Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
Success Story : अमेजन में 15 बार रिजेक्ट हुआ शख्स, फिर जर्मनी में ऐसे मिला 1.1 करोड़ रुपये का पैकेजदुबई में तीसरे दिन 53 हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त | एमपीआईडीसी को एशिया की सर्वश्रेष्ठ इन्वेस्टमेंट प्रमोशन एजेंसी का ‘Winner Asia’ सम्माननिवेशकों को देंगे आवश्यकतानुसार नीतियों (पॉलिसी) में छूट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मध्यप्रदेश उद्योग क्षेत्र में आशाओं और असीम अवसरों की धरती 900 कानूनों को समाप्त कर उद्योग और व्यापार व्यवसाय क्षेत्र को बनाया सुगम और सरलराहुल गांधी के विमान की लखनऊ में पहली लैंडिंग टली, दूसरी कोशिश में सुरक्षित उतराप्रधानमंत्री श्री मोदी ने वडोदरा से धार जिले के टांडा रोड स्टेशन के बीच ट्रेन सेवा का किया शुभारंभ | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री श्री मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री श्री वैष्णव का माना आभारVIDEO: घायल तेंदुआ अचानक हुआ खूखांर, रेस्क्यू टीम पर किया हमला, वन अधिकारी को मुंह में दबोच सड़क पर दिया पटकमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शारजाह में बी-आह मुख्यालय का किया दौरा | ग्रुप सीईओ खालिद अल हुरैमल के साथ वेस्ट-टू-एनर्जी और सस्टेनेबिलिटी पर हुई उच्चस्तरीय बैठक मध्यप्रदेश में वेस्ट-टू-एनर्जी, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट और ग्रीन मोबिलिटी में निवेश और तकनीकी साझेदारीबेहतर लॉजिस्टिक व्यवस्था से प्रदेश के उत्पादों को वैश्विक बाजारों से जोड़ने में मदद मिलेगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मध्यप्रदेश में एनर्जी और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में होगा नवाचार लॉजिस्टिक और सप्लाई चेन के विस्तार से स्थानीय स्तर पर बढ़ेंगे रोजगार के अवसर मOne Nation, One Time : इस नये कानून से देश को मिलेगी समय सुरक्षामुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शारजाह चैंबर ऑफ कॉमर्स के चेयरमैन से की भेंट, एमपी में बड़े निवेश की संभावना | शारजाह और मध्यप्रदेश के बीच आर्थिक साझेदारी सुदृढ़ करने पर गहन विचार-विमर्श मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शारजाह के प्रतिनिधिमंडल को जीआईएस 2027 के लिए किया आDiwali Chhath Special Trains : दिवाली और छठ पर घर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, देखिए रूट और पूरा शेड्यूलमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पर्युषण पर्व की शुभकामनाएं दींराजस्थान में निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान 9 सितंबर को, तैयारियां पूरीHaryana Weather Today: हरियाणा में फिर चढ़ेगा पारा, 8 सितंबर की भीषण धूप करेगी परेशानआज से बदलेगा देश का माल ढुलाई नक्शा? वेस्टर्न DFC के पूरे होने के बाद बिहार समेत पूर्वी राज्यों को कितना होगा फायदा

SIR: इन चार राज्यों में घर-घर पहुंचेंगे BLO, 3.68 करोड़ से ज्यादा मतदाताओं का होगा सत्यापन

Author
Prabhat Khabar 31 मई 2026, 06:52 pm
SIR: इन चार राज्यों में घर-घर पहुंचेंगे BLO, 3.68 करोड़ से ज्यादा मतदाताओं का होगा सत्यापन

SIR: निर्वाचन आयोग ने ओडिशा, मिजोरम, सिक्किम और मणिपुर में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तीसरे चरण के तहत मतदाता सत्यापन अभियान शुरू कर दिया है. इस चरण में 3.68 करोड़ से अधिक मतदाताओं का सर्वेक्षण और सत्यापन किया जाएगा. आयोग के अनुसार, इस अभियान का मकसद सभी पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल करना और जो पात्र नहीं हैं उनके नाम हटाकर मतदाता सूची को अधिक सटीक और पारदर्शी बनाना है.

चारों राज्यों में 3.67 करोड़ से अधिक मतदाता वर्तमान चरण में शामिल चारों राज्यों में कुल 3.67 करोड़ से अधिक मतदाता हैं. इनमें ओडिशा में सबसे अधिक 3.34 करोड़ से ज्यादा मतदाता हैं. राज्य में पुनरीक्षण कार्य के लिए 38,123 बीएलओ और 8,391 बूथ स्तरीय एजेंट (बीएलए) तैनात किए गए हैं.

अन्य राज्यों में मिजोरम में 8.75 लाख, सिक्किम में 4.71 लाख और मणिपुर में 20.92 लाख मतदाता हैं. 14 मई से शुरू हुआ था तीसरा चरण चुनाव आयोग ने 14 मई को 16 राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में चरणबद्ध तरीके से एसआईआर का तीसरा चरण शुरू किया था. गणना चरण के दौरान मतदाताओं से जरूरी जानकारी एकत्र की जाएगी.

मतदाता अपने विधिवत भरे हुए गणना प्रपत्र बीएलओ के माध्यम से जमा कर सकते हैं. इसके अलावा ऑनलाइन माध्यम से भी फॉर्म जमा करने की सुविधा है. निर्वाचन आयोग के अनुसार, जिन मतदाताओं के फॉर्म 28 जून या उससे पहले निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों (ERO) को प्राप्त हो जाएंगे, उनके नाम मसौदा मतदाता सूची में शामिल किए जाएंगे.

समय सीमा चूकने वालों को मिलेगा दूसरा अवसर जो मतदाता निर्धारित समय सीमा तक अपने गणना प्रपत्र जमा नहीं कर पाएंगे, वे दावा और आपत्ति अवधि के दौरान निर्धारित घोषणा पत्र के साथ फॉर्म-6 भरकर नए मतदाता के रूप में पंजीकरण के लिए आवेदन कर सकेंगे. सभी पात्र नागरिकों से सहयोग की अपील निर्वाचन आयोग ने सभी पात्र मतदाताओं से विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लेने और घर-घर चलाए जा रहे इस अभियान के दौरान चुनाव अधिकारियों का सहयोग करने की अपील की है.

आयोग का कहना है कि इससे मतदाता सूचियों को अधिक सटीक और समावेशी बनाने में मदद मिलेगी. पात्र मतदाताओं को शामिल करना है मकसद आयोग के अनुसार, विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का उद्देश्य सभी पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल करना और अपात्र व्यक्तियों को सूची से बाहर रखना है.

निर्वाचन आयोग ने साफ कर दिया है कि पात्रता तिथि पर 18 साल या उससे अधिक आयु का प्रत्येक भारतीय नागरिक, जो कानून के तहत अयोग्य नहीं है, मतदाता के रूप में पंजीकरण कराने का अधिकार रखता है. Also Read: अभिषेक बनर्जी पर हमले के विरोध में आसनसोल में टीएमसी का हल्लाबोल, कहा- दोषी नहीं पकड़े गये तो जल उठेगा बंगाल.

Ad

ताज़ा खबरें

Success Story : अमेजन में 15 बार रिजेक्ट हुआ शख्स, फिर जर्मनी में ऐसे मिला 1.1 करोड़ रुपये का पैकेज
राष्ट्रीय

Success Story : अमेजन में 15 बार रिजेक्ट हुआ शख्स, फिर जर्मनी में ऐसे मिला 1.1 करोड़ रुपये का पैकेज

दुबई में तीसरे दिन 53 हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त | एमपीआईडीसी को एशिया की सर्वश्रेष्ठ इन्वेस्टमेंट प्रमोशन एजेंसी का ‘Winner Asia’ सम्मान
मध्यप्रदेश

दुबई में तीसरे दिन 53 हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त | एमपीआईडीसी को एशिया की सर्वश्रेष्ठ इन्वेस्टमेंट प्रमोशन एजेंसी का ‘Winner Asia’ सम्मान

निवेशकों को देंगे आवश्यकतानुसार नीतियों (पॉलिसी) में छूट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मध्यप्रदेश उद्योग क्षेत्र में आशाओं और असीम अवसरों की धरती 900 कानूनों को समाप्त कर उद्योग और व्यापार व्यवसाय क्षेत्र को बनाया सुगम और सरल
मध्यप्रदेश

निवेशकों को देंगे आवश्यकतानुसार नीतियों (पॉलिसी) में छूट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मध्यप्रदेश उद्योग क्षेत्र में आशाओं और असीम अवसरों की धरती 900 कानूनों को समाप्त कर उद्योग और व्यापार व्यवसाय क्षेत्र को बनाया सुगम और सरल

राहुल गांधी के विमान की लखनऊ में पहली लैंडिंग टली, दूसरी कोशिश में सुरक्षित उतरा
राष्ट्रीय

राहुल गांधी के विमान की लखनऊ में पहली लैंडिंग टली, दूसरी कोशिश में सुरक्षित उतरा

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने वडोदरा से धार जिले के टांडा रोड स्टेशन के बीच ट्रेन सेवा का किया शुभारंभ | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री श्री मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री श्री वैष्णव का माना आभार
मध्यप्रदेश

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने वडोदरा से धार जिले के टांडा रोड स्टेशन के बीच ट्रेन सेवा का किया शुभारंभ | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री श्री मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री श्री वैष्णव का माना आभार