Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
Xi Jinping India Visit: 7 साल बाद भारत लौटे शी जिनपिंग, मोदी-शी रिश्तों में क्या बदला?गंगा में डूब रहे 30 दिन के मासूम समेत 10 बांग्लादेशियों की BSF ने बचायी जानमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को दीं गणेश चतुर्थी और तीज पर्व की शुभकामनाएंBRICS Summit 2026: रेयर मिनरल्स पर PM मोदी का संदेश, कहा- इन्हें हथियार बनाया तो रुकेगी दुनिया की तरक्कीमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम को एएचएफ जूनियर एशिया कप-2026 जीतने पर दी बधाईप्रदेश की लाडली बहना लाभ लेने वाली नहीं, अब बन रही है लाभ कमाने वाली: मुख्यमंत्री डॉ यादव | बहनों से किया हर वादा पूरी निष्ठा से निभायेंगे 50 लाख से अधिक पट्टेधारियों को पट्टे की निःशुल्क पक्की रजिस्ट्री कराकर देगी हमारी सरकार गांवों, पंचायतों, कस्बों सभीKal School Holiday: 14 सितंबर को बंद रहेंगे स्कूल? गणेश चतुर्थी पर कहां है छुट्टीमुख्यमंत्री डॉ. यादव, सोमवार को भारत भवन में करेंगे भारतीय मातृभाषा अनुष्ठान का शुभारंभ | राष्ट्रीय हिन्दी दिवस के अवसर पर दो दिवसीय आयोजन देशभर के वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार और कवि होंगे शामिलकठिनाईयों और संघर्ष के बावजूद अपनी पहचान और गौरव को बनायें रखने वाले सिंधी समाज पर सभी को गर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | सिंधी समाज के महापुरुषों राजा दाहिर, संत कंवरराम और शहीद हेमु कालानी की जीवनी को पाठ्यक्रम में शामिल कर राज्य सरकार ने निभाया अपना वादाकेन बेतवा लिंक परियोजना के क्रियान्वयन से बुंदेलखंड क्षेत्र में आयेगी खुशहाली : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | कृषक हित में संचालित हैं कई कल्याणकारी योजनाएं पन्ना के बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री किसानों से किया संवादBRICS देशों के बीच कारोबार में बाहरी दबाव कम करने का पुतिन ने बताया प्लान, रखे ये 2 प्रस्तावदुनिया की सबसे उम्रदराज मां : 74 साल की उम्र में जुड़वां बच्चों को दिया जन्ममुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को देंगे ई-स्कूटी की सौगात | मेरिट में आने वाले 7,500 से ज्यादा विद्यार्थियों को मिलेगी स्कूटी भोपाल में 16 सितंबर को होगा राज्य स्तरीय ई-स्कूटी वितरण कार्यक्रम प्रदेश सरकार ने योजना में अब तक लगभग 246 कDurga Puja 2026: पद्मा नहीं, अब गुजरात की हिल्सा के स्वाद की दीवानी बनी ढाका, कोलकाता से भेजी गई 500 मीट्रिक टन मछलीमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वराह जयंती पर दीं शुभकामनाएं

उत्तर भारत में हीटवेव का कहर, दक्षिण में बारिश ; 26 को केरल में दस्तक दे सकता है मानसून

Author
Prabhat Khabar 16 मई 2026, 01:15 pm
उत्तर भारत में हीटवेव का कहर, दक्षिण में बारिश ; 26 को केरल में दस्तक दे सकता है मानसून

Weather News : भारत मौसम विभाग (India Meteorological Department) ने शनिवार और अगले एक-दो दिन को लेकर जानकारी दी है. मौसम विभाग के अनुसार भारत में अभी क्षेत्रों में अलग-अलग तरह का मौसम है. उत्तर और उत्तर पश्चिम के राज्यों में गर्मी अधिक है, जबकि दक्षिण और पूर्वी भारत में बारिश हो रही है.

उत्तर और उत्तर पश्चिम भारत में गर्मी का प्रकोप उत्तर और उत्तर पश्चिम भारत में शनिवार और रविवार को गर्मी अधिक होगी और लू भी चलेगी. जिन राज्यों में लू चलेगी उनमें राजस्थान, उत्तर प्रदेश,दिल्ली,हरियाणा, गुजरात,पंजाब और हिमाचल प्रदेश में हीटवेव का असर है.राजस्थान में सबसे अधिक गर्मी है.

दक्षिण भारत में भारी बारिश और आंधी दक्षिण भारत में प्री-मानसून बारिश की शुरुआत हो चुकी है और गरज और चमक के साथ बारिश हो रही है. जिन राज्यों में प्री मानसून बारिश की शुरुआत हो चुकी है, उनमें कर्नाटक,केरल,तमिलनाडु,आंध्र प्रदेश और तेलंगाना शामिल हैं. पूर्वोत्तर भारत में बारिश की आशंका पूर्वोत्तर भारत में भी बारिश की संभावना है और असम,मेघालय,अरुणाचल प्रदेश,मणिपुर,मिजोरम,त्रिपुरा,नागालैंड में बारिश हो रही है.

वहीं बिहार और झारखंड में भी मौसम का मिजाज बदला हुआ सा है. दिन को गर्मी होगी जबकि शाम तक बारिश की भी संभावना है. हालांकि दिनभर आमतौर पर आसमान साफ रहेगा और गर्मी रहेगी. राजधानी दिल्ली में चलेगी तेज हवा राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई और इसके साथ ही, मौसम विभाग ने अगले कुछ दिन तेज हवा चलने का अनुमान जताया है.

दिल्ली के सफदरजंग मौसम केंद्र में न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.7 डिग्री कम है. आईएमडी के अनुसार रविवार को दोपहर या शाम में गरज चमक की संभावना है. इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है और हवा की रफ्तार 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने का अनुमान है.अधिकारी ने बताया कि सोमवार और मंगलवार को भी तेज हवाएं जारी रहने का अनुमान है.

26 मई को केरल पहुंचेगा मानसून भारत मौसम विभाग ने शुक्रवार को कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून 26 मई को केरल में दस्तक दे सकता है. हालांकि पहले यह उम्मीद थी मानसून 1 जून से 6 जून के बीच दस्तक दे सकता है. मानसून के प्रभाव से 28 मई तक पश्चिमी तट के दक्षिणी हिस्सों में भारी बारिश की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें : हैदराबाद के विधायक ने PM मोदी से की अपील: राम मंदिर की तरह भोजशाला मंदिर भी बनवाएं.

Ad

ताज़ा खबरें