Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर आने वाली पीढ़ियों को अवगत कराना हमारी प्राथमिकता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | ओरछा को पर्यटन के अद्भुत केन्द्र के रूप में विकसित किया जा रहा है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव भव्य रामराजा लोक से निखरेगी बुंदेलखंड की पहचन्यूयॉर्क में भारतीय तिरंगे के अपमान का वीडियो वायरल, किरेन रिजिजू भड़के; बोले- ‘भारी कीमत चुकानी पड़ेगी’प्रदेश के लगभग 1 लाख 22 हजार विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए मिलेंगे 25-25 हजार रुपये | मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 सितंबर को 304 करोड़ 98 लाख 50 हजार रुपये से अधिक की राशि का करेंगे अंतरण कक्षा 12वीं में प्रथम प्रयास में 75 प्रतिशत या अधिक अंक पाने वालेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व राष्ट्रपति श्रद्धेय प्रणव मुखर्जी की पुण्यतिथि पर किया नमनराष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान एक सितम्बर को मंत्रालय स्थित पटेल पार्क में होगागहरे समुद्र में फंसी पनडुब्बी को बचाने से लेकर अंडरवॉटर ऑपरेशन तक, कितना खास है INS Nipun?सितंबर की शुरुआत भारी बारिश से, 5 दिन इन राज्यों में बरसेंगे बादल, जानें आपके शहर का हालHeavy Rain Alert: बिहार-झारखंड में ऑरेंज अलर्ट जारी, इन राज्यों में भी झमाझम बरसेंगे बादलकेरल: गौर के हमले में व्यक्ति की दर्दनाक मौत; सदमे में रिश्तेदार की भी हार्ट अटैक से मौत, गांव में पसरा मातममनोज जरांगे के समर्थन में उतरे अभिजीत दीपके, BJP को दी सलाह; बोले- उन्हें मोहन भागवत को सुनना चाहिएमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चित्रकूट के अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्र और राहत प्रयासों की दिन भर प्राप्त की जानकारी | प्रभावित नागरिकों को राहत पहुंचाने में कोई कमी न रहे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव सतना जिला प्रशासन को स्पष्ट निर्देश सतना जिले के सभी विद्यालयों मVideo: कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर गए थे माता-पिता, रोती हुई बेटी ने बताया- नेपाल बाढ़ के बाद अब तक नहीं हो सका है संपर्कप्रधानमंत्री श्री मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान | भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा और सुदृढ़ होते अंतर्राष्ट्रीय संबंध राष्ट्रवासियों के लिए गर्व का विषय : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMP Weather Alert: मध्य प्रदेश में बिजली कड़कने और बादल गरजने के साथ भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनीप्रदेश के लगभग 1 लाख 22 हजार विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए मिलेंगे 25-25 हजार रुपये | मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 सितंबर को 304 करोड़ 98 लाख 50 हजार रुपये से अधिक की राशि का करेंगे अंतरण कक्षा 12वीं में प्रथम प्रयास में 75 प्रतिशत या अधिक अंक पाने वाले

ट्विशा शर्मा मौत मामला: टोपी-चश्मा और मास्क लगाकर सरेंडर करने कोर्ट पहुंचे समर्थ सिंह

Author
Prabhat Khabar 22 मई 2026, 07:17 pm
ट्विशा शर्मा मौत मामला: टोपी-चश्मा और मास्क लगाकर सरेंडर करने कोर्ट पहुंचे समर्थ सिंह

Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा के संदिग्ध मौत मामले में फरार चल रहा उसका पति समर्थ सिंह शुक्रवार दोपहर सरेंडर करने जबलपुर जिला पहुंचा. उनके वकील मृगेंद्र सिंह ने बताया कि समर्थ सिंह अदालत परिसर में मौजूद हैं और आत्मसमर्पण की प्रक्रिया के लिए आया है.

वकील ने बताया कि अपनी अग्रिम जमानत याचिका वापस लेने के बाद समर्थ ने सरेंडर करने का फैसला किया. टोपी, मास्क और चश्मा लगाकर कोर्ट पहुंचा समर्थ सिंह अपने सरेंडर के दौरान समर्थ सिंह ने अपनी पहचान छुपाने की पूरी कोशिश की. उसने अपने चेहरे को मास्क से ढंकने की कोशिश की.

सिर पर एक टोपी पहन रखी थी और आंखों पर काला चश्मा लगाया हुआ था. सरेंडर के दौरान जब मीडिया ने उससे सवाल पूछना चाहा तो समर्थ ने किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया. इससे पहले फरार रहे समर्थ सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 30 हजार रुपये के नकद इनाम की घोषणा की थी.

साथ ही उसका पासपोर्ट रद्द कराने की कोशिश में जुटी थी. #WATCH | Jabalpur, Madhya Pradesh | Twisha Sharma death case: Twisha's husband and accused, Samarth Singh, arrives at the Jabalpur court. He was absconding in the case. According to his advocate, Saurabh Sunder, Samarth Singh is here to surrender, and they are moving an… pic.twitter.com/alsYkSTlld — ANI (@ANI) May 22, 2026 ट्विशा के परिजनों ने किया आत्मसमर्पण का विरोध समर्थ सिंह के कोर्ट पहुंचने की खबर मिलते ही ट्विशा शर्मा के पिता नवनिधि शर्मा और उनके वकील अनुराग श्रीवास्तव भी जिला न्यायालय पहुंचे.

ट्विशा पक्ष के वकील ने समर्थ सिंह के जबलपुर कोर्ट में आत्मसमर्पण का विरोध किया. अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि हाई कोर्ट के आदेश के अनुसार समर्थ सिंह को भोपाल की अधीनस्थ अदालत या मामले के जांच अधिकारी के सामने आत्मसमर्पण करना चाहिए. हाईकोर्ट से वापस ली थी अग्रिम जमानत याचिका इससे पहले समर्थ सिंह ने मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय में दायर अपनी अग्रिम जमानत याचिका वापस ले ली थी.

उनके वकील जयदीप कौरव ने बताया था कि न्यायमूर्ति अवनींद्र सिंह की एकल पीठ के समक्ष दायर याचिका को वापस लिया गया. समर्थ सिंह के भाई सिद्धार्थ सिंह ने अधीनस्थ अदालत से अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद हाईकोर्ट में विविध आपराधिक मामला (MCRC) दायर किया था.

मां गिरि बाला सिंह को मिल चुकी है अग्रिम जमानत ट्विशा शर्मा मौत मामले में नामजद समर्थ सिंह की मां और पूर्व न्यायाधीश गिरि बाला सिंह को पिछले सप्ताह भोपाल की एक अदालत से अग्रिम जमानत मिल चुकी है. वह भोपाल उपभोक्ता आयोग की अध्यक्ष भी हैं. हालांकि उनकी जमानत का पीड़ित पक्ष जोरदार विरोध कर रहे हैं.

ट्विशा शर्मा के पिता ने सत्र न्यायालय की ओर से दी गई जमानत को हाई कोर्ट में चुनौती दी है. इस मामले में सुनवाई करते हुए अदालत ने नोटिस भी जारी किया है, जिसकी अगली सुनवाई 25 मई को होगी. सुनवाई के दौरान यह तय किया जाएगा कि गिरि बाला सिंह की जमानत रद्द की जाए या नहीं और जमानत देने में क्या कानूनी कमियां रहीं.

12 मई को ससुराल में मृत मिली थी ट्विशा शर्मा 33 साल की मॉडल और अभिनेत्री ट्विशा शर्मा 12 मई को भोपाल के कटारा हिल्स इलाके स्थित अपने ससुराल में फांसी पर लटकी मिली थीं. ट्विशा के परिवार ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. वहीं, सिंह परिवार का दावा है कि ट्विशा ड्रग्स की आदी थीं.

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता और दहेज निषेध अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत समर्थ सिंह और गिरि बाला सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. Also Read: ट्विशा शर्मा की मौत की जांच अब सीबीआई करेगी, भाई ने कहा-निष्पक्ष जांच की उम्मीद जगी.

Ad

ताज़ा खबरें

धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर आने वाली पीढ़ियों को अवगत कराना हमारी प्राथमिकता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | ओरछा को पर्यटन के अद्भुत केन्द्र के रूप में विकसित किया जा रहा है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव भव्य रामराजा लोक से निखरेगी बुंदेलखंड की पहच
मध्यप्रदेश

धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर आने वाली पीढ़ियों को अवगत कराना हमारी प्राथमिकता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | ओरछा को पर्यटन के अद्भुत केन्द्र के रूप में विकसित किया जा रहा है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव भव्य रामराजा लोक से निखरेगी बुंदेलखंड की पहच

न्यूयॉर्क में भारतीय तिरंगे के अपमान का वीडियो वायरल, किरेन रिजिजू भड़के; बोले- ‘भारी कीमत चुकानी पड़ेगी’
राष्ट्रीय

न्यूयॉर्क में भारतीय तिरंगे के अपमान का वीडियो वायरल, किरेन रिजिजू भड़के; बोले- ‘भारी कीमत चुकानी पड़ेगी’

प्रदेश के लगभग 1 लाख 22 हजार विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए मिलेंगे 25-25 हजार रुपये | मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 सितंबर को 304 करोड़ 98 लाख 50 हजार रुपये से अधिक की राशि का करेंगे अंतरण कक्षा 12वीं में प्रथम प्रयास में 75 प्रतिशत या अधिक अंक पाने वाले
मध्यप्रदेश

प्रदेश के लगभग 1 लाख 22 हजार विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए मिलेंगे 25-25 हजार रुपये | मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 सितंबर को 304 करोड़ 98 लाख 50 हजार रुपये से अधिक की राशि का करेंगे अंतरण कक्षा 12वीं में प्रथम प्रयास में 75 प्रतिशत या अधिक अंक पाने वाले

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व राष्ट्रपति श्रद्धेय प्रणव मुखर्जी की पुण्यतिथि पर किया नमन
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व राष्ट्रपति श्रद्धेय प्रणव मुखर्जी की पुण्यतिथि पर किया नमन

राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान एक सितम्बर को मंत्रालय स्थित पटेल पार्क में होगा
मध्यप्रदेश

राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान एक सितम्बर को मंत्रालय स्थित पटेल पार्क में होगा