Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
नालागढ़ थाने में IED ब्लास्ट मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, तीन और आरोपी गिरफ्तारIMD अलर्ट : सितंबर में सामान्य से कम होगी बारिश, अगस्त ने तोड़ा 125 साल की गर्मी का रिकॉर्डदिल्ली में फिर 'निर्भया' जैसी खौफनाक वारदात, 47 किमी तक चलती बस में दरिंदे करते रहे गैंगरेपसिंहस्थ: 2028 के लिए मिल रहा जनसहयोग दुनिया के लिए उत्कृष्ट उदाहरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रामघाट पर भूत भावन भगवान महाकालेश्वर की पालकी में विराजित चन्द्रमौलेश्वर का किया पूजन बाबा महाकाल की पंचम सवारी के अवसर पर हुआ विशेष प्रसारKal Ka Mausam: दिल्ली-UP समेत 11 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, MP-छत्तीसगढ़-बंगाल में भी बरसेंगे बादलधार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर आने वाली पीढ़ियों को अवगत कराना हमारी प्राथमिकता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | ओरछा को पर्यटन के अद्भुत केन्द्र के रूप में विकसित किया जा रहा है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव भव्य रामराजा लोक से निखरेगी बुंदेलखंड की पहचन्यूयॉर्क में भारतीय तिरंगे के अपमान का वीडियो वायरल, किरेन रिजिजू भड़के; बोले- ‘भारी कीमत चुकानी पड़ेगी’प्रदेश के लगभग 1 लाख 22 हजार विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए मिलेंगे 25-25 हजार रुपये | मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 सितंबर को 304 करोड़ 98 लाख 50 हजार रुपये से अधिक की राशि का करेंगे अंतरण कक्षा 12वीं में प्रथम प्रयास में 75 प्रतिशत या अधिक अंक पाने वालेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व राष्ट्रपति श्रद्धेय प्रणव मुखर्जी की पुण्यतिथि पर किया नमनराष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान एक सितम्बर को मंत्रालय स्थित पटेल पार्क में होगागहरे समुद्र में फंसी पनडुब्बी को बचाने से लेकर अंडरवॉटर ऑपरेशन तक, कितना खास है INS Nipun?सितंबर की शुरुआत भारी बारिश से, 5 दिन इन राज्यों में बरसेंगे बादल, जानें आपके शहर का हालHeavy Rain Alert: बिहार-झारखंड में ऑरेंज अलर्ट जारी, इन राज्यों में भी झमाझम बरसेंगे बादलकेरल: गौर के हमले में व्यक्ति की दर्दनाक मौत; सदमे में रिश्तेदार की भी हार्ट अटैक से मौत, गांव में पसरा मातममनोज जरांगे के समर्थन में उतरे अभिजीत दीपके, BJP को दी सलाह; बोले- उन्हें मोहन भागवत को सुनना चाहिए

आसमान से चेतावनी, जमीन से जवाब… कैसे काम करता है अमेरिकी सुरक्षा नेटवर्क, जानिए पूरी कहानी

Author
Prabhat Khabar 23 मार्च 2026, 11:50 am
आसमान से चेतावनी, जमीन से जवाब… कैसे काम करता है अमेरिकी सुरक्षा नेटवर्क, जानिए पूरी कहानी

US Security Network Air Defense: ईरान युद्ध में मिसाइल और ड्रोन हमलों के कारण खाड़ी के अरब देशों के महत्वपूर्ण ढांचे पर असर पड़ रहा है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज भी ईरान ने बंद कर दिया है, इससे वैश्विक तेल की कीमतें लगातार तेजी से बढ़ रही हैं. पश्चिम एशिया के इस युद्ध में अरबों डॉलर की अमेरिकी रडार प्रणाली भी ईरान के हमलों का निशाना बनी हैं और नष्ट हुई हैं, जिससे अमेरिका की रक्षा क्षमता पर असर पड़ा है.

ईरान के आसपास अमेरिका की सैन्य मौजूदगी में दर्जनों ठिकाने और हजारों सैनिक शामिल हैं, जो खतरे में हो सकते हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर ईरान से कोई मिसाइल अमेरिकी सैन्य अड्डे की ओर दागी जाती है, तो सैनिकों को समय रहते इसकी जानकारी कैसे मिलती है? अमेरिका और उसके सहयोगियों ने एक बहुस्तरीय प्रणाली विकसित की है, जो दिन-रात आसमान पर नजर रखती है.

इस प्रणाली में अंतरिक्ष में उपग्रह, जमीन पर रडार, समुद्र में तैनात युद्धपोत और हवा में उड़ान भरने वाले विमान शामिल हैं. इसके साथ ही अमेरिकी अंतरिक्ष कमान के प्रशिक्षित सैन्य अधिकारी इनसे मिले डेटा के आधार पर तुरंत फैसले लेते हैं. अमेरिकी वायु सेना के पूर्व अधिकारी और अब मिसिसिपी विश्वविद्यालय में एयरोस्पेस और राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के प्रोफेसर के रूप में मैंने उन विशाल गठबंधनों और प्रणालियों के नेटवर्क का अध्ययन किया है जो इसे संभव बनाते हैं.

मिसाइल का पता लगाने का सबसे तेज तरीका अंतरिक्ष से निगरानी है. अमेरिका के उन्नत उपग्रह, जैसे अंतरिक्ष आधारित इंफ्रारेड प्रणाली, पृथ्वी के ऊपर से लगातार निगरानी करते हैं. मिसाइल रक्षा के क्षेत्र में सबसे महत्वपूर्ण माने जाने वाले ये अरबों डॉलर के उपग्रह, मिसाइल प्रक्षेपण से निकलने वाली तीव्र गर्मी को लगभग तुरंत ही पहचान सकते हैं.

जब कोई मिसाइल दागी जाती है, तो उससे निकलने वाली तेज गर्मी अंतरिक्ष से भी दिखाई देती है. उपग्रह अपने इंफ्रारेड सेंसर से इस गर्मी को पहचान लेते हैं और कुछ ही सेकंड में चेतावनी भेज दी जाती है. यह शुरुआती चेतावनी बेहद महत्वपूर्ण होती है, क्योंकि इससे जमीन या समुद्र पर मौजूद सेना को तैयारी का समय मिल जाता है.

यह संकेत बाद में जमीन पर मौजूद ‘ज्वाइंट टैक्टिकल ग्राउंड स्टेशन’ तक पहुंचता है, जहां से इसे पूरे रक्षा नेटवर्क में तेजी से साझा किया जाता है. रडार से मिसाइल की पूरी उड़ान पर नजर उपग्रह सिर्फ शुरुआत में मदद करते हैं, इसके बाद जमीन आधारित रडार मिसाइल पर नजर रखते हैं.

मिसाइल छोड़े जाने के बाद जमीन पर स्थित रडार शुरुआती उपग्रह संकेत के बाद स्थिति संभालते हैं. रडार रेडियो तरंगें भेजते हैं, जो किसी वस्तु (जैसे मिसाइल) से टकराकर वापस आती हैं. इससे पता चलता है कि मिसाइल कहां है और किस दिशा में जा रही है. अमेरिका छोटी और लंबी दोनों दूरी के रडार का इस्तेमाल करता है: लंबी दूरी का रडार (एन/एफपीएस-132) लगभग 4,800 किमी दूर तक देख सकता है.

एक अन्य अहम रडार एनएन/टीपीवाई-2 करीब 3,200 किमी की दूरी तक अधिक सटीक जानकारी देता है. टीपीवाई-2 रडार आमतौर पर मिसाइल को मार गिराने वाले हथियारों के पास ही लगाए जाते हैं, ताकि जानकारी तुरंत इस्तेमाल हो सके. कुल मिलाकर उपग्रह मिसाइल के प्रक्षेपण को पकड़ते हैं और रडार उसकी पूरी उड़ान पर नजर रखते हैं.

हालांकि, ईरानी बलों ने हाल ही में जॉर्डन और कतर में तैनात इन महत्वपूर्ण रडार प्रणालियों को निशाना बनाया. ये प्रणालियां बहुत महंगी हैं और इन्हें जल्दी बदलना आसान नहीं है. इसके कारण अमेरिका को एक अतिरिक्त टीपीवाई-2 मिसाइल को कोरिया से हटाकर पश्चिम एशिया में तैनात करना पड़ा है.

हालांकि, इससे अमेरिकी निगरानी प्रणाली कमजोर जरूर हुई है लेकिन पूरी तरह खत्म नहीं हुई है. अमेरिका के पास अन्य रडार भी हैं, जैसे ब्रिटेन में मौजूद प्रणाली, जो मदद कर सकते हैं. अमेरिकी नौसेना के जहाजों पर एजिस कॉम्बैट सिस्टम (एएन/एसपीवाई-1 रडार) लगे होते हैं, जो करीब 322 किलोमीटर तक निगरानी कर सकते हैं.

जहाज जरूरत के हिसाब से खतरे वाले क्षेत्रों के पास जा सकते हैं. ये भी पढ़ें:- जल्द समाप्त नहीं होगा ईरान युद्ध! ट्रंप के वित्त मंत्री बोले- US के पास इसके लिए बहुत पैसा है ये भी पढ़ें:- ईरान युद्ध में फंस चुका है US… ‘लादेन के शिकारी’ पूर्व CIA चीफ ने ट्रंप को ठहराया जिम्मेदार, दी ये सलाह ड्रोन पकड़ना क्यों मुश्किल है? ईरान से आ रही मिसाइलों की तुलना में ड्रोन को पकड़ना और नष्ट करना ज्यादा कठिन साबित हो रहा है.

इसका कारण यह है कि मिसाइलें तेज और ज्यादा गर्म होती हैं, इसलिए आसानी से पकड़ी जाती हैं. शाहिद प्रणाली जैसे ईरान के ड्रोन अलग हैं. वे कम गर्मी छोड़ते हैं, जिससे इंफ्रारेड सेंसर उन्हें जल्दी से पकड़ नहीं पाते हैं. कई ड्रोन छोटे होते हैं और जमीन के पास उड़ते हैं जिससे उन्हें रडार पर देख पाना मुश्किल होता है.

कुछ फाइबर या प्लास्टिक से बने होते हैं, जो रडार में कम दिखते हैं. कई ड्रोन जीपीएस प्रणाली से चलते हैं और रेडियो सिग्नल नहीं छोड़ते. इससे उनकी पहचान और उन पर नजर रखना कठिन हो जाता है. कई तकनीकों का संयुक्त उपयोग ड्रोन से निपटने के लिए एक ही तकनीक काफी नहीं है.

अमेरिका कई तरीकों का एक साथ इस्तेमाल करता है. इसके अलावा, नयी तकनीकों पर भी काम चल रहा है, जैसे: ध्वनि सेंसर, जो ड्रोन की आवाज से उन्हें पहचान सकते हैं. अमेरिका और उसके सहयोगी लगातार अपनी रक्षा प्रणाली को मजबूत कर रहे हैं. उदाहरण के लिए अमेरिका यूक्रेन से ध्वनिक सेंसर खरीदने के लिए बातचीत कर रहा है, जो ड्रोन के आने की आवाज सुन सकते हैं, भले ही उन्हें अन्य तरीकों से देखा न जा सके.

नए सेंसर, बेहतर सॉफ्टवेयर और तेज संचार से रक्षा व्यवस्था को मज़बूत बनाने में मदद मिलेगी. लक्ष्य साफ है: खतरों का जल्द पता लगाना, तेजी से प्रतिक्रिया देना और लक्ष्य को तेजी से भेदना. पीटीआई-भाषा के इनपुट साथ..

Ad

ताज़ा खबरें

नालागढ़ थाने में IED ब्लास्ट मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, तीन और आरोपी गिरफ्तार
राष्ट्रीय

नालागढ़ थाने में IED ब्लास्ट मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, तीन और आरोपी गिरफ्तार

IMD अलर्ट : सितंबर में सामान्य से कम होगी बारिश, अगस्त ने तोड़ा 125 साल की गर्मी का रिकॉर्ड
राष्ट्रीय

IMD अलर्ट : सितंबर में सामान्य से कम होगी बारिश, अगस्त ने तोड़ा 125 साल की गर्मी का रिकॉर्ड

दिल्ली में फिर 'निर्भया' जैसी खौफनाक वारदात, 47 किमी तक चलती बस में दरिंदे करते रहे गैंगरेप
राष्ट्रीय

दिल्ली में फिर 'निर्भया' जैसी खौफनाक वारदात, 47 किमी तक चलती बस में दरिंदे करते रहे गैंगरेप

सिंहस्थ: 2028 के लिए मिल रहा जनसहयोग दुनिया के लिए उत्कृष्ट उदाहरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रामघाट पर भूत भावन भगवान महाकालेश्वर की पालकी में विराजित चन्द्रमौलेश्वर का किया पूजन बाबा महाकाल की पंचम सवारी के अवसर पर हुआ विशेष प्रसार
मध्यप्रदेश

सिंहस्थ: 2028 के लिए मिल रहा जनसहयोग दुनिया के लिए उत्कृष्ट उदाहरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रामघाट पर भूत भावन भगवान महाकालेश्वर की पालकी में विराजित चन्द्रमौलेश्वर का किया पूजन बाबा महाकाल की पंचम सवारी के अवसर पर हुआ विशेष प्रसार

Kal Ka Mausam: दिल्ली-UP समेत 11 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, MP-छत्तीसगढ़-बंगाल में भी बरसेंगे बादल
राष्ट्रीय

Kal Ka Mausam: दिल्ली-UP समेत 11 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, MP-छत्तीसगढ़-बंगाल में भी बरसेंगे बादल