Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
राजस्थान मौसम अपडेट : 16 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, जानें आपके जिले का हालबम-मिसाइल भी नहीं करता असर! कितनी खतरनाक हैं पुतिन और जिनपिंग की खास प्रेसिडेंशियल कारें?मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय श्रम एवं रोज़गार तथा युवा कार्य खेल मंत्री श्री मांडविया से की सौजन्य भेंट | मध्यप्रदेश के विकास, रोजगार और युवाओं से जुड़े विषयों पर हुई सार्थक चर्चामुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वस्त्र मंत्री श्री गिरिराज सिंह से की भेंट | मध्यप्रदेश में वस्त्र एवं टेक्सटाइल क्षेत्र के विस्तार और निवेश संभावनाओं पर हुई सार्थक चर्चाVIDEO: 'भारत उम्मीद से कहीं बेहतर है', ब्रिक्स समिट कवर करने आए जर्मन मीडिया डेलीगेट ने कहा - मैं हैरान हूंपुतिन को लगाया गले, पेजेश्कियान का थामा हाथ, तस्वीरों में देखिए BRICS लीडर्स संग PM मोदी की केमिस्ट्रीमोदी और गुटेरेस की मुलाकात में UNSC सुधार पर जोर, क्या बदलने वाला है संयुक्त राष्ट्र का सिस्टम?BRICS Summit 2026: दिल्ली में जुटे दुनिया के दिग्गज, पुतिन-पेजेशकियान और रामफोसा पहुंचे, 12 सितंबर से शिखर सम्मेलनमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया तकनीक, नवाचार और नवीन ट्रांसपोर्ट सिस्टम पर केन्द्रित प्रदर्शनी का शुभारंभ | परिवहन व्यवस्था को आधुनिक रूप देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल एसबीआई-इंडियन ऑयल सहित कई कंपनियों ने लिया हिस्साVideo: BRICS पर शशि थरूर का बयान- पश्चिम विरोधी मंच बनना भारत के हित में नहींVideo: चॉक के छोटे टुकड़े पर बना डाले BRICS के 5 नेताओं के चेहरे, मोदी, पुतिन, जिनपिंग के मिनिएचर पोर्ट्रेट देख दंग रह जाएंगेप्रदेश में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का मंगल आरंभ 25 सितंबर से: मुख्यमंत्री डॉ. यादव | 2030 के अंत तक प्रदेश के 75 प्रतिशत गांवों तक बसें पहुंचाना हमारा लक्ष्य देश की फाईनेस्ट पब्लिक ट्रांसपोर्ट मॉडल बनेगी मप्र की सुगम बस सेवा आधुनिक, सुरक्षित, भरोसेमंमुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई जारी | प्रशासन ने अतिक्रमण मुक्त कराई 4.79 हेक्टेयर भूमि मुख्यमंत्री डॉ. यादव की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत हाईवे किनारे से हटाया जा रहा अतिक्रमणकिसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | बड़े पैमाने पर चलेगा नशा मुक्ति अभियान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सागर में हुई पुलिस कार्रवाई पर मीडिया से की चर्चाKal Ka Mausam : MP में आफत वाली बारिश, बिहार-UP से झारखंड तक बदलेगा मौसम; जानें आपके राज्य का हाल

मानसून की आहट के साथ बदला मौसम, 14 से 17 मई तक कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Author
Prabhat Khabar 14 मई 2026, 10:30 pm
मानसून की आहट के साथ बदला मौसम, 14 से 17 मई तक कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Rain Warning: देश भर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं. अनुमान है कि 16 मई 2026 के आसपास दक्षिण बंगाल की खाड़ी, अंडमान सागर और अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में मानसून दस्तक दे सकता है.

इसके साथ ही देश के कई हिस्सों में भारी बारिश, तेज हवाएं, गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वोत्तर भारत में 14 से 19 मई के दौरान और दक्षिण भारत के कई राज्यों में 14 से 17 मई के बीच भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.

मौसम की इस गतिविधि का असर उत्तर भारत से लेकर पूर्वी और दक्षिणी राज्यों तक देखने को मिलेगा. उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश और तेज हवा उत्तर-पश्चिम भारत के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में अगले कुछ दिनों तक मौसम खराब बना रह सकता है. जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है.

इन क्षेत्रों में गरज-चमक और 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. वहीं पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी गरज के साथ बारिश होने का अनुमान है. पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश का अलर्ट पूर्वोत्तर भारत में अगले कई दिनों तक भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है.

अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश में 14 और 18 मई को बहुत भारी बारिश हो सकती है, जबकि असम और मेघालय में भी कई स्थानों पर अत्यधिक वर्षा का अनुमान है.

इन राज्यों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. पूर्वी भारत में भी बिगड़ेगा मौसम झारखंड, बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी मौसम सक्रिय बना रहेगा. इन राज्यों में गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है.

झारखंड में 14 मई को 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. बिहार में भी 16 मई को तेज झोंकेदार हवाओं का अनुमान है. उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है. वहीं अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 13 से 19 मई तक लगातार भारी बारिश हो सकती है.

मध्य भारत में भी बदलेगा मौसम मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में भी मौसम करवट ले सकता है. इन क्षेत्रों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है. खासकर छत्तीसगढ़ में 14 से 17 मई के दौरान बारिश की गतिविधियां बनी रह सकती हैं.

दक्षिण भारत में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना दक्षिण भारत के कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक जोरदार बारिश होने के संकेत हैं. तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. इसके अलावा तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, तेलंगाना और कर्नाटक के कई हिस्सों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है.

उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में 14 और 15 मई को तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है, जिनकी गति 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में 15 मई को ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है..

Ad

ताज़ा खबरें

राजस्थान मौसम अपडेट : 16 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, जानें आपके जिले का हाल
राष्ट्रीय

राजस्थान मौसम अपडेट : 16 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, जानें आपके जिले का हाल

बम-मिसाइल भी नहीं करता असर! कितनी खतरनाक हैं पुतिन और जिनपिंग की खास प्रेसिडेंशियल कारें?
राष्ट्रीय

बम-मिसाइल भी नहीं करता असर! कितनी खतरनाक हैं पुतिन और जिनपिंग की खास प्रेसिडेंशियल कारें?

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय श्रम एवं रोज़गार तथा युवा कार्य खेल मंत्री श्री मांडविया से की सौजन्य भेंट | मध्यप्रदेश के विकास, रोजगार और युवाओं से जुड़े विषयों पर हुई सार्थक चर्चा
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय श्रम एवं रोज़गार तथा युवा कार्य खेल मंत्री श्री मांडविया से की सौजन्य भेंट | मध्यप्रदेश के विकास, रोजगार और युवाओं से जुड़े विषयों पर हुई सार्थक चर्चा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वस्त्र मंत्री श्री गिरिराज सिंह से की भेंट | मध्यप्रदेश में वस्त्र एवं टेक्सटाइल क्षेत्र के विस्तार और निवेश संभावनाओं पर हुई सार्थक चर्चा
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वस्त्र मंत्री श्री गिरिराज सिंह से की भेंट | मध्यप्रदेश में वस्त्र एवं टेक्सटाइल क्षेत्र के विस्तार और निवेश संभावनाओं पर हुई सार्थक चर्चा

VIDEO: 'भारत उम्मीद से कहीं बेहतर है', ब्रिक्स समिट कवर करने आए जर्मन मीडिया डेलीगेट ने कहा - मैं हैरान हूं
राष्ट्रीय

VIDEO: 'भारत उम्मीद से कहीं बेहतर है', ब्रिक्स समिट कवर करने आए जर्मन मीडिया डेलीगेट ने कहा - मैं हैरान हूं