Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
मोदी और गुटेरेस की मुलाकात में UNSC सुधार पर जोर, क्या बदलने वाला है संयुक्त राष्ट्र का सिस्टम?BRICS Summit 2026: दिल्ली में जुटे दुनिया के दिग्गज, पुतिन-पेजेशकियान और रामफोसा पहुंचे, 12 सितंबर से शिखर सम्मेलनमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया तकनीक, नवाचार और नवीन ट्रांसपोर्ट सिस्टम पर केन्द्रित प्रदर्शनी का शुभारंभ | परिवहन व्यवस्था को आधुनिक रूप देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल एसबीआई-इंडियन ऑयल सहित कई कंपनियों ने लिया हिस्साVideo: BRICS पर शशि थरूर का बयान- पश्चिम विरोधी मंच बनना भारत के हित में नहींVideo: चॉक के छोटे टुकड़े पर बना डाले BRICS के 5 नेताओं के चेहरे, मोदी, पुतिन, जिनपिंग के मिनिएचर पोर्ट्रेट देख दंग रह जाएंगेप्रदेश में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का मंगल आरंभ 25 सितंबर से: मुख्यमंत्री डॉ. यादव | 2030 के अंत तक प्रदेश के 75 प्रतिशत गांवों तक बसें पहुंचाना हमारा लक्ष्य देश की फाईनेस्ट पब्लिक ट्रांसपोर्ट मॉडल बनेगी मप्र की सुगम बस सेवा आधुनिक, सुरक्षित, भरोसेमंमुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई जारी | प्रशासन ने अतिक्रमण मुक्त कराई 4.79 हेक्टेयर भूमि मुख्यमंत्री डॉ. यादव की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत हाईवे किनारे से हटाया जा रहा अतिक्रमणकिसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | बड़े पैमाने पर चलेगा नशा मुक्ति अभियान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सागर में हुई पुलिस कार्रवाई पर मीडिया से की चर्चाKal Ka Mausam : MP में आफत वाली बारिश, बिहार-UP से झारखंड तक बदलेगा मौसम; जानें आपके राज्य का हालमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वामी विवेकानंद जी के ‘शिकागो उद्बोधन’ की 133वीं वर्षगांठ पर दीं शुभकामनाएंमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी के जन्मदिवस पर दीं शुभकामनाएंनंदीग्राम उपचुनाव : ममता बनर्जी के खिलाफ उम्मीदवार नहीं उतारेगा रीतब्रत गुटVIDEO: मां से बिछड़े 5 नन्हे वनमानुष, खिलौनों में ढूंढा साथी; नंदनकानन जू में खेलते-पोज देते आए नजरमेट्रो, बैंक, स्कूल और ऑफिस...ब्रिक्स समिट को लेकर दिल्ली में क्या-क्या रहेगा बंद? 11 से 13 सितंबर तक रखें इन बातों का ध्यान11 सितंबर की टॉप 20 खबरें: BRICS Summit के लिए दिल्ली में अभेद्य सुरक्षा, भारत आएंगे जिनपिंग-पुतिन, एशिया कप के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया

राम मंदिर चंदा चोरी विवाद: दिग्विजय सिंह का पीएम मोदी पर निशाना, कहा- 'चंपत राय को बचा रहे हैं प्रधानमंत्री, जवाबदेही उन्हीं की'

Author
Prabhat Khabar 13 जुलाई 2026, 02:58 pm
राम मंदिर चंदा चोरी विवाद: दिग्विजय सिंह का पीएम मोदी पर निशाना, कहा- 'चंपत राय को बचा रहे हैं प्रधानमंत्री, जवाबदेही उन्हीं की'

Ram Mandir Donation Theft Row: एएनआई से बात करते हुए, दिग्विजय सिंह ने अयोध्या मंदिर में दान की कथित चोरी को लोगों की आस्था पर झटका बताया. उन्होंने कहा- आज सबसे अहम मुद्दा हमारी गहरी आस्था को लगी चोट है. यह चोट अयोध्या स्थित राम मंदिर से जुड़ी है, जो हमारे पूजनीय देवता भगवान राम की जन्मभूमि है.

यह एक ऐसा मुद्दा है जिसके लिए निर्मोही अखाड़ा 150 वर्षों से अधिक समय से संघर्ष कर रहा है, और गोरखनाथ ट्रस्ट के महंत कम से कम एक सदी से प्रयासरत हैं. उन्होंने पूछा, अब वह राम लल्ला प्रतिमा कहां है. वही देवता जिसने मंदिर को उसकी पहचान दी?” 40 दिनों में 71 बार हो चुकी है चोरी : दिग्विजय सिंह दिग्विजय सिंह ने कहा- "40 दिनों में 71 बार चोरी हो चुकी है.

सीसीटीवी फुटेज भी गायब है. लेखाकार महिपाल सिंह की शिकायत पर कार्रवाई करने के बजाय चंपत राय जी ने उन्हें पद से हटा दिया." कांग्रेस नेता ने आगे दावा किया कि महिपाल सिंह और दीनानाथ वर्मा, जो श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र से जुड़े एक सेवानिवृत्त इंजीनियर हैं, दोनों आरएसएस कार्यकर्ता थे जिन्हें चंपत राय द्वारा नियुक्त किया गया था.

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मंदिर परियोजना से जुड़े एक सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता, वर्मा को ठेकेदारों द्वारा कथित तौर पर 40 प्रतिशत कमीशन की मांग के बारे में शिकायत करने के बाद हटा दिया गया था. पीएम मोदी के नेतृत्व में किया गया था ट्रस्ट का निर्माण : दिग्विजय सिंह प्रधानमंत्री को जिम्मेदार ठहराते हुए दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया कि ट्रस्ट का गठन उनके नेतृत्व में किया गया था.

उन्होंने कहा- "पीएम मोदी चंपत राय जैसे व्यक्ति का संरक्षण कर रहे हैं. जवाबदेही और जिम्मेदारी उन्हीं की है. ट्रस्ट की नियुक्ति उन्होंने ही की थी." प्रधानमंत्री के लिए हमेशा खाऊंगा, खाने दूंगा और खिलाऊंगा वाली स्थिति रही: कांग्रेस कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि मई 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने "ना खाऊंगा ना खाने दूंगा " का नारा दिया था, लेकिन बाद की घटनाओं ने इस दावे की वास्तविकता उजागर कर दी.

रमेश ने आरोप लगाया कि गुजरात स्टेट पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (जीएसपीसी) को ओएनजीसी में विलय कर 20,000 करोड़ रुपये के कथित घोटाले को छिपाने का प्रयास किया गया. उन्होंने चुनावी बॉन्ड योजना को "चंदा दो, धंधा लो" घोटाला बताते हुए कहा कि इससे बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिला.

रमेश ने अदाणी समूह के मुद्दे, राफेल सौदे, 'पीएम केयर्स फंड' तथा नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) की रिपोर्ट का हवाला देते हुए भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा. ये भी पढ़ें: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र-यूपी सरकार और ट्रस्ट से मांगा जवाब ये भी पढ़ें: राम मंदिर ट्रस्ट ने CEO पद के लिए मांगा आवेदन, 18 जुलाई तक करें अप्लाई, जानिए योग्यता और अनुभव की शर्तें.

Ad

ताज़ा खबरें

मोदी और गुटेरेस की मुलाकात में UNSC सुधार पर जोर, क्या बदलने वाला है संयुक्त राष्ट्र का सिस्टम?
राष्ट्रीय

मोदी और गुटेरेस की मुलाकात में UNSC सुधार पर जोर, क्या बदलने वाला है संयुक्त राष्ट्र का सिस्टम?

BRICS Summit 2026: दिल्ली में जुटे दुनिया के दिग्गज, पुतिन-पेजेशकियान और रामफोसा पहुंचे, 12 सितंबर से शिखर सम्मेलन
राष्ट्रीय

BRICS Summit 2026: दिल्ली में जुटे दुनिया के दिग्गज, पुतिन-पेजेशकियान और रामफोसा पहुंचे, 12 सितंबर से शिखर सम्मेलन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया तकनीक, नवाचार और नवीन ट्रांसपोर्ट सिस्टम पर केन्द्रित प्रदर्शनी का शुभारंभ | परिवहन व्यवस्था को आधुनिक रूप देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल एसबीआई-इंडियन ऑयल सहित कई कंपनियों ने लिया हिस्सा
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया तकनीक, नवाचार और नवीन ट्रांसपोर्ट सिस्टम पर केन्द्रित प्रदर्शनी का शुभारंभ | परिवहन व्यवस्था को आधुनिक रूप देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल एसबीआई-इंडियन ऑयल सहित कई कंपनियों ने लिया हिस्सा

Video: BRICS पर शशि थरूर का बयान- पश्चिम विरोधी मंच बनना भारत के हित में नहीं
राष्ट्रीय

Video: BRICS पर शशि थरूर का बयान- पश्चिम विरोधी मंच बनना भारत के हित में नहीं

Video: चॉक के छोटे टुकड़े पर बना डाले BRICS के 5 नेताओं के चेहरे, मोदी, पुतिन, जिनपिंग के मिनिएचर पोर्ट्रेट देख दंग रह जाएंगे
राष्ट्रीय

Video: चॉक के छोटे टुकड़े पर बना डाले BRICS के 5 नेताओं के चेहरे, मोदी, पुतिन, जिनपिंग के मिनिएचर पोर्ट्रेट देख दंग रह जाएंगे