बीजेपी में शामिल हुए राघव चड्ढा, स्वाति मालीवाल सहित 7 AAP सांसदों ने भाजपा में किया विलय
Raghav Chadha Joins BJP: शुक्रवार को राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने मीडिया से बात करते हुए आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़ने की बात कही और कुछ ही घंटे में बीजेपी में शामिल हो गये. चड्ढा ने पार्टी (आप) छोड़ने से पहले कहा- मैंने पार्टी को अपने खून-पसीने से सींचा और अपनी जवानी के 15 साल दिए, वह अपने सिद्धांतों, मूल्यों और मूल नैतिक मूल्यों से पूरी तरह भटक गई है.
हाल ही में चड्ढा को राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के उपनेता पद से हटा दिया गया था. राघव चड्ढा ने आप पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वो एक गलत पार्टी में सही आदमी है. #WATCH | Delhi | Rajya Sabha MPs Raghav Chadha, Sandeep Pathak and Ashok Mittal leave from the BJP headquarters after joining the party pic.twitter.com/jrzrbNvNo9 — ANI (@ANI) April 24, 2026 बीजेपी में मुख्यालय में मिठाई से स्वागत पीसी के बाद सांसद राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल के साथ दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात की.
साथ ही राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के दो तिहाई सांसदों ने भाजपा में विलय की घोषणा की. बीजेपी मुख्यालय में चड्ढा और अन्य आप सांसदों का स्वागत किया गया. #WATCH | Delhi: Rajya Sabha MPs Raghav Chadha, Sandeep Pathak and Ashok Mittal meet BJP National President Nitin Nabin at the party headquarters 2/3rd MPs of AAP in the Rajya Sabha announced merging with the BJP.
pic.twitter.com/LGhJ0bHyJ1 — ANI (@ANI) April 24, 2026 सोशल मीडिया एक्स पर राघव चड्ढा ने एक पोस्ट किया जिसमें उन्होंने कहा-“आज भारत के संविधान के नियमों का पालन करते हुए, राज्यसभा में AAP के दो-तिहाई से ज़्यादा सांसद भाजपा में शामिल हो गए हैं.
7 सांसदों ने उस डॉक्यूमेंट पर साइन किए हैं, जिसे राज्यसभा के चेयरमैन को सौंपा गया था. मैंने 2 और सांसदों के साथ, खुद साइन किए हुए डॉक्यूमेंट सौंपे हैं.” Today, exercising the provisions of the Constitution of India, more than two-thirds of the AAP MPs in the Rajya Sabha have merged with the BJP.
Seven MPs have signed the document, which was submitted to the Hon’ble Chairman of the Rajya Sabha. I, along with two other MPs,… — Raghav Chadha (@raghav_chadha) April 24, 2026 ‘अरविंद अकेले की पार्टी’ पार्टी बन गई है AAP- शहजाद पूनावाला आम आदमी पार्टी के दो तिहाई राज्यसभा सांसदों के BJP में विलय करने पर पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा- जीवन भर AAP में रहने वालों ने वही गलती दोहराई, धूल चेहरे पर थी और आप (AAP) आईना साफ करती रही.
उन्होंने कहा कि आत्मनिरीक्षण का समय आ गया है. लेकिन इसके बजाय, वे अपनी तुलना पंजाब से कर रहे हैं. केजरीवाल को छोड़ना पंजाब के साथ विश्वासघात कैसे है? पंजाब के साथ विश्वासघात तब होता है जब आप नशा मुक्त कहते हैं लेकिन उस पर अमल नहीं करते, जब आप माफिया के साथ मिलीभगत करते हैं, अभूतपूर्व भ्रष्टाचार में लिप्त होते हैं और जन लोकपाल नहीं लाते.
AAP अब अरविंद अकेले की पार्टी बन गई है. #WATCH | Delhi: On 2/3 of the AAP Rajya Sabha MPs merging with and joining BJP, BJP national spokesperson Shehzad Poonawalla says, "Lifelong AAP made the same mistake, "dhool chehre pe thi, AAP aayenaa saaf karti rahi." It is time for self-introspection.
But instead of that, they… pic.twitter.com/2loE89557M — ANI (@ANI) April 24, 2026 अपने फायदे के लिए काम कर रही AAP- राघव चड्ढा आप छोड़ने के ऐलान के बाद पीसी में राघव चड्ढा ने AAP पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा- अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी अब देश के लिए नहीं, बल्कि अपने ही फायदे के लिए काम कर रही है.
चड्ढा ने कहा- पिछले कुछ वर्षों में, मुझे यह महसूस होने लगा है कि मैं गलत पार्टी में सही व्यक्ति हूं. आज, मैं आप से अलग होने और जनता के साथ अधिक निकटता से काम करने के अपने निर्णय की घोषणा करता हूं. इस दौरान राज्यसभा सदस्य संदीप पाठक ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि ऐसी स्थिति उत्पन्न होगी, लेकिन ऐसा हो गया है.
पाठक ने कहा- मैं दस साल तक इस पार्टी से जुड़ा रहा. और आज मैं आम आदमी पार्टी से अलग हो रहा हूं. Also Read: राघव चड्डा ने आप छोड़ा तो अरविंद केजरीवाल ने किया एक्स पर पोस्ट – बीजेपी ने फिर से पंजाबियों के साथ किया ‘धक्का’.