक समझौता हुआ | प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में जल सुरक्षा पीएम मोदी का फिल्मी अंदाज: कहा- भारत-इंडोनेशिया के मिलने से 'कुछ कुछ' नहीं, 'बहुत कुछ होता है'मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री शाह सहित अन्य केंद्रीय मंत्रियों से की भेंट | नर्मदा परियोजनाओं संबंधी मुद्दों पर हुई उच्चस्तरीय बैठकमेरा कचरा-मेरी जिम्मेदारी के संकल्प से मध्यप्रदेश बनेगा देश का अग्रणी राज्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादवग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर, डेटा सेंटर एवं सेमी कंडक्टर क्षेत्र में निवेश पर होगा मंथन | भोपाल में 13 जुलाई को आयोजित होगी एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 3.0वायनाड भूस्खलन की आंखों देखी: 'देखते ही देखते जमींदोज हो गया सब कुछ'; अब तक 3 की मौत, 7 घायलकलेक्टर ने जनसुनवाई में 148 आवेदकों की सुनीं समस्याएँसमय-सीमा बैठक में कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देशप्रधानमंत्री श्री मोदी को मिला इंडोनेशिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान | हम सभी गौरवान्वित हैं प्रधानमंत्री श्री मोदी को लगातार अंर्तराष्ट्रीय सम्मान मिलने से : मुख्यमंत्री डॉ. यादवमुख्यमंत्री डॉ. यादव पीथमपुर में लियूगोंग इंडिया के मेन्युफेक्चरिंग यूनिट का 8 जुलाई को करेंगे भूमि-पूजन | परियोजना 20 एकड़ क्षेत्र में होगी विकसित 272 करोड़ का होगा निवेशवायनाड भूस्खलन का खौफनाक वीडियो आया सामने; मंजर देख खड़े हो जाएंगे रोंगटेमुख्यमंत्री डॉ. यादव पीथमपुर में लियूगोंग इंडिया के मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का 8 जुलाई को करेंगे शुभारंभ | परियोजना 20 एकड़ क्षेत्र में होगी विकसित 2.8 मिलियन अमेरिकी डॉलर का होगा निवेशकर्नाटक के महामहिम राज्यपाल श्री थावरचंद गेहलोत ने हरकियाखाल बालाजी मंदिर में की पूजा-अर्चनामानसून का कहर, अगले 48 घंटे इन राज्यों में भारी बारिश, गरज-चमक के साथ तूफानी हवा का अलर्ट

बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बीच खूनी खेल! शुभेंदु अधिकारी के करीबी का कत्ल क्या बड़े ‘राजनीतिक आतंकवाद’ की आहट है?

Author
Prabhat Khabar 08 मई 2026, 07:10 am
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बीच खूनी खेल! शुभेंदु अधिकारी के करीबी का कत्ल क्या बड़े ‘राजनीतिक आतंकवाद’ की आहट है?

खास बातें राजनीतिक आतंकवाद या प्रतिशोध की आग? आक्रोश का सैलाब और डर का विमर्श भाजपा के लिए चुनौती और अवसर दोनों संवेदनशील जिलों में ध्रुवीकरण और असुरक्षा TMC के लिए खतरनाक जाल बनी घटना बंगाल में खत्म नहीं हुई वर्चस्व की लड़ाई West Bengal Post Poll Violence 2026: पश्चिम बंगाल में 15 साल पुराने शासन के अंत और भाजपा की ऐतिहासिक जीत के महज 48 घंटे के भीतर एक ऐसी वारदात हुई, जिसने राज्य को सियासी हिंसा के मुहाने पर खड़ा कर दिया.

शुभेंदु अधिकारी के सबसे भरोसेमंद साथी चंद्रनाथ रथ की हत्या ने न केवल कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाये हैं, बल्कि एक बड़े टकराव की आशंका को जन्म दे दिया है. जानकारों की मानें तो यह सिर्फ एक हत्या नहीं, बंगाल की सत्ता के ट्रांजीशन पीरियड (बदलाव के दौर) में क्षेत्रीय वर्चस्व की सबसे बड़ी और खतरनाक लड़ाई है.

राजनीतिक आतंकवाद या प्रतिशोध की आग? भाजपा नेतृत्व ने इस घटना को ‘राजनीतिक आतंकवाद’ करार दिया है. पार्टी का आरोप है कि पुरानी व्यवस्था के अवशेष नयी सरकार के शपथ लेने से पहले भय का माहौल पैदा करना चाहते हैं. शुभेंदु अधिकारी ने दावा किया है कि चंद्रनाथ की हत्या से पहले कई दिनों तक उनकी रेकी की गयी थी.

इस घटना को प्रोफेशनल हिट जॉब की तरह अंजाम दिया गया मामला है. आक्रोश का सैलाब और डर का विमर्श उत्तर 24 परगना और पूर्व मेदिनीपुर जैसे जिलों में भाजपा कार्यकर्ताओं का गुस्सा उबल रहा है. भाजपा के लिए सबसे बड़ी चुनौती अपने ही आवेशित कार्यकर्ताओं को जवाबी हिंसा से रोकने की है.

राजनीतिक विश्लेषक सुभोमोय मोइत्रा के अनुसार- एक शासन के पतन और दूसरे के उदय के बीच का समय सबसे संवेदनशील होता है. इस दौरान होने वाली हर हिंसा प्रतीकात्मक संदेश देती है. इसे भी पढ़ें : कौन थे चंद्रनाथ रथ, जिनकी हत्या से दहल गया बंगाल, कभी बनना चाहते थे संन्यासी भाजपा के लिए चुनौती और अवसर दोनों यह हत्याकांड भाजपा के लिए दोहरी स्थिति लेकर आया है.

भाजपा अब अपने उस पुराने आरोप को पूरी तरह पुष्ट कर रही है कि बंगाल में ‘लक्षित हमलों’ और ‘हिंसा की संस्कृति’ की जड़ें कितनी गहरी हैं. इससे पार्टी को ‘विक्टिम कार्ड’ (पीड़ित होने का विमर्श) मजबूत करने में मदद मिली है. शपथ ग्रहण से पहले कानून-व्यवस्था को संभाले रखना और कार्यकर्ताओं के ‘स्वतःस्फूर्त प्रतिशोध’ को नियंत्रित करना कड़ी परीक्षा है.

खुद शुभेंदु अधिकारी ने कार्यकर्ताओं से शांति बनाये रखने की भावुक अपील की है. बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें संवेदनशील जिलों में ध्रुवीकरण और असुरक्षा चंद्रनाथ रथ की हत्या के बाद उत्तर 24 परगना, नदिया, हुगली और पूर्वी मेदिनीपुर जैसे जिलों में राजनीतिक ध्रुवीकरण और गहरा गया है.

इन इलाकों में पार्टी दफ्तरों पर हमले और तोड़फोड़ की छिटपुट खबरें पहले से आ रही थीं, लेकिन इस हाई-प्रोफाइल मर्डर ने जमीनी कार्यकर्ताओं के बीच असुरक्षा की भावना को चरम पर पहुंचा दिया है. भाजपा के भीतर अब मांग उठ रही है कि शपथ ग्रहण के तुरंत बाद अस्थिर क्षेत्रों में पुलिस का बड़ा फेरबदल और आक्रामक कार्रवाई की जाये.

इसे भी पढ़ें : चंद्रनाथ रथ मर्डर केस में बड़ा खुलासा- ग्लॉक 47X पिस्टल से गोली मारी, प्रोफेशनल शूटर्स का हाथ West Bengal Post Poll Violence 2026: TMC के लिए खतरनाक जाल बनी घटना चुनावी हार के बाद पहले से ही संगठनात्मक बिखराव झेल रही तृणमूल कांग्रेस के लिए यह घटना किसी जाल से कम नहीं है.

टीएमसी ने हत्या की निंदा करते हुए अदालत की निगरानी में CBI जांच की मांग की है. पार्टी का दावा है कि उनके अपने कार्यकर्ताओं पर भी हमले हो रहे हैं, लेकिन भाजपा ने विक्टिम विमर्श को इतनी मजबूती से खड़ा कर दिया है कि टीएमसी के दावे दबते नजर आ रहे हैं. इसे भी पढ़ें : चंद्रनाथ की मां का रो-रोकर बुरा हाल, कहा- भवानीपुर में ममता बनर्जी की हार का बदला है मेरे बेटे का कत्ल बंगाल में खत्म नहीं हुई वर्चस्व की लड़ाई बंगाल की राजनीति अब एक ऐसे मोड़ पर है, जहां सत्ता की कुर्सी तो बदल गयी है, लेकिन सड़कों पर वर्चस्व की लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है.

आने वाले दिनों में भाजपा का रुख और भी सख्त होने की संभावना है, जिससे राज्य का राजनीतिक तापमान और अधिक बढ़ सकता है. इसे भी पढ़ें कब होगा शुभेंदु अधिकारी के दिवंगत पीए चंद्रनाथ रथ का अंतिम संस्कार? भाजपा ने क्या कहा शुभेंदु के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या मामले में ममता बनर्जी की गिरफ्तारी की मांग, नवीन मिश्रा ने लगाये गंभीर आरोप बंगाल में कत्लेआम-बमबाजी : शुभेंदु के PA चंद्रनाथ रथ की हत्या, हावड़ा में बम बरसे, कमरहट्टी में BJP कार्यकर्ता के घर तांडव ममता बनर्जी की जिद पर भड़के जेठमलानी, कहा- इस्तीफा न दें, तो धक्के मारकर निकालें, वह अब ऑफिस में घुसपैठिया.

Ad

ताज़ा खबरें

जनकपुरी के वेस्टएंड मॉल में  धूमधाम से मनाया गया गुरुजी का प्राकट्य दिवस, भव्य सत्संग में उमड़े श्रद्धालु
राष्ट्रीय

जनकपुरी के वेस्टएंड मॉल में धूमधाम से मनाया गया गुरुजी का प्राकट्य दिवस, भव्य सत्संग में उमड़े श्रद्धालु

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह की मौजूदगी में नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच लंबित भुगतान के निपटारे पर ऐतिहासिक समझौता हुआ | प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में जल सुरक्षा
मध्यप्रदेश

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह की मौजूदगी में नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच लंबित भुगतान के निपटारे पर ऐतिहासिक समझौता हुआ | प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में जल सुरक्षा

पीएम मोदी का फिल्मी अंदाज: कहा- भारत-इंडोनेशिया के मिलने से 'कुछ कुछ' नहीं, 'बहुत कुछ होता है'
राष्ट्रीय

पीएम मोदी का फिल्मी अंदाज: कहा- भारत-इंडोनेशिया के मिलने से 'कुछ कुछ' नहीं, 'बहुत कुछ होता है'

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री शाह सहित अन्य केंद्रीय मंत्रियों से की भेंट | नर्मदा परियोजनाओं संबंधी मुद्दों पर हुई उच्चस्तरीय बैठक
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री शाह सहित अन्य केंद्रीय मंत्रियों से की भेंट | नर्मदा परियोजनाओं संबंधी मुद्दों पर हुई उच्चस्तरीय बैठक

मेरा कचरा-मेरी जिम्मेदारी के संकल्प से मध्यप्रदेश बनेगा देश का अग्रणी राज्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश

मेरा कचरा-मेरी जिम्मेदारी के संकल्प से मध्यप्रदेश बनेगा देश का अग्रणी राज्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव