Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर आने वाली पीढ़ियों को अवगत कराना हमारी प्राथमिकता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | ओरछा को पर्यटन के अद्भुत केन्द्र के रूप में विकसित किया जा रहा है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव भव्य रामराजा लोक से निखरेगी बुंदेलखंड की पहचन्यूयॉर्क में भारतीय तिरंगे के अपमान का वीडियो वायरल, किरेन रिजिजू भड़के; बोले- ‘भारी कीमत चुकानी पड़ेगी’प्रदेश के लगभग 1 लाख 22 हजार विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए मिलेंगे 25-25 हजार रुपये | मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 सितंबर को 304 करोड़ 98 लाख 50 हजार रुपये से अधिक की राशि का करेंगे अंतरण कक्षा 12वीं में प्रथम प्रयास में 75 प्रतिशत या अधिक अंक पाने वालेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व राष्ट्रपति श्रद्धेय प्रणव मुखर्जी की पुण्यतिथि पर किया नमनराष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान एक सितम्बर को मंत्रालय स्थित पटेल पार्क में होगागहरे समुद्र में फंसी पनडुब्बी को बचाने से लेकर अंडरवॉटर ऑपरेशन तक, कितना खास है INS Nipun?सितंबर की शुरुआत भारी बारिश से, 5 दिन इन राज्यों में बरसेंगे बादल, जानें आपके शहर का हालHeavy Rain Alert: बिहार-झारखंड में ऑरेंज अलर्ट जारी, इन राज्यों में भी झमाझम बरसेंगे बादलकेरल: गौर के हमले में व्यक्ति की दर्दनाक मौत; सदमे में रिश्तेदार की भी हार्ट अटैक से मौत, गांव में पसरा मातममनोज जरांगे के समर्थन में उतरे अभिजीत दीपके, BJP को दी सलाह; बोले- उन्हें मोहन भागवत को सुनना चाहिएमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चित्रकूट के अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्र और राहत प्रयासों की दिन भर प्राप्त की जानकारी | प्रभावित नागरिकों को राहत पहुंचाने में कोई कमी न रहे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव सतना जिला प्रशासन को स्पष्ट निर्देश सतना जिले के सभी विद्यालयों मVideo: कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर गए थे माता-पिता, रोती हुई बेटी ने बताया- नेपाल बाढ़ के बाद अब तक नहीं हो सका है संपर्कप्रधानमंत्री श्री मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान | भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा और सुदृढ़ होते अंतर्राष्ट्रीय संबंध राष्ट्रवासियों के लिए गर्व का विषय : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMP Weather Alert: मध्य प्रदेश में बिजली कड़कने और बादल गरजने के साथ भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनीप्रदेश के लगभग 1 लाख 22 हजार विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए मिलेंगे 25-25 हजार रुपये | मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 सितंबर को 304 करोड़ 98 लाख 50 हजार रुपये से अधिक की राशि का करेंगे अंतरण कक्षा 12वीं में प्रथम प्रयास में 75 प्रतिशत या अधिक अंक पाने वाले

ट्विशा शर्मा मौत मामला: पुलिस हिरासत में समर्थ सिंह, यहां पढ़ें फरार होने से लेकर सरेंडर तक क्या-क्या हुआ?

Author
Prabhat Khabar 23 मई 2026, 12:27 am
ट्विशा शर्मा मौत मामला: पुलिस हिरासत में समर्थ सिंह, यहां पढ़ें फरार होने से लेकर सरेंडर तक क्या-क्या हुआ?

Twisha Sharma Death Case: भोपाल में ट्विशा शर्मा मौत मामले में फरार आरोपी और ट्विशा का पति समर्थ सिंह पुलिस की हिरासत में आ गया है. शुक्रवार को समर्थ जबलपुर कोर्ट सरेंडर करने आया था, जहां से पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया. समर्थ के वकील जयदीप कौरव ने बताया कि उनके मुवक्किल जिला कोर्ट में आत्मसमर्पण करने पहुंचे थे लेकिन जबलपुर पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर ओमती थाने ले गई, जहां उन्हें भोपाल पुलिस को सौंपा जाएगा.

कोर्ट परिसर में सवालों से बचता रहा समर्थ इससे पहले जबलपुर जिला अदालत परिसर में नाटकीय घटनाक्रम देखने को मिला. समर्थ के जिला न्यायालय पहुंचने की खबर मिलते ही दर्जनों पत्रकार, कैमरामैन और फोटोग्राफर अदालत पहुंच गए. इस दौरान ट्विशा शर्मा के परिवार के सदस्य और उनकी कानूनी टीम भी अदालत परिसर में मौजूद थी.

इस मौके पर मीडिया ने समर्थ सिंह को घेर लिया और उनसे प्रतिक्रिया जानने की कोशिश की गई लेकिन वह सवालों से बचता रहा. जबलपुर कोर्ट में सरेंडर नहीं कर सकते समर्थ- वकील अनुराग श्रीवास्तव वकील अनुराग श्रीवास्तव ने पत्रकारों से कहा कि समर्थ सिंह जबलपुर जिला कोर्ट में आत्मसमर्पण नहीं कर सकते.

उन्होंने कहा कि हाई कोर्ट के आदेश के मुताबिक समर्थ को भोपाल की अधीनस्थ अदालत या मामले के जांच अधिकारी (आईओ) के सामने सरेंडर करना चाहिए. गिरिबाला सिंह को मिल चुकी है अग्रिम जमानत समर्थ सिंह की मां और पूर्व न्यायाधीश गिरिबाला सिंह को पिछले सप्ताह भोपाल की अदालत से अग्रिम जमानत मिल चुकी है.

मामले में दर्ज प्राथमिकी में उनका नाम भी शामिल है. गिरिबाला सिंह भोपाल उपभोक्ता आयोग की अध्यक्ष हैं. ट्विशा शर्मा मौत मामले में क्या-क्या हुआ? 33 साल की ट्विशा शर्मा भोपाल के कटारा हिल्स स्थित ससुराल में फांसी पर लटकी मिलीं. उनकी मौत ने पूरे मामले को सुर्खियों में ला दिया.

12 मई को ट्विशा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. घर के सीसीटीवी फुटेज में वह सुबह सामान्य हालत में छत पर जाती दिखीं, जबकि बाद में अफरा-तफरी के बीच उनका शव नीचे लाया गया. ट्विशा के परिवार ने आरोप लगाया कि शादी के बाद उनसे दहेज की मांग की जाने लगी.

परिवार ने आरोप लगाया कि ट्विशा को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था. परिजनों ने यह भी दावा किया कि ट्विशा के चरित्र पर सवाल उठाए गए और गर्भवती होने के बाद उनका जबरन गर्भपात कराया गया. परिवार के मुताबिक, ट्विशा को मानसिक रूप से बीमार साबित करने के लिए दवाइयां दी जा रही थीं.

पुलिस ने समर्थ सिंह और गिरिबाला सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और दहेज निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया. समर्थ सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 30 हजार रुपये का इनाम घोषित किया और पासपोर्ट रद्द कराने के लिए अदालत का रुख किया. ट्विशा के परिवार ने बेटी को न्याय दिलाने की मांग करते हुए अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया और शव को दिल्ली एम्स भेजने की मांग की.

मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच सीबीआई को सौंप दी गई है. साथ ही मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने शव के दोबारा पोस्टमार्टम की अनुमति भी दे दी गई है..

Ad

ताज़ा खबरें

धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर आने वाली पीढ़ियों को अवगत कराना हमारी प्राथमिकता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | ओरछा को पर्यटन के अद्भुत केन्द्र के रूप में विकसित किया जा रहा है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव भव्य रामराजा लोक से निखरेगी बुंदेलखंड की पहच
मध्यप्रदेश

धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर आने वाली पीढ़ियों को अवगत कराना हमारी प्राथमिकता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | ओरछा को पर्यटन के अद्भुत केन्द्र के रूप में विकसित किया जा रहा है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव भव्य रामराजा लोक से निखरेगी बुंदेलखंड की पहच

न्यूयॉर्क में भारतीय तिरंगे के अपमान का वीडियो वायरल, किरेन रिजिजू भड़के; बोले- ‘भारी कीमत चुकानी पड़ेगी’
राष्ट्रीय

न्यूयॉर्क में भारतीय तिरंगे के अपमान का वीडियो वायरल, किरेन रिजिजू भड़के; बोले- ‘भारी कीमत चुकानी पड़ेगी’

प्रदेश के लगभग 1 लाख 22 हजार विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए मिलेंगे 25-25 हजार रुपये | मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 सितंबर को 304 करोड़ 98 लाख 50 हजार रुपये से अधिक की राशि का करेंगे अंतरण कक्षा 12वीं में प्रथम प्रयास में 75 प्रतिशत या अधिक अंक पाने वाले
मध्यप्रदेश

प्रदेश के लगभग 1 लाख 22 हजार विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए मिलेंगे 25-25 हजार रुपये | मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 सितंबर को 304 करोड़ 98 लाख 50 हजार रुपये से अधिक की राशि का करेंगे अंतरण कक्षा 12वीं में प्रथम प्रयास में 75 प्रतिशत या अधिक अंक पाने वाले

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व राष्ट्रपति श्रद्धेय प्रणव मुखर्जी की पुण्यतिथि पर किया नमन
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व राष्ट्रपति श्रद्धेय प्रणव मुखर्जी की पुण्यतिथि पर किया नमन

राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान एक सितम्बर को मंत्रालय स्थित पटेल पार्क में होगा
मध्यप्रदेश

राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान एक सितम्बर को मंत्रालय स्थित पटेल पार्क में होगा