Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
Success Story : अमेजन में 15 बार रिजेक्ट हुआ शख्स, फिर जर्मनी में ऐसे मिला 1.1 करोड़ रुपये का पैकेजदुबई में तीसरे दिन 53 हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त | एमपीआईडीसी को एशिया की सर्वश्रेष्ठ इन्वेस्टमेंट प्रमोशन एजेंसी का ‘Winner Asia’ सम्माननिवेशकों को देंगे आवश्यकतानुसार नीतियों (पॉलिसी) में छूट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मध्यप्रदेश उद्योग क्षेत्र में आशाओं और असीम अवसरों की धरती 900 कानूनों को समाप्त कर उद्योग और व्यापार व्यवसाय क्षेत्र को बनाया सुगम और सरलराहुल गांधी के विमान की लखनऊ में पहली लैंडिंग टली, दूसरी कोशिश में सुरक्षित उतराप्रधानमंत्री श्री मोदी ने वडोदरा से धार जिले के टांडा रोड स्टेशन के बीच ट्रेन सेवा का किया शुभारंभ | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री श्री मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री श्री वैष्णव का माना आभारVIDEO: घायल तेंदुआ अचानक हुआ खूखांर, रेस्क्यू टीम पर किया हमला, वन अधिकारी को मुंह में दबोच सड़क पर दिया पटकमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शारजाह में बी-आह मुख्यालय का किया दौरा | ग्रुप सीईओ खालिद अल हुरैमल के साथ वेस्ट-टू-एनर्जी और सस्टेनेबिलिटी पर हुई उच्चस्तरीय बैठक मध्यप्रदेश में वेस्ट-टू-एनर्जी, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट और ग्रीन मोबिलिटी में निवेश और तकनीकी साझेदारीबेहतर लॉजिस्टिक व्यवस्था से प्रदेश के उत्पादों को वैश्विक बाजारों से जोड़ने में मदद मिलेगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मध्यप्रदेश में एनर्जी और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में होगा नवाचार लॉजिस्टिक और सप्लाई चेन के विस्तार से स्थानीय स्तर पर बढ़ेंगे रोजगार के अवसर मOne Nation, One Time : इस नये कानून से देश को मिलेगी समय सुरक्षामुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शारजाह चैंबर ऑफ कॉमर्स के चेयरमैन से की भेंट, एमपी में बड़े निवेश की संभावना | शारजाह और मध्यप्रदेश के बीच आर्थिक साझेदारी सुदृढ़ करने पर गहन विचार-विमर्श मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शारजाह के प्रतिनिधिमंडल को जीआईएस 2027 के लिए किया आDiwali Chhath Special Trains : दिवाली और छठ पर घर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, देखिए रूट और पूरा शेड्यूलमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पर्युषण पर्व की शुभकामनाएं दींराजस्थान में निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान 9 सितंबर को, तैयारियां पूरीHaryana Weather Today: हरियाणा में फिर चढ़ेगा पारा, 8 सितंबर की भीषण धूप करेगी परेशानआज से बदलेगा देश का माल ढुलाई नक्शा? वेस्टर्न DFC के पूरे होने के बाद बिहार समेत पूर्वी राज्यों को कितना होगा फायदा

कन्याकुमारी में गरजे राहुल गांधी, कहा- AIADMK ने BJP के आगे टेके घुटने, RSS पर भी साधा निशाना

Author
Prabhat Khabar 20 अप्रैल 2026, 05:14 pm
कन्याकुमारी में गरजे राहुल गांधी, कहा- AIADMK ने BJP के आगे टेके घुटने, RSS पर भी साधा निशाना

Rahul Gandhi: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को तमिलनाडु से बीजेपी पर जोरदार हमला बोला. कन्याकुमारी में एक चुनावी सभा के दौरान राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक (AIADMK) का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण बीजेपी के सामने समर्पण कर चुका है.

राहुल गांधी ने कहा कि AIADMK भ्रष्टाचार में डूबी हुई है, इसलिए पार्टी ने बीजेपी के सामने घुटने टेक दिए हैं. उन्होंने यह भी कहा कि द्रविड़ विचारधारा से नफरत करते वाली आरएसएस का प्लान तमिलनाडु पर राज करने का है. उन्होंने जोर देते हुए कहा कि हर राज्य की अपनी आवाज और प्रतिनिधित्व होना चाहिए, और हर राज्य के लोगों को अपना प्रदेश खुद चलाना चाहिए.

लेकिन, बीजेपी ऐसा नहीं सोचती, वह एक परंपरा… एक भाषा और एक इतिहास में विश्वास करती है. पीएम मोदी पर राहुल गांधी ने बोला हमला राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार और पीएम मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को प्रभावित करने की कोशिश की और इसके बाद पीएम मोदी तमिलनाडु को पलानीस्वामी के जरिए नियंत्रित करना चाहते हैं.

उन्होंने कहा कि द्रविड़ मुन्नेत्र कणगम (द्रमुक) और कांग्रेस तमिल भाषा, संस्कृति और इतिहास की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं. उन्होंने कहा- इस चुनाव में वे तमिलनाडु में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे हैं. एआईएडीएमके के पास ऐसे महान नेता रहे हैं जिन्होंने तमिलनाडु के विचार की रक्षा की है, लेकिन आज के नेता पहले के नेताओं जैसे नहीं हैं.

वे अब भाजपा के हाथों में आ चुके हैं. बीजेपी कर रही है पहचान, इतिहास और भाषा पर हमला- राहुल गांधी राहुल गांधी ने सभा में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा- बीजेपी सीधे तौर पर आपको नुकसान नहीं पहुंचा सकती, इसलिए वे अपनी सहयोगी एआईएडीएमके के जरिए आपकी पहचान, इतिहास और भाषा पर हमला कर रहे हैं.

जबकि, हम तमिल संस्कृति, इतिहास, भाषा और परंपराओं की रक्षा कर रहे हैं. लोकसभा में सीटों की संख्या बढ़ाने के उद्देश्य से लाए गए 131वें संविधान संशोधन विधेयक पर भाजपा को घेरते हुए राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि यह कदम दक्षिण और उत्तर-पूर्वी भारत के प्रतिनिधित्व को कम करने के लिए उठाया गया है, उन्होंने इसे भारत के संघ के विचार पर हमला करार दिया.

महिला आरक्षण को लेकर राहुल गांधी ने क्या कहा? राहुल गांधी ने हाल में ही लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पर कहा- कुछ ही दिन पहले संसद में बीजेपी ने हमारे संविधान पर हमला किया. उन्होंने महिला आरक्षण विधेयक पारित करने का दावा किया, लेकिन इसके पीछे उनका मकसद चुनावी मानचित्र को बदलना था.

वे दक्षिण और उत्तर-पूर्वी भारत के प्रतिनिधित्व को कम करने की कोशिश कर रहे थे. वे भारत के संघ के विचार पर हमला कर रहे थे, और इसीलिए हमने उन्हें हराया. इस तरह का कोई भी प्रयास बार-बार विफल होगा. महिला आरक्षण पर कांग्रेस का रुख साफ करते हुए उन्होंने कहा कि अगर वे महिला आरक्षण विधेयक पारित करना चाहते हैं, तो यह पहले ही हो चुका है.

यह विधेयक चुनावी मानचित्र को बदलने का प्रयास नहीं करता है. इस विधेयक को पारित करते समय भाजपा ने कहा था कि इसे 10 वर्षों में लागू किया जाएगा. हमने इसे तुरंत लागू करने पर जोर दिया. इसे अभी लागू करें, और सभी विपक्ष आपका समर्थन करेंगे. नफरत फैलाते हैं बीजेपी और आरएसएस वाले- राहुल गांधी सभा में राहुल गांधी ने इस बात पर जोर दिया कि आरएसएस और भाजपा को रोकना चुनावों का सबसे अहम लक्ष्य है.

उन्होंने बीजेपी और आरएसएस पर नफरत फैलाने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा- इस चुनाव का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा आरएसएस और भाजपा को तमिलनाडु में प्रवेश करने से रोकना है. मैंने कन्याकुमारी से कश्मीर तक की यात्रा की. भाजपा ने नफरत फैलाई, उन्होंने एक असमान भारत का निर्माण किया.

उन्होंने हमारे अल्पसंख्यक भाइयों और बहनों को धमकाया. कन्याकुमारी में 6 विधानसभा सीटें कन्याकुमारी लोकसभा क्षेत्र में विधानसभा की छह सीटें हैं. कन्याकुमारी, नागेरकोल, कोलाचल, पद्मनाभपुरम, विलावनकोड और किल्लीयूर. इन सीटों में से एनडीए की ओर से 4 सीटों पर बीजेपी, एक पर AIADMK और एक पर तमिल मनीला कांग्रेस चुनाव लड़ रही है.

वहीं कांग्रेस 3 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि डीएमके 2 और सीपीएम एक सीट पर चुनावी मैदान में है. तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 23 अप्रैल को एक ही चरण हो रहा है. वोटों की गिनती 4 मई को होगी. यहां मुख्य मुकाबला डीएमके के नेतृत्व वाले धर्मनिरपेक्ष प्रगतिशील गठबंधन और एआईएडीएमके के नेतृत्व वाले एनडीए के बीच होने की संभावना है.

बीजेपी और पीएमके चुनाव में सहयोगी हैं. Also Read: भारत-कोरिया डिजिटल ब्रिज की घोषणा, पीएम मोदी और ली जे म्युंग ने अहम डील पर किया साइन.

Ad

ताज़ा खबरें

Success Story : अमेजन में 15 बार रिजेक्ट हुआ शख्स, फिर जर्मनी में ऐसे मिला 1.1 करोड़ रुपये का पैकेज
राष्ट्रीय

Success Story : अमेजन में 15 बार रिजेक्ट हुआ शख्स, फिर जर्मनी में ऐसे मिला 1.1 करोड़ रुपये का पैकेज

दुबई में तीसरे दिन 53 हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त | एमपीआईडीसी को एशिया की सर्वश्रेष्ठ इन्वेस्टमेंट प्रमोशन एजेंसी का ‘Winner Asia’ सम्मान
मध्यप्रदेश

दुबई में तीसरे दिन 53 हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त | एमपीआईडीसी को एशिया की सर्वश्रेष्ठ इन्वेस्टमेंट प्रमोशन एजेंसी का ‘Winner Asia’ सम्मान

निवेशकों को देंगे आवश्यकतानुसार नीतियों (पॉलिसी) में छूट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मध्यप्रदेश उद्योग क्षेत्र में आशाओं और असीम अवसरों की धरती 900 कानूनों को समाप्त कर उद्योग और व्यापार व्यवसाय क्षेत्र को बनाया सुगम और सरल
मध्यप्रदेश

निवेशकों को देंगे आवश्यकतानुसार नीतियों (पॉलिसी) में छूट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मध्यप्रदेश उद्योग क्षेत्र में आशाओं और असीम अवसरों की धरती 900 कानूनों को समाप्त कर उद्योग और व्यापार व्यवसाय क्षेत्र को बनाया सुगम और सरल

राहुल गांधी के विमान की लखनऊ में पहली लैंडिंग टली, दूसरी कोशिश में सुरक्षित उतरा
राष्ट्रीय

राहुल गांधी के विमान की लखनऊ में पहली लैंडिंग टली, दूसरी कोशिश में सुरक्षित उतरा

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने वडोदरा से धार जिले के टांडा रोड स्टेशन के बीच ट्रेन सेवा का किया शुभारंभ | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री श्री मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री श्री वैष्णव का माना आभार
मध्यप्रदेश

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने वडोदरा से धार जिले के टांडा रोड स्टेशन के बीच ट्रेन सेवा का किया शुभारंभ | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री श्री मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री श्री वैष्णव का माना आभार