Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
Success Story : अमेजन में 15 बार रिजेक्ट हुआ शख्स, फिर जर्मनी में ऐसे मिला 1.1 करोड़ रुपये का पैकेजदुबई में तीसरे दिन 53 हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त | एमपीआईडीसी को एशिया की सर्वश्रेष्ठ इन्वेस्टमेंट प्रमोशन एजेंसी का ‘Winner Asia’ सम्माननिवेशकों को देंगे आवश्यकतानुसार नीतियों (पॉलिसी) में छूट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मध्यप्रदेश उद्योग क्षेत्र में आशाओं और असीम अवसरों की धरती 900 कानूनों को समाप्त कर उद्योग और व्यापार व्यवसाय क्षेत्र को बनाया सुगम और सरलराहुल गांधी के विमान की लखनऊ में पहली लैंडिंग टली, दूसरी कोशिश में सुरक्षित उतराप्रधानमंत्री श्री मोदी ने वडोदरा से धार जिले के टांडा रोड स्टेशन के बीच ट्रेन सेवा का किया शुभारंभ | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री श्री मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री श्री वैष्णव का माना आभारVIDEO: घायल तेंदुआ अचानक हुआ खूखांर, रेस्क्यू टीम पर किया हमला, वन अधिकारी को मुंह में दबोच सड़क पर दिया पटकमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शारजाह में बी-आह मुख्यालय का किया दौरा | ग्रुप सीईओ खालिद अल हुरैमल के साथ वेस्ट-टू-एनर्जी और सस्टेनेबिलिटी पर हुई उच्चस्तरीय बैठक मध्यप्रदेश में वेस्ट-टू-एनर्जी, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट और ग्रीन मोबिलिटी में निवेश और तकनीकी साझेदारीबेहतर लॉजिस्टिक व्यवस्था से प्रदेश के उत्पादों को वैश्विक बाजारों से जोड़ने में मदद मिलेगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मध्यप्रदेश में एनर्जी और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में होगा नवाचार लॉजिस्टिक और सप्लाई चेन के विस्तार से स्थानीय स्तर पर बढ़ेंगे रोजगार के अवसर मOne Nation, One Time : इस नये कानून से देश को मिलेगी समय सुरक्षामुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शारजाह चैंबर ऑफ कॉमर्स के चेयरमैन से की भेंट, एमपी में बड़े निवेश की संभावना | शारजाह और मध्यप्रदेश के बीच आर्थिक साझेदारी सुदृढ़ करने पर गहन विचार-विमर्श मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शारजाह के प्रतिनिधिमंडल को जीआईएस 2027 के लिए किया आDiwali Chhath Special Trains : दिवाली और छठ पर घर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, देखिए रूट और पूरा शेड्यूलमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पर्युषण पर्व की शुभकामनाएं दींराजस्थान में निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान 9 सितंबर को, तैयारियां पूरीHaryana Weather Today: हरियाणा में फिर चढ़ेगा पारा, 8 सितंबर की भीषण धूप करेगी परेशानआज से बदलेगा देश का माल ढुलाई नक्शा? वेस्टर्न DFC के पूरे होने के बाद बिहार समेत पूर्वी राज्यों को कितना होगा फायदा

20,21,22,23,24,25 अगस्त तक मूसलाधार बारिश, यूपी-MP से लेकर बिहार-झारखंड तक अलर्ट

Author
Prabhat Khabar 19 अगस्त 2026, 08:57 pm
20,21,22,23,24,25 अगस्त तक मूसलाधार बारिश, यूपी-MP से लेकर बिहार-झारखंड तक अलर्ट

Rain Warning: देश के कई हिस्सों में मानसून का जोरदार बारिश जारी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि 20 अगस्त और उसके बाद उत्तर भारत से लेकर मध्य, पूर्वी, पश्चिमी और दक्षिण भारत तक कई राज्यों में बारिश का दौर जारी रह सकता है. कहीं भारी बारिश हो सकती है तो कहीं आंधी-बिजली और तेज हवा चलने की भी संभावना है.

उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा और पूर्वोत्तर के कई राज्यों में आने वाले दिनों में मौसम खराब रह सकता है. मौसम विभाग ने कई इलाकों के लिए अलर्ट जारी किया है. उत्तराखंड में 25 अगस्त तक बारिश का दौर उत्तर-पश्चिम भारत की बात करें तो हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर-लद्दाख क्षेत्र में 20 से 22 अगस्त के दौरान कई जगह बारिश हो सकती है.

उत्तराखंड में 25 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है. हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर-लद्दाख क्षेत्र में 20 और 21 अगस्त को कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. उत्तराखंड में 20 से 25 अगस्त के दौरान भारी बारिश की संभावना है. इस दौरान कई जगह आंधी और बिजली गिरने का भी खतरा बना रहेगा.

यूपी में भी फिर तेज होगी बारिश उत्तर प्रदेश में आने वाले दिनों में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 20 अगस्त को बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. 21 अगस्त को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. पूर्वी उत्तर प्रदेश में 20 से 22 अगस्त के दौरान कहीं-कहीं भारी बारिश का अनुमान है.

वहीं 22 से 25 अगस्त के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश देखने को मिल सकती है. मध्य प्रदेश में 23 से 25 अगस्त को भारी बारिश का अलर्ट मध्य प्रदेश में भी आने वाले दिनों में बारिश का असर बना रहेगा. पूर्वी मध्य प्रदेश में 20 से 22 अगस्त के दौरान कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश हो सकती है.

इसके बाद 23 से 25 अगस्त के बीच भी कहीं-कहीं भारी बारिश का अनुमान है. पश्चिमी मध्य प्रदेश में 20 और 21 अगस्त और 23 और 24 अगस्त के दौरान भारी बारिश हो सकती है. 22 अगस्त को पश्चिमी मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है. छत्तीसगढ़ में बारिश के साथ बिजली का खतरा छत्तीसगढ़ में 20 और 21 अगस्त को कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.

21 और 22 अगस्त के दौरान कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है. इसके अलावा 20 से 23 अगस्त तक राज्य में कहीं-कहीं आंधी-तूफान और बिजली गिरने का खतरा भी बना रहेगा. बिहार में 21 से 23 अगस्त तक भारी बारिश बिहार में 20 अगस्त को कुछ जगह बारिश हो सकती है. इसके बाद 21 से 23 अगस्त के दौरान राज्य के बड़े हिस्से में बारिश होने की संभावना है.

24 और 25 अगस्त को भी बिहार में कुछ जगह बारिश जारी रह सकती है. 20 से 25 अगस्त के दौरान तेज हवाएं चलने की संभावना है. हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है और झोंके 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं. झारखंड में 22 अगस्त से फिर बढ़ेगी बारिश झारखंड में 20 और 21 अगस्त को कहीं-कहीं बारिश हो सकती है.

इसके बाद 22 से 25 अगस्त के दौरान राज्य के बड़े हिस्से में बारिश का दौर बढ़ सकता है. 20 से 23 अगस्त के दौरान झारखंड में तेज हवाएं चलने की संभावना है. हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है और झोंके 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक जा सकते हैं.

बंगाल-सिक्किम और ओडिशा में भी बरसेंगे बादल सब-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 20 से 21 अगस्त और फिर 24 से 25 अगस्त के दौरान कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. गांगेय पश्चिम बंगाल में 23 और 24 अगस्त को भारी बारिश का अनुमान है. ओडिशा में 21 से 25 अगस्त के दौरान कई जगह बारिश होने की संभावना है.

इस दौरान कहीं-कहीं भारी बारिश भी हो सकती है. 21 से 23 अगस्त के बीच तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है. पूर्वोत्तर में कई दिनों तक बारिश अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 20 से 22 अगस्त के दौरान बड़े इलाके में बारिश होने की संभावना है.

इस दौरान कुछ जगह आंधी और बिजली भी गिर सकती है. अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में 25 अगस्त तक कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 24 अगस्त तक भारी बारिश का अनुमान है. दक्षिण भारत में बारिश के साथ तेज हवाएं तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, कर्नाटक, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और तेलंगाना में 20 से 25 अगस्त के दौरान अलग-अलग जगहों पर बारिश हो सकती है.

तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में 20 से 23 अगस्त के दौरान आंधी-बिजली के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. हवा के झोंके 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं. Also Read: Heavy Rain Alert: बिहार-UP-झारखंड में अगले 48 घंटे भारी बारिश, इन राज्यों में भी बरसेंगे बादल.

Ad

ताज़ा खबरें

Success Story : अमेजन में 15 बार रिजेक्ट हुआ शख्स, फिर जर्मनी में ऐसे मिला 1.1 करोड़ रुपये का पैकेज
राष्ट्रीय

Success Story : अमेजन में 15 बार रिजेक्ट हुआ शख्स, फिर जर्मनी में ऐसे मिला 1.1 करोड़ रुपये का पैकेज

दुबई में तीसरे दिन 53 हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त | एमपीआईडीसी को एशिया की सर्वश्रेष्ठ इन्वेस्टमेंट प्रमोशन एजेंसी का ‘Winner Asia’ सम्मान
मध्यप्रदेश

दुबई में तीसरे दिन 53 हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त | एमपीआईडीसी को एशिया की सर्वश्रेष्ठ इन्वेस्टमेंट प्रमोशन एजेंसी का ‘Winner Asia’ सम्मान

निवेशकों को देंगे आवश्यकतानुसार नीतियों (पॉलिसी) में छूट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मध्यप्रदेश उद्योग क्षेत्र में आशाओं और असीम अवसरों की धरती 900 कानूनों को समाप्त कर उद्योग और व्यापार व्यवसाय क्षेत्र को बनाया सुगम और सरल
मध्यप्रदेश

निवेशकों को देंगे आवश्यकतानुसार नीतियों (पॉलिसी) में छूट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मध्यप्रदेश उद्योग क्षेत्र में आशाओं और असीम अवसरों की धरती 900 कानूनों को समाप्त कर उद्योग और व्यापार व्यवसाय क्षेत्र को बनाया सुगम और सरल

राहुल गांधी के विमान की लखनऊ में पहली लैंडिंग टली, दूसरी कोशिश में सुरक्षित उतरा
राष्ट्रीय

राहुल गांधी के विमान की लखनऊ में पहली लैंडिंग टली, दूसरी कोशिश में सुरक्षित उतरा

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने वडोदरा से धार जिले के टांडा रोड स्टेशन के बीच ट्रेन सेवा का किया शुभारंभ | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री श्री मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री श्री वैष्णव का माना आभार
मध्यप्रदेश

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने वडोदरा से धार जिले के टांडा रोड स्टेशन के बीच ट्रेन सेवा का किया शुभारंभ | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री श्री मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री श्री वैष्णव का माना आभार