Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
Success Story : अमेजन में 15 बार रिजेक्ट हुआ शख्स, फिर जर्मनी में ऐसे मिला 1.1 करोड़ रुपये का पैकेजदुबई में तीसरे दिन 53 हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त | एमपीआईडीसी को एशिया की सर्वश्रेष्ठ इन्वेस्टमेंट प्रमोशन एजेंसी का ‘Winner Asia’ सम्माननिवेशकों को देंगे आवश्यकतानुसार नीतियों (पॉलिसी) में छूट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मध्यप्रदेश उद्योग क्षेत्र में आशाओं और असीम अवसरों की धरती 900 कानूनों को समाप्त कर उद्योग और व्यापार व्यवसाय क्षेत्र को बनाया सुगम और सरलराहुल गांधी के विमान की लखनऊ में पहली लैंडिंग टली, दूसरी कोशिश में सुरक्षित उतराप्रधानमंत्री श्री मोदी ने वडोदरा से धार जिले के टांडा रोड स्टेशन के बीच ट्रेन सेवा का किया शुभारंभ | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री श्री मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री श्री वैष्णव का माना आभारVIDEO: घायल तेंदुआ अचानक हुआ खूखांर, रेस्क्यू टीम पर किया हमला, वन अधिकारी को मुंह में दबोच सड़क पर दिया पटकमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शारजाह में बी-आह मुख्यालय का किया दौरा | ग्रुप सीईओ खालिद अल हुरैमल के साथ वेस्ट-टू-एनर्जी और सस्टेनेबिलिटी पर हुई उच्चस्तरीय बैठक मध्यप्रदेश में वेस्ट-टू-एनर्जी, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट और ग्रीन मोबिलिटी में निवेश और तकनीकी साझेदारीबेहतर लॉजिस्टिक व्यवस्था से प्रदेश के उत्पादों को वैश्विक बाजारों से जोड़ने में मदद मिलेगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मध्यप्रदेश में एनर्जी और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में होगा नवाचार लॉजिस्टिक और सप्लाई चेन के विस्तार से स्थानीय स्तर पर बढ़ेंगे रोजगार के अवसर मOne Nation, One Time : इस नये कानून से देश को मिलेगी समय सुरक्षामुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शारजाह चैंबर ऑफ कॉमर्स के चेयरमैन से की भेंट, एमपी में बड़े निवेश की संभावना | शारजाह और मध्यप्रदेश के बीच आर्थिक साझेदारी सुदृढ़ करने पर गहन विचार-विमर्श मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शारजाह के प्रतिनिधिमंडल को जीआईएस 2027 के लिए किया आDiwali Chhath Special Trains : दिवाली और छठ पर घर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, देखिए रूट और पूरा शेड्यूलमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पर्युषण पर्व की शुभकामनाएं दींराजस्थान में निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान 9 सितंबर को, तैयारियां पूरीHaryana Weather Today: हरियाणा में फिर चढ़ेगा पारा, 8 सितंबर की भीषण धूप करेगी परेशानआज से बदलेगा देश का माल ढुलाई नक्शा? वेस्टर्न DFC के पूरे होने के बाद बिहार समेत पूर्वी राज्यों को कितना होगा फायदा

Rain Havoc: दिल्ली-पुणे में ढही इमारतें! वायनाड में लैंडस्लाइड, कई राज्यों में बारिश से तबाही

Author
Prabhat Khabar 08 जुलाई 2026, 09:24 pm
Rain Havoc: दिल्ली-पुणे में ढही इमारतें! वायनाड में लैंडस्लाइड, कई राज्यों में बारिश से तबाही

Rain Havoc: देश के कई हिस्सों में बुधवार को मानसून ने जमकर कहर बरपाया. लगातार हुई भारी बारिश से कई राज्यों में अचानक बाढ़ जैसे हालात बन गए, जबकि सड़क और रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ. दिल्ली, मुंबई, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान समेत कई राज्यों में जलभराव, भूस्खलन और इमारत ढहने जैसी घटनाओं ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया.

दिल्ली के रोहिणी में गिरी इमारत दिल्ली के रोहिणी क्षेत्र में बुधवार (8 जुलाई) शाम सेक्टर-16 स्थित एमसीडी स्कूल के पास एक निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई. इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 5 से 6 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है.

पुलिस के अनुसार, शुरुआती राहत एवं बचाव अभियान के दौरान मलबे से दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. लोगों का कहना है कि भारी बारिश के कारण निर्माणाधीन इमारत गिरी है. पुणे में इमारत ढही, 16 लोगों के दबे होने की आशंका महाराष्ट्र के पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवड़ के मोशी इलाके में भारी बारिश के दौरान कचरे का एक बड़ा ढेर तीन मंजिला इमारत पर गिर गया, जिससे पूरी इमारत ढह गई.

अधिकारियों के अनुसार, मलबे में करीब 16 लोगों के दबे होने की आशंका है. यह इमारत एक निजी कंपनी के प्रशासनिक कार्यालय के रूप में इस्तेमाल की जा रही थी, जो नगर निगम की ओर से कचरा प्रसंस्करण का काम करती थी. केरल में सुरंग परियोजना स्थल पर हादसा केरल के वायनाड जिले की मेप्पाडी पंचायत में सुरंग परियोजना स्थल पर बारिश से भीगी मिट्टी का बड़ा हिस्सा ढह गया.

इस हादसे में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई, 10 लोग घायल हुए हैं, जबकि पांच अन्य अब भी लापता बताए जा रहे हैं. राहत और बचाव कार्य जारी है. दिल्ली में जलभराव, रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी दिल्ली में बुधवार को हुई भारी बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव हो गया, जिससे यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ.

सदर बाजार, नसीरपुर, ग्रेटर कैलाश, बदरपुर, तेलीवाड़ा, महावीर बाजार, स्वरूप नगर और कुशक रोड सहित कई इलाकों में सड़कें पानी में डूब गईं. कई जगह लोगों को घुटनों तक पानी में होकर गुजरना पड़ा. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने राजधानी के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है.

विभाग के अनुसार, सफदरजंग मौसम केंद्र में पिछले 24 घंटों के दौरान 14.2 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा. इस दौरान 40 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है. मुंबई में बारिश से रेल सेवाएं प्रभावित मुंबई में थोड़े विराम के बाद बुधवार सुबह फिर तेज बारिश शुरू हो गई.

लगातार बारिश के कारण उपनगरीय रेल सेवाएं प्रभावित रहीं, जिससे कार्यालय जाने वाले हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा. वहीं, पालघर के वसई-विरार क्षेत्र और दक्षिण गुजरात में जलभराव के कारण लंबी दूरी की ट्रेनें प्रभावित हुईं. इसके अलावा भोर घाट क्षेत्र में सोमवार को हुए भूस्खलन के बाद मुंबई-पुणे रेल मार्ग पर सेवाएं अभी पूरी तरह सामान्य नहीं हो सकी हैं.

महाराष्ट्र में नदियां उफान पर, कई जगह रेल सेवाएं बाधित महाराष्ट्र के नासिक जिले में लगातार बारिश के कारण गोदावरी, कडवा और गिरना नदियों का जलस्तर बढ़ गया है. जिला प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है. रायगढ़ जिले में उल्हास नदी का जलस्तर बढ़ने और रेलवे ट्रैक पर पानी भर जाने के कारण नेरल और कर्जत स्टेशनों के बीच ट्रेन सेवाएं करीब एक घंटे तक प्रभावित रहीं.

राजस्थान में कई जगह भारी बारिश राजस्थान में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के साथ कई जिलों में भारी बारिश दर्ज की गई. जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार, बीते 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश हुई. सबसे अधिक 96 मिलीमीटर बारिश कोटा जिले के रामगंज मंडी में दर्ज की गई.

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई है. हिमाचल प्रदेश में अचानक बाढ़ से सड़क संपर्क टूटा हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश के बीच शिमला जिले के रामपुर उपमंडल में अचानक आई बाढ़ से कई इलाकों का सड़क संपर्क टूट गया. जलस्तर बढ़ने से गानवी खड्ड नाले पर बना अस्थायी पुल क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे क्याओ और कुट पंचायतों को जोड़ने वाला मार्ग बंद हो गया.

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में स्थानीय लोग और राहगीर नाले के दोनों ओर फंसे दिखाई दिए. Also Read: दिल्ली में भारी बारिश के बीच गिरी बिल्डिंग, मलबे से दो लोगों को निकाला गया, राहत-बचाव जारी.

Ad

ताज़ा खबरें

Success Story : अमेजन में 15 बार रिजेक्ट हुआ शख्स, फिर जर्मनी में ऐसे मिला 1.1 करोड़ रुपये का पैकेज
राष्ट्रीय

Success Story : अमेजन में 15 बार रिजेक्ट हुआ शख्स, फिर जर्मनी में ऐसे मिला 1.1 करोड़ रुपये का पैकेज

दुबई में तीसरे दिन 53 हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त | एमपीआईडीसी को एशिया की सर्वश्रेष्ठ इन्वेस्टमेंट प्रमोशन एजेंसी का ‘Winner Asia’ सम्मान
मध्यप्रदेश

दुबई में तीसरे दिन 53 हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त | एमपीआईडीसी को एशिया की सर्वश्रेष्ठ इन्वेस्टमेंट प्रमोशन एजेंसी का ‘Winner Asia’ सम्मान

निवेशकों को देंगे आवश्यकतानुसार नीतियों (पॉलिसी) में छूट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मध्यप्रदेश उद्योग क्षेत्र में आशाओं और असीम अवसरों की धरती 900 कानूनों को समाप्त कर उद्योग और व्यापार व्यवसाय क्षेत्र को बनाया सुगम और सरल
मध्यप्रदेश

निवेशकों को देंगे आवश्यकतानुसार नीतियों (पॉलिसी) में छूट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मध्यप्रदेश उद्योग क्षेत्र में आशाओं और असीम अवसरों की धरती 900 कानूनों को समाप्त कर उद्योग और व्यापार व्यवसाय क्षेत्र को बनाया सुगम और सरल

राहुल गांधी के विमान की लखनऊ में पहली लैंडिंग टली, दूसरी कोशिश में सुरक्षित उतरा
राष्ट्रीय

राहुल गांधी के विमान की लखनऊ में पहली लैंडिंग टली, दूसरी कोशिश में सुरक्षित उतरा

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने वडोदरा से धार जिले के टांडा रोड स्टेशन के बीच ट्रेन सेवा का किया शुभारंभ | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री श्री मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री श्री वैष्णव का माना आभार
मध्यप्रदेश

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने वडोदरा से धार जिले के टांडा रोड स्टेशन के बीच ट्रेन सेवा का किया शुभारंभ | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री श्री मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री श्री वैष्णव का माना आभार