Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
Success Story : अमेजन में 15 बार रिजेक्ट हुआ शख्स, फिर जर्मनी में ऐसे मिला 1.1 करोड़ रुपये का पैकेजदुबई में तीसरे दिन 53 हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त | एमपीआईडीसी को एशिया की सर्वश्रेष्ठ इन्वेस्टमेंट प्रमोशन एजेंसी का ‘Winner Asia’ सम्माननिवेशकों को देंगे आवश्यकतानुसार नीतियों (पॉलिसी) में छूट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मध्यप्रदेश उद्योग क्षेत्र में आशाओं और असीम अवसरों की धरती 900 कानूनों को समाप्त कर उद्योग और व्यापार व्यवसाय क्षेत्र को बनाया सुगम और सरलराहुल गांधी के विमान की लखनऊ में पहली लैंडिंग टली, दूसरी कोशिश में सुरक्षित उतराप्रधानमंत्री श्री मोदी ने वडोदरा से धार जिले के टांडा रोड स्टेशन के बीच ट्रेन सेवा का किया शुभारंभ | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री श्री मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री श्री वैष्णव का माना आभारVIDEO: घायल तेंदुआ अचानक हुआ खूखांर, रेस्क्यू टीम पर किया हमला, वन अधिकारी को मुंह में दबोच सड़क पर दिया पटकमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शारजाह में बी-आह मुख्यालय का किया दौरा | ग्रुप सीईओ खालिद अल हुरैमल के साथ वेस्ट-टू-एनर्जी और सस्टेनेबिलिटी पर हुई उच्चस्तरीय बैठक मध्यप्रदेश में वेस्ट-टू-एनर्जी, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट और ग्रीन मोबिलिटी में निवेश और तकनीकी साझेदारीबेहतर लॉजिस्टिक व्यवस्था से प्रदेश के उत्पादों को वैश्विक बाजारों से जोड़ने में मदद मिलेगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मध्यप्रदेश में एनर्जी और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में होगा नवाचार लॉजिस्टिक और सप्लाई चेन के विस्तार से स्थानीय स्तर पर बढ़ेंगे रोजगार के अवसर मOne Nation, One Time : इस नये कानून से देश को मिलेगी समय सुरक्षामुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शारजाह चैंबर ऑफ कॉमर्स के चेयरमैन से की भेंट, एमपी में बड़े निवेश की संभावना | शारजाह और मध्यप्रदेश के बीच आर्थिक साझेदारी सुदृढ़ करने पर गहन विचार-विमर्श मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शारजाह के प्रतिनिधिमंडल को जीआईएस 2027 के लिए किया आDiwali Chhath Special Trains : दिवाली और छठ पर घर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, देखिए रूट और पूरा शेड्यूलमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पर्युषण पर्व की शुभकामनाएं दींराजस्थान में निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान 9 सितंबर को, तैयारियां पूरीHaryana Weather Today: हरियाणा में फिर चढ़ेगा पारा, 8 सितंबर की भीषण धूप करेगी परेशानआज से बदलेगा देश का माल ढुलाई नक्शा? वेस्टर्न DFC के पूरे होने के बाद बिहार समेत पूर्वी राज्यों को कितना होगा फायदा

मौसम: दिल्ली-यूपी में होगी बारिश, इन राज्यों के लिए भी IMD ने जारी किया अलर्ट

Author
Prabhat Khabar 29 मई 2026, 06:20 am
मौसम: दिल्ली-यूपी में होगी बारिश, इन राज्यों के लिए भी IMD ने जारी किया अलर्ट

Weather Forecast : मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि 31 मई को पूर्वी उत्तर प्रदेश में, 31 मई से 2 जून तक पश्चिमी राजस्थान में और 31 मई से 3 जून तक पूर्वी राजस्थान में मौसम बदलने के आसार हैं. इन इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

साथ ही 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. 29 मई को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम काफी खराब रह सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक गरज-चमक के साथ तेज आंधी चलने की संभावना है. पश्चिमी मध्य प्रदेश में 29 मई से 1 जून तक, पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ में 29 मई से 1 जून तक, जबकि छत्तीसगढ़ में 1 जून से मौसम बदलने के आसार हैं.

इन इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. महाराष्ट्र और मराठवाड़ा के अलावा यहां होगी बारिश 31 मई से 3 जून के दौरान कोंकण और गोवा में, जबकि मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में 29 मई से 3 जून तक मौसम बदला रह सकता है.

वहीं गुजरात के तटीय इलाकों में 29 मई से 3 जून तक गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं. उत्तराखंड में बारिश का ऑरेंज अलर्ट मौसम विभाग ने शुक्रवार को उत्तराखंड में अधिकतर स्थानों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने तथा 3800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों में बर्फबारी का पूर्वानुमान व्यक्त किया है.

उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली सहित सात जिलों के लिए ऑरेंट अलर्ट जारी किया गया है. मौसम केंद्र ने उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं गरज के साथ बिजली चमकने, ओलावृष्टि होने, 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने एवं वर्षा होने की संभावना व्यक्त की है.

राजस्थान में आंधी बारिश का अलर्ट राजस्थान में गुरुवार को सीमावर्ती श्रीगंगानगर जिले में अधिकतम तापमान 47.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 29 मई से राज्य के कुछ भागों में आंधी बारिश शुरू हो सकती है. विभाग ने बताया कि आंधी बारिश की गतिविधियों में 30 मई से और बढ़ोतरी होने की संभावना है.

जून के पहले सप्ताह में भी कुछ भागों में आंधी बारिश जारी रहेगी. 29 से 31 मई के दौरान जयपुर, भरतपुर, कोटा, अजमेर, उदयपुर व जोधपुर व बीकानेर संभाग के कुछ भागों में तेज आंधी आएगी, 60-70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी व कहीं-कहीं बारिश भी हो सकती है.

दिल्ली में बारिश का अलर्ट जारी ‘स्काईमेट’ के अनुसार दिल्ली में शुक्रवार को आंधी-बारिश की तीव्रता और बढ़ने के आसार हैं. यह दौर 30 मई तक जारी रह सकता है. 30-31 मई को इस सिस्टम के गुजरात की तरफ बढ़ने की संभावना है. आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, 29 से 31 मई तक बारिश हो सकती है.

बादलों की गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना भी है, जबकि एक और दो जून को आसमान में बादल छाए रहने की उम्मीद है. पूरा प्रेस रिलीज पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें ..

Ad

ताज़ा खबरें

Success Story : अमेजन में 15 बार रिजेक्ट हुआ शख्स, फिर जर्मनी में ऐसे मिला 1.1 करोड़ रुपये का पैकेज
राष्ट्रीय

Success Story : अमेजन में 15 बार रिजेक्ट हुआ शख्स, फिर जर्मनी में ऐसे मिला 1.1 करोड़ रुपये का पैकेज

दुबई में तीसरे दिन 53 हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त | एमपीआईडीसी को एशिया की सर्वश्रेष्ठ इन्वेस्टमेंट प्रमोशन एजेंसी का ‘Winner Asia’ सम्मान
मध्यप्रदेश

दुबई में तीसरे दिन 53 हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त | एमपीआईडीसी को एशिया की सर्वश्रेष्ठ इन्वेस्टमेंट प्रमोशन एजेंसी का ‘Winner Asia’ सम्मान

निवेशकों को देंगे आवश्यकतानुसार नीतियों (पॉलिसी) में छूट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मध्यप्रदेश उद्योग क्षेत्र में आशाओं और असीम अवसरों की धरती 900 कानूनों को समाप्त कर उद्योग और व्यापार व्यवसाय क्षेत्र को बनाया सुगम और सरल
मध्यप्रदेश

निवेशकों को देंगे आवश्यकतानुसार नीतियों (पॉलिसी) में छूट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मध्यप्रदेश उद्योग क्षेत्र में आशाओं और असीम अवसरों की धरती 900 कानूनों को समाप्त कर उद्योग और व्यापार व्यवसाय क्षेत्र को बनाया सुगम और सरल

राहुल गांधी के विमान की लखनऊ में पहली लैंडिंग टली, दूसरी कोशिश में सुरक्षित उतरा
राष्ट्रीय

राहुल गांधी के विमान की लखनऊ में पहली लैंडिंग टली, दूसरी कोशिश में सुरक्षित उतरा

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने वडोदरा से धार जिले के टांडा रोड स्टेशन के बीच ट्रेन सेवा का किया शुभारंभ | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री श्री मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री श्री वैष्णव का माना आभार
मध्यप्रदेश

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने वडोदरा से धार जिले के टांडा रोड स्टेशन के बीच ट्रेन सेवा का किया शुभारंभ | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री श्री मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री श्री वैष्णव का माना आभार