Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
गंगा में डूब रहे 30 दिन के मासूम समेत 10 बांग्लादेशियों की BSF ने बचायी जानमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को दीं गणेश चतुर्थी और तीज पर्व की शुभकामनाएंBRICS Summit 2026: रेयर मिनरल्स पर PM मोदी का संदेश, कहा- इन्हें हथियार बनाया तो रुकेगी दुनिया की तरक्कीमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम को एएचएफ जूनियर एशिया कप-2026 जीतने पर दी बधाईप्रदेश की लाडली बहना लाभ लेने वाली नहीं, अब बन रही है लाभ कमाने वाली: मुख्यमंत्री डॉ यादव | बहनों से किया हर वादा पूरी निष्ठा से निभायेंगे 50 लाख से अधिक पट्टेधारियों को पट्टे की निःशुल्क पक्की रजिस्ट्री कराकर देगी हमारी सरकार गांवों, पंचायतों, कस्बों सभीKal School Holiday: 14 सितंबर को बंद रहेंगे स्कूल? गणेश चतुर्थी पर कहां है छुट्टीमुख्यमंत्री डॉ. यादव, सोमवार को भारत भवन में करेंगे भारतीय मातृभाषा अनुष्ठान का शुभारंभ | राष्ट्रीय हिन्दी दिवस के अवसर पर दो दिवसीय आयोजन देशभर के वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार और कवि होंगे शामिलकठिनाईयों और संघर्ष के बावजूद अपनी पहचान और गौरव को बनायें रखने वाले सिंधी समाज पर सभी को गर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | सिंधी समाज के महापुरुषों राजा दाहिर, संत कंवरराम और शहीद हेमु कालानी की जीवनी को पाठ्यक्रम में शामिल कर राज्य सरकार ने निभाया अपना वादाकेन बेतवा लिंक परियोजना के क्रियान्वयन से बुंदेलखंड क्षेत्र में आयेगी खुशहाली : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | कृषक हित में संचालित हैं कई कल्याणकारी योजनाएं पन्ना के बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री किसानों से किया संवादBRICS देशों के बीच कारोबार में बाहरी दबाव कम करने का पुतिन ने बताया प्लान, रखे ये 2 प्रस्तावदुनिया की सबसे उम्रदराज मां : 74 साल की उम्र में जुड़वां बच्चों को दिया जन्ममुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को देंगे ई-स्कूटी की सौगात | मेरिट में आने वाले 7,500 से ज्यादा विद्यार्थियों को मिलेगी स्कूटी भोपाल में 16 सितंबर को होगा राज्य स्तरीय ई-स्कूटी वितरण कार्यक्रम प्रदेश सरकार ने योजना में अब तक लगभग 246 कDurga Puja 2026: पद्मा नहीं, अब गुजरात की हिल्सा के स्वाद की दीवानी बनी ढाका, कोलकाता से भेजी गई 500 मीट्रिक टन मछलीमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वराह जयंती पर दीं शुभकामनाएंMumbai Rains: मुंबई सहित इन इलाकों में आज होगी भारी बारिश, येलो अलर्ट जारी; 50KM/H की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

मोदी पर दबाव बनाना दुनिया के लिए नुकसानदेह, व्लादिमीर पुतिन ने भारत के साथ रिश्तों को बताया मजबूत

Author
Prabhat Khabar 05 जून 2026, 06:57 am
मोदी पर दबाव बनाना दुनिया के लिए नुकसानदेह, व्लादिमीर पुतिन ने भारत के साथ रिश्तों को बताया मजबूत

मीडिया से बात करते हुए व्लादिमीर पुतिन ने भारत की तेज आर्थिक तरक्की और स्वतंत्र विदेश नीति की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि भारत आज दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है और शानदार विकास दर दर्ज कर रहा है. पुतिन ने भरोसा जताया कि भारत-रूस के बीच व्यापार लगातार बढ़ेगा और आने वाले वर्षों में 100 अरब डॉलर के आंकड़े तक पहुंच सकता है.

उन्होंने यह भी कहा कि रूस, भारत के साथ अपने आर्थिक और व्यापारिक संबंधों को और मजबूत करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. भारत और रूस के रिश्ते मजबूत : पुतिन पुतिन ने कहा कि पश्चिमी देशों द्वारा भारत पर दबाव बनाकर रूस के साथ उसके रिश्तों को कमजोर करने की कोशिश सफल नहीं हुई है.

उन्होंने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाले देश और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दबाव डालना अंतरराष्ट्रीय संबंधों के लिए ठीक नहीं है. पुतिन के मुताबिक, ऐसी कोशिशों का कोई नकारात्मक असर नहीं दिखा है. उन्होंने साफ कहा कि भारत और रूस के रिश्ते मजबूत हैं और बाहरी दबाव से इनमें कोई खास फर्क नहीं पड़ा है.

पुतिन का यह बयान ऐसे समय आया है जब कुछ पश्चिमी देश भारत और रूस के करीबी रिश्तों पर चिंता जता रहे हैं. खासकर अमेरिका लगातार भारत से रूसी कच्चे तेल की खरीद कम करने की अपील करता रहा है. इसके बावजूद भारत ने अपनी ऊर्जा जरूरतों और राष्ट्रीय हितों को प्राथमिकता देते हुए स्वतंत्र नीति अपनाई है.

पुतिन ने की पीएम मोदी की तारीफ पुतिन ने न्यूज एजेंसी ‘पीटीआई’ के एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि भारत आज दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है और तेज आर्थिक विकास हासिल कर रहा है. उन्होंने इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और भारत सरकार की लगातार कोशिशों को दिया.

पुतिन ने कहा कि यह सफलता अचानक नहीं मिली, बल्कि लंबे समय से किए गए काम का नतीजा है. उन्होंने यह भी कहा कि भारत आगे भी अपने राष्ट्रीय हितों को सबसे ऊपर रखेगा. पुतिन के मुताबिक, अमेरिका के साथ भारत के बढ़ते संबंधों का रूस के साथ उसके पुराने और मजबूत रिश्तों पर कोई असर नहीं पड़ेगा.

पुतिन से जब पूछा गया कि क्या अमेरिका के साथ भारत का गहरा जुड़ाव रूस के लिए असहज स्थिति पैदा करता है, तो उन्होंने कहा कि हमें खुशी है कि भारत उन सभी देशों के साथ अपने संबंध विकसित कर रहा है जिन्हें वह अपने राष्ट्रीय हितों के लिए महत्वपूर्ण मानता है. पुतिन ने कहा कि रूस भारत को एक ‘‘विश्वसनीय साझेदार’’ मानता है और उसे किसी भी अन्य देश के साथ नई दिल्ली के द्विपक्षीय संबंधों से कोई नकारात्मक परिणाम नहीं दिखता है..

Ad

ताज़ा खबरें

गंगा में डूब रहे 30 दिन के मासूम समेत 10 बांग्लादेशियों की BSF ने बचायी जान
राष्ट्रीय

गंगा में डूब रहे 30 दिन के मासूम समेत 10 बांग्लादेशियों की BSF ने बचायी जान

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को दीं गणेश चतुर्थी और तीज पर्व की शुभकामनाएं
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को दीं गणेश चतुर्थी और तीज पर्व की शुभकामनाएं

BRICS Summit 2026: रेयर मिनरल्स पर PM मोदी का संदेश, कहा- इन्हें हथियार बनाया तो रुकेगी दुनिया की तरक्की
राष्ट्रीय

BRICS Summit 2026: रेयर मिनरल्स पर PM मोदी का संदेश, कहा- इन्हें हथियार बनाया तो रुकेगी दुनिया की तरक्की

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम को एएचएफ जूनियर एशिया कप-2026 जीतने पर दी बधाई
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम को एएचएफ जूनियर एशिया कप-2026 जीतने पर दी बधाई

प्रदेश की लाडली बहना लाभ लेने वाली नहीं, अब बन रही है लाभ कमाने वाली: मुख्यमंत्री डॉ यादव | बहनों से किया हर वादा पूरी निष्ठा से निभायेंगे 50 लाख से अधिक पट्टेधारियों को पट्टे की निःशुल्क पक्की रजिस्ट्री कराकर देगी हमारी सरकार गांवों, पंचायतों, कस्बों सभी
मध्यप्रदेश

प्रदेश की लाडली बहना लाभ लेने वाली नहीं, अब बन रही है लाभ कमाने वाली: मुख्यमंत्री डॉ यादव | बहनों से किया हर वादा पूरी निष्ठा से निभायेंगे 50 लाख से अधिक पट्टेधारियों को पट्टे की निःशुल्क पक्की रजिस्ट्री कराकर देगी हमारी सरकार गांवों, पंचायतों, कस्बों सभी