Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
जनविश्वास पोर्टल, अभियान के उद्देश्यों को पूरा करने में होगा प्रभावी और लाभकारी सिद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | पोर्टल पर नियमित रूप से जानकारियां की जाएं अपलोड मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंत्रालय से की मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान पोर्टल की लांचिंगViral Video : ड्यूटी या दारू पार्टी? VIDEO वायरल होते ही दिल्ली पुलिस ने लिया एक्शनमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान श्री बलराम जयंती पर दी शुभकामनाएंक्या भारतीय वायुसेना की महिला अधिकारी शक्ति शर्मा को जानते हैं आप? जिन्होंने पहली बार संभाला है एयर वाइस मार्शल का पदमुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 सितंबर को सीहोर में सीजी की नई पॉवर ट्रांसफॉर्मर विनिर्माण इकाई से पहले ट्रांसफॉर्मर का करेंगे रोल-आउट | देश की सबसे बड़ी पॉवर ट्रांसफॉर्मर विनिर्माण सुविधा में 1200 केवी तक के ट्रांसफॉर्मर बनेंगे सीहोर में 2000 से अधिक रोजगार के अवNHAI टोल प्लाजा पर फर्जीवाड़े का खेल, ED ने कई राज्यों में मारे छापेयोगी vs शाह: क्या BJP की ‘सक्सेशन पॉलिटिक्स’ में सबसे बड़ा चेहरा योगी हैं? 4 पॉइंट में समझिएHeavy Rain Alert: भारी बारिश का अलर्ट जारी, इन राज्यों में कहीं ऑरेंज तो कहीं येलो चेतावनीPM Modi Gift Photos : PM मोदी ने SCO नेताओं को दिए खास तोहफे, महाभारत से लेकर संतूर और कांगड़ा चाय तक शामिलSCO में PM मोदी का आतंकवाद पर कड़ा संदेश, सामने बैठे थे शहबाज शरीफ; बोले- आतंकवाद पर ‘डबल स्टैंडर्ड’ नहीं चलेगामहाराष्ट्र में इलाज के दौरान डॉक्टर की मौत, न्याय की आस टूटने के बाद हाथ पर लिखा सुसाइड नोटप्रदेश के सर्वांगीण विकास और बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए लगभग 41 हजार करोड़ रूपये की स्वीकृति | वीबी जी राम जी योजना के लिए 29 हजार 619 करोड़ रूपये का अनुसमर्थन दुग्ध उत्पादकों के हित में सहकारी प्रणाली और सांची ब्राण्ड के उन्नयन के लिए 2 हजार 97जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: जेपी नड्डा बोले, CJP प्रदर्शन में शामिल लोगों के खिलाफ दर्ज सभी FIR होंगी वापससफलता में रहें विनम्र और असफलता से सीखकर आगे बढ़ें विद्यार्थी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | प्रतिभा को तकनीक से जोड़कर मेधावी विद्यार्थियों के सपनों को नई उड़ान दे रही राज्य सरकार मुख्यमंत्री ने लगभग 1.22 लाख विद्यार्थियों के खातों में लैपटॉप के लिए 304.98 करोप्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश की जीडीपी वृद्धि दर 7.8 प्रतिशत होना गर्व का विषय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

12,13, 14,15,16,17 और 18 जून तक भारी बारिश, आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का अलर्ट

Author
Prabhat Khabar 12 जून 2026, 04:43 pm
12,13, 14,15,16,17 और 18 जून तक भारी बारिश, आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का अलर्ट

Heavy Rain Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के कई हिस्सों में आगामी दिनों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक 12 जून से लेकर 18 जून तक पूर्वी, उत्तर, पूर्वोत्तर, मध्य, पूर्वी, पश्चिमी और दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश के साथ आंधी तूफान का दौर रह सकता है.

आईएमडी के मुताबिक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इस दौरान बारिश की संभावना है. जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 13 से 16 जून के बीच गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है.

दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में तेज हवाओं की चेतावनी IMD ने 12 जून को दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 60 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है. कुछ स्थानों पर हवा की गति 80 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है.

राजस्थान में 12 और 13 जून को तेज आंधी के साथ धूल भरी हवाएं चल सकती हैं. पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में भी तेज हवाओं और बारिश का दौर बना रहेगा. 12 जून को हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में ओलावृष्टि की भी संभावना है. पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश में भी ओले गिर सकते हैं.

कई राज्यों में बिजली गिरने और गरज-चमक के साथ तूफान की चेतावनी जारी की गई है. मध्य भारत 18 जून तक बारिस का सिलसिला (Rain Alert MP And CJ) मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में 12 से 18 जून तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है.

12 जून को मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है. 50 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है. बिहार, झारखंड और ओडिशा में भारी बारिश का अलर्ट (Bihar Jharkhand Rain Alert) पूर्वी भारत के मौसम की बात करें तो बिहार के कई इलाकों में 12 और 13 जून को भारी बारिश की संभावना है.

झारखंड और ओडिशा के कई इलाकों में भी 12 से 13 जून के दौरान भारी बारिश और आंधी-तूफान का दौर जारी रह सकता है. उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 12 से 15 जून तक भारी बारिश होने की संभावना है, जबकि 16 और 17 जून को कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है.

अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भी भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है. पूर्वोत्तर भारत में आंधी तूफान के साथ बारिश का अलर्ट भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 12 से 18 जून तक मध्यम से भारी बारिश हो सकती है.

अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश की संभावना है. कई इलाकों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका भी बनी हुई है. केरल से कर्नाटक तक भारी बारिश का दौर केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और लक्षद्वीप में अगले कई दिनों तक बारिश का दौर जारी रहेगा.

12 जून को केरल और माहे में बहुत भारी बारिश की संभावना है. तटीय कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, रायलसीमा और आंध्र प्रदेश के कई इलाकों में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. 12 से 18 जून के दौरान तटीय कर्नाटक और केरल और माहे में, 12 से 15 जून के दौरान लक्षद्वीप, 17 और 18 जून को उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में और 13 से 18 जून के दौरान दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में भारी बारिश हो सकती है.

इसे भी पढ़ें Patna Weather Update: पटना में बारिश के साथ मानसून की एंट्री, आज भी छाए रहेंगे बादल झारखंड मौसम: 12 जून को कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना, ऑरेंज अलर्ट जारी.

Ad

ताज़ा खबरें

जनविश्वास पोर्टल, अभियान के उद्देश्यों को पूरा करने में होगा प्रभावी और लाभकारी सिद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | पोर्टल पर नियमित रूप से जानकारियां की जाएं अपलोड मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंत्रालय से की मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान पोर्टल की लांचिंग
मध्यप्रदेश

जनविश्वास पोर्टल, अभियान के उद्देश्यों को पूरा करने में होगा प्रभावी और लाभकारी सिद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | पोर्टल पर नियमित रूप से जानकारियां की जाएं अपलोड मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंत्रालय से की मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान पोर्टल की लांचिंग

Viral Video : ड्यूटी या दारू पार्टी? VIDEO वायरल होते ही दिल्ली पुलिस ने लिया एक्शन
राष्ट्रीय

Viral Video : ड्यूटी या दारू पार्टी? VIDEO वायरल होते ही दिल्ली पुलिस ने लिया एक्शन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान श्री बलराम जयंती पर दी शुभकामनाएं
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान श्री बलराम जयंती पर दी शुभकामनाएं

क्या भारतीय वायुसेना की महिला अधिकारी शक्ति शर्मा को जानते हैं आप? जिन्होंने पहली बार संभाला है एयर वाइस मार्शल का पद
राष्ट्रीय

क्या भारतीय वायुसेना की महिला अधिकारी शक्ति शर्मा को जानते हैं आप? जिन्होंने पहली बार संभाला है एयर वाइस मार्शल का पद

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 सितंबर को सीहोर में सीजी की नई पॉवर ट्रांसफॉर्मर विनिर्माण इकाई से पहले ट्रांसफॉर्मर का करेंगे रोल-आउट | देश की सबसे बड़ी पॉवर ट्रांसफॉर्मर विनिर्माण सुविधा में 1200 केवी तक के ट्रांसफॉर्मर बनेंगे सीहोर में 2000 से अधिक रोजगार के अव
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 सितंबर को सीहोर में सीजी की नई पॉवर ट्रांसफॉर्मर विनिर्माण इकाई से पहले ट्रांसफॉर्मर का करेंगे रोल-आउट | देश की सबसे बड़ी पॉवर ट्रांसफॉर्मर विनिर्माण सुविधा में 1200 केवी तक के ट्रांसफॉर्मर बनेंगे सीहोर में 2000 से अधिक रोजगार के अव