Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
टर्बुलेंस झेलने वाली एयर इंडिया फ्लाइट का पायलट डोप टेस्ट में फेल? 300 फीट नीचे गिरा था विमाननई दिल्ली में 7वें अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा सम्मेलन में म.प्र. को मिली सराहना | मुख्यमंत्री डॉ. यादव दिल्ली मेट्रो रेल में एयरपोर्ट से सम्मेलन स्थल तक की यात्रा दिल्ली मेट्रो ने मध्यप्रदेश सरकार का विद्युत आपूर्ति के लिये जताया आभारहेडिंग- भारत में अवैध रास्ते से घुसे बांग्लादेशी तस्कर, BSF ने मारी गोली; एक की मौतEPFO के नए सिस्टम पर सवाल, लाखों PF क्लेम 20 दिन से ज्यादा लंबित होने का दावाHeavy Rain Alert: बिहार में येलो अलर्ट, झारखंड में होगी भारी बारिश, जानें अगले 5 दिन और किस राज्य में बरसेंगे बादलमुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान में शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण प्राथमिकता से करें- मुख्य सचिवIIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह विवाद : PM मोदी के सामने छात्रों के झुकने पर ओवैसी भड़के, बोले ये राष्ट्रहित के खिलाफदिल्ली में भारी बारिश: नाले में बहा 18 साल का युवक, तलाश जारी*श्री संस्कार पब्लिक स्कूल गाँधीसागर पर नशा मुक्त भारत अभियान के तहत कार्यक्रम संपन्न* गाँधीसागर ||मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को चार नई हवाई सेवाओं का करेंगे शुभारंभ | भोपाल-रीवा, भोपाल-पटना, रीवा-कोलकाता और जबलपुर-कोलकाता के बीच शुरू होंगी सीधी उड़ानें भोपाल से रीवा की पहली उड़ान को करेंगे फ्लैग ऑफ मध्यप्रदेश नागरिक विमानन नीति से वित्त पोषित हैं नए ह8 से 14 अगस्त तक बिहार-झारखंड सहित इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, आंधी-तूफान की चेतावनीमुख्यमंत्री डॉ. यादव को दुबई में होने वाली एनुअल इन्वेस्टमेंट मीटिंग का आमंत्रणडिप्टी कलेक्टर एवं परियोजना अधिकारी डूडा ने किया मनासा नगर परिषद का निरीक्षण सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के समयबद्ध निराकरण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देशअपार आईडी से सुरक्षित होंगे विद्यार्थियों के शैक्षणिक अभिलेखतीन पीड़ित परिवारों को मिली राहत, 12 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत जहरीले जानवर के काटने और पानी में डूबने से हुई मौत के मामलों में एसडीएम मनासा ने स्वीकृत की सहायता राशि

बंगाल में थमा फेज-2 का प्रचार, भवानीपुर में ममता-शुभेंदु की प्रतिष्ठा दांव पर, पीएम मोदी का ‘आजादी’ का नारा, दीदी का ‘100 पार’ का दावा

Author
Prabhat Khabar 27 अप्रैल 2026, 11:37 pm
बंगाल में थमा फेज-2 का प्रचार, भवानीपुर में ममता-शुभेंदु की प्रतिष्ठा दांव पर, पीएम मोदी का ‘आजादी’ का नारा, दीदी का ‘100 पार’ का दावा

West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे और अंतिम चरण के लिए सोमवार शाम को चुनाव प्रचार का शोर थम गया. इस चरण में राज्य के 8 जिलों की 142 विधानसभा सीटों पर 29 अप्रैल को मतदान होना है. प्रचार के आखिरी दिन सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (TMC) और मुख्य विपक्षी दल भाजपा ने एक-दूसरे पर तीखे हमले किये.

3.21 करोड़ वोटर के हाथ सत्ता की चाबी भारतीय जनता पार्टी ने भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, घुसपैठ और तृणमूल कांग्रेस ने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया के दौरान मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटाये जाने जैसे मुद्दों ने इस बार के चुनाव प्रचार को बेहद गर्मा दिया.

29 अप्रैल की शाम ईवीएम में बंद होने वाला 3.21 करोड़ वोटर का जनादेश 4 मई को बंगाल का भविष्य तय करेगा. PM मोदी का वादा- मुझे वोट दो, मैं जंगलराज से आजादी दूंगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रचार के दौरान भाजपा का विजय संकल्प दोहराया. उन्होंने बनगांव में मतुआ समुदाय को सीएए के तहत नागरिकता और स्थायी निवास का भरोसा दिया.

उन्होंने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नारे की तर्ज पर कहा- तुम भाजपा को वोट दो, मैं तुम्हें तृणमूल के महाजंगलराज से आजादी दिलाऊंगा. पीएम ने ठनठनिया कालीबाड़ी में पूजा की और बंगाल को भयमुक्त करने का संकल्प लिया. बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें ममता बनर्जी का पलटवार- हम पार कर चुके हैं 100 का आंकड़ा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा के दावों को सिरे से खारिज करते हुए अपनी जीत का भरोसा जताया.

दीदी ने कहा कि 23 अप्रैल को हुए 152 सीटों के पहले चरण में ही टीएमसी 100 सीटें जीत चुकी है. अब बाकी 142 सीटों पर दो-तिहाई बहुमत की लड़ाई है. इसे भी पढ़ें : बंगाल में वोटर को धमकाने वालों की खैर नहीं, सीईओ का डीजीपी को पत्र- उपद्रवियों को तुरंत करें गिरफ्तार अमित शाह को चुनौती, एसआईआर पर सवाल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की ‘उल्टा लटकाने’ वाली टिप्पणी पर ममता बनर्जी ने तीखी प्रतिक्रिया दी.

बंगाल की चीफ मिनिस्टर ने इसे असंवैधानिक बताते हुए कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी. मुख्यमंत्री ने मतदाता सूची से नाम काटे जाने पर निर्वाचन आयोग के अधिकारियों को पक्षपात न करने की चेतावनी भी दी. इसे भी पढ़ें : बंगाल चुनाव 2026: नंदीग्राम से दिनहाटा तक वो स्विंग सीटें जो तय करेंगी अगली सरकार शाह के 3000 रुपए बनाम अभिषेक का 15 लाख वाला तंज गृह मंत्री अमित शाह ने बंगाल में सत्ता में आने पर महिलाओं और बेरोजगारों को हर महीने 3,000 रुपए की आर्थिक सहायता और मुफ्त बस यात्रा का वादा किया.

अभिषेक बनर्जी ने भाजपा को पुराने वादों की याद दिलाते हुए पूछा कि 15 लाख रुपए और सालाना 2 करोड़ नौकरियों का क्या हुआ? इसे भी पढ़ें : बंगाल में ममता का ‘चौका’ या भाजपा का ‘परिवर्तन’? 294 सीटों का पूरा गणित और 2 चरणों का चुनावी शेड्यूल, यहां जानें सब कुछ West Bengal Election 2026: फेज-2 का नंबर गेम और सुरक्षा का घेरा मतदाता : कुल 3,21,73,837 वोटर (1.64 करोड़ पुरुष, 1.57 करोड़ महिलाएं और 792 थर्ड जेंडर).

सुरक्षा बल : 7 जिलों में केंद्रीय बलों की 2,321 कंपनियां तैनात की गयी हैं. अकेले कोलकाता में 273 कंपनियां मोर्चा संभालेंगी. निगरानी : 41,001 मतदान केंद्रों पर लाइव वेबकास्टिंग होगी और ड्रोन से निगरानी रखी जायेगी. हॉट सीट्स : भवानीपुर (ममता बनर्जी बनाम शुभेंदु अधिकारी), कोलकाता पोर्ट (फिरहाद हकीम), भाटपाड़ा, संदेशखाली और जादवपुर जैसी सीटों पर सबकी नजर है.

सबसे ज्यादा और सबसे कम उम्मीदवार : भांगड़ में सबसे अधिक 19 उम्मीदवार और गोघाट में सबसे कम 5 प्रत्याशी मैदान में हैं. इसे भी पढ़ें बंगाल चुनाव के फेज-2 से पहले बड़ी कार्रवाई, TMC पार्षद समेत 1,543 गिरफ्तार, जानें कहां हुई कितनी गिरफ्तारी ममता सरकार पर फूटा मदरसा शिक्षकों का गुस्सा, तृणमूल से दूर होंगे मुस्लिम मतदाता, हाइकोर्ट में शिक्षकों ने रख दी है ये मांगें भवानीपुर में वोटर लिस्ट से 40 फीसदी मुस्लिम गायब, गुजराती वोट बैंक भी नाराज, ‘गढ़’ बचा पायेंगी ममता बनर्जी? ममता बनर्जी पर हुमायूं कबीर का गंभीर आरोप, कहा- दीदी ने मेरे 27 उम्मीदवारों को खरीदा, वोट के बीच मुर्शिदाबाद में हंगामा.

Ad

ताज़ा खबरें

टर्बुलेंस झेलने वाली एयर इंडिया फ्लाइट का पायलट डोप टेस्ट में फेल? 300 फीट नीचे गिरा था विमान
राष्ट्रीय

टर्बुलेंस झेलने वाली एयर इंडिया फ्लाइट का पायलट डोप टेस्ट में फेल? 300 फीट नीचे गिरा था विमान

नई दिल्ली में 7वें अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा सम्मेलन में म.प्र. को मिली सराहना | मुख्यमंत्री डॉ. यादव दिल्ली मेट्रो रेल में एयरपोर्ट से सम्मेलन स्थल तक की यात्रा दिल्ली मेट्रो ने मध्यप्रदेश सरकार का विद्युत आपूर्ति के लिये जताया आभार
मध्यप्रदेश

नई दिल्ली में 7वें अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा सम्मेलन में म.प्र. को मिली सराहना | मुख्यमंत्री डॉ. यादव दिल्ली मेट्रो रेल में एयरपोर्ट से सम्मेलन स्थल तक की यात्रा दिल्ली मेट्रो ने मध्यप्रदेश सरकार का विद्युत आपूर्ति के लिये जताया आभार

हेडिंग- भारत में अवैध रास्ते से घुसे बांग्लादेशी तस्कर, BSF ने मारी गोली; एक की मौत
राष्ट्रीय

हेडिंग- भारत में अवैध रास्ते से घुसे बांग्लादेशी तस्कर, BSF ने मारी गोली; एक की मौत

EPFO के नए सिस्टम पर सवाल, लाखों PF क्लेम 20 दिन से ज्यादा लंबित होने का दावा
राष्ट्रीय

EPFO के नए सिस्टम पर सवाल, लाखों PF क्लेम 20 दिन से ज्यादा लंबित होने का दावा

Heavy Rain Alert: बिहार में येलो अलर्ट, झारखंड में होगी भारी बारिश, जानें अगले 5 दिन और किस राज्य में बरसेंगे बादल
राष्ट्रीय

Heavy Rain Alert: बिहार में येलो अलर्ट, झारखंड में होगी भारी बारिश, जानें अगले 5 दिन और किस राज्य में बरसेंगे बादल