Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
प्रदेश की लाडली बहना लाभ लेने वाली नहीं, अब बन रही है लाभ कमाने वाली: मुख्यमंत्री डॉ यादव | बहनों से किया हर वादा पूरी निष्ठा से निभायेंगे 50 लाख से अधिक पट्टेधारियों को पट्टे की निःशुल्क पक्की रजिस्ट्री कराकर देगी हमारी सरकार गांवों, पंचायतों, कस्बों सभीKal School Holiday: 14 सितंबर को बंद रहेंगे स्कूल? गणेश चतुर्थी पर कहां है छुट्टीमुख्यमंत्री डॉ. यादव, सोमवार को भारत भवन में करेंगे भारतीय मातृभाषा अनुष्ठान का शुभारंभ | राष्ट्रीय हिन्दी दिवस के अवसर पर दो दिवसीय आयोजन देशभर के वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार और कवि होंगे शामिलकठिनाईयों और संघर्ष के बावजूद अपनी पहचान और गौरव को बनायें रखने वाले सिंधी समाज पर सभी को गर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | सिंधी समाज के महापुरुषों राजा दाहिर, संत कंवरराम और शहीद हेमु कालानी की जीवनी को पाठ्यक्रम में शामिल कर राज्य सरकार ने निभाया अपना वादाकेन बेतवा लिंक परियोजना के क्रियान्वयन से बुंदेलखंड क्षेत्र में आयेगी खुशहाली : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | कृषक हित में संचालित हैं कई कल्याणकारी योजनाएं पन्ना के बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री किसानों से किया संवादBRICS देशों के बीच कारोबार में बाहरी दबाव कम करने का पुतिन ने बताया प्लान, रखे ये 2 प्रस्तावदुनिया की सबसे उम्रदराज मां : 74 साल की उम्र में जुड़वां बच्चों को दिया जन्ममुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को देंगे ई-स्कूटी की सौगात | मेरिट में आने वाले 7,500 से ज्यादा विद्यार्थियों को मिलेगी स्कूटी भोपाल में 16 सितंबर को होगा राज्य स्तरीय ई-स्कूटी वितरण कार्यक्रम प्रदेश सरकार ने योजना में अब तक लगभग 246 कDurga Puja 2026: पद्मा नहीं, अब गुजरात की हिल्सा के स्वाद की दीवानी बनी ढाका, कोलकाता से भेजी गई 500 मीट्रिक टन मछलीमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वराह जयंती पर दीं शुभकामनाएंMumbai Rains: मुंबई सहित इन इलाकों में आज होगी भारी बारिश, येलो अलर्ट जारी; 50KM/H की रफ्तार से चलेंगी हवाएंSchool Holiday 14 September: 14 सितंबर को बंद रहेंगे स्कूल, इन राज्यों में रहेगी छुट्टीBRICS Delhi Declaration: Xi-Putin और ग्लोबल साउथ के बीच, भारत ने क्या हासिल किया?राष्ट्रपति के पास हर वक्त खड़ा ये अफसर क्या देखता रहता है? पूर्व ADC ऋषभ सांब्याल ने बताया चौंकाने वाला सचमोदी-जिनपिंग बैठक: 7 साल बाद भारत पहुंचे चीनी राष्ट्रपति: पीएम मोदी के 3 मंत्रों से बदलेंगे भारत-चीन रिश्ते?

फुकेत-दिल्ली फ्लाइट: चार सेकंड तक विमान पर नहीं रहा कंट्रोल, FDR डिकोडिंग में सामने आई वजह

Author
Prabhat Khabar 14 अगस्त 2026, 12:59 pm
फुकेत-दिल्ली फ्लाइट: चार सेकंड तक विमान पर नहीं रहा कंट्रोल, FDR डिकोडिंग में सामने आई वजह

फुकेत से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI2379 की ऊंचाई अचानक करीब 300 फीट कम होने के मामले में शुरुआती तकनीकी जानकारी सामने आई है. एयरबस ने विमान के फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर (FDR) को डिकोड करने के बाद कहा है कि घटना की वजह प्राथमिक फ्लाइट कंट्रोल कंप्यूटर की खराबी नहीं, बल्कि हाइड्रोलिक सिस्टम में दबाव का अस्थायी रूप से कम होना हो सकती है.

4 अगस्त को अचानक नीचे आया था विमान यह घटना 4 अगस्त 2026 को हुई थी. एयर इंडिया का एयरबस A320 विमान फुकेत से दिल्ली आ रहा था, तभी ओडिशा के ऊपर उसकी ऊंचाई अचानक करीब 300 फीट कम हो गई. कुछ समय बाद पायलटों ने विमान को दोबारा नियंत्रित कर लिया और दिल्ली में सुरक्षित लैंडिंग कराई.

विमान में तीन बच्चों समेत 137 यात्री और आठ क्रू सदस्य सवार थे. इनमें दो पायलट और छह केबिन क्रू शामिल थे. घटना में 20 यात्री और चार केबिन क्रू सदस्य घायल हुए थे. हाइड्रोलिक प्रेशर अचानक हुआ कम शुरुआती जांच के अनुसार, विमान के ग्रीन, ब्लू और येलो हाइड्रोलिक सिस्टम में कुछ समय के लिए दबाव कम हो गया था.

ये सिस्टम विमान के कई महत्वपूर्ण फ्लाइट कंट्रोल को चलाने में मदद करते हैं. इनमें एलिवेटर, एइलरॉन और स्पॉइलर जैसे हिस्से शामिल हैं. एलिवेटर विमान की फ्रंट पॉइंट (Nose)को ऊपर-नीचे करने में मदद करता है, जबकि एइलरॉन और स्पॉइलर विमान को दाएं-बाएं झुकाने और नियंत्रित करने में अहम भूमिका निभाते हैं.

चार सेकंड तक प्रभावित रहे फ्लाइट कंट्रोल आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, हाइड्रोलिक प्रेशर कम होने के बाद करीब चार सेकंड तक एलिवेटर और एइलरॉन सामान्य तरीके से काम नहीं कर पाए. इसी दौरान विमान की पिच में अचानक बदलाव आया और ऑटोपायलट भी डिस्कनेक्ट हो गया. कुछ ही समय बाद सिस्टम सामान्य हुआ और पायलटों ने मैन्युअल कंट्रोल संभाल लिया.

इसके बाद विमान को स्थिर किया गया. एयरबस ने कंप्यूटर में खराबी से किया इनकार एयरबस के शुरुआती तकनीकी आकलन में प्राथमिक फ्लाइट कंट्रोल कंप्यूटर में किसी खराबी के संकेत नहीं मिले हैं. कंपनी का मानना है कि विमान का व्यवहार उस स्थिति से मेल खाता है, जब हाइड्रोलिक प्रेशर कम हो जाता है.

इस दौरान फ्लाइट कंट्रोल सतहें डैम्पिंग मोड में चली गई थीं, जिसके कारण विमान की प्रतिक्रिया में अचानक बदलाव आया. एयर इंडिया को कई तकनीकी जांच के निर्देश एयरबस ने एयर इंडिया को ग्रीन, येलो और ब्लू हाइड्रोलिक सिस्टम की विस्तृत जांच करने की सलाह दी है. इसके साथ ही प्रेशर स्विच और ट्रांसड्यूसर की भी जांच करने को कहा गया है.

कंपनी ने कुछ खास प्रेशर ट्रांसड्यूसर और लीक मापने वाले स्विच को निकालकर अलग से जांचने का सुझाव भी दिया है. मेंटेनेंस रिकॉर्ड भी मांगा गया एयरबस ने एयर इंडिया से विमान के हाइड्रोलिक सिस्टम के हाल के मेंटेनेंस का पूरा रिकॉर्ड मांगा है. इसके अलावा घटना के समय फ्लाइट गाइडेंस और फ्लाइट ऑग्मेंटेशन कंप्यूटर में दर्ज डेटा भी साझा करने के लिए कहा गया है.

इससे यह पता लगाने में मदद मिलेगी कि हाइड्रोलिक प्रेशर क्यों कम हुआ और क्या इसके पीछे किसी पुर्जे या रखरखाव से जुड़ी समस्या थी. विमान की संरचना की भी होगी जांच अचानक ऊंचाई कम होने के कारण विमान के ढांचे पर अतिरिक्त दबाव पड़ने की आशंका है. इसे देखते हुए एयरबस ने विमान की संरचना की भी पूरी जांच करने की सिफारिश की है.

इसके अलावा पायलटों और केबिन क्रू से भी घटना के दौरान देखी और महसूस की गई स्थितियों की विस्तृत जानकारी मांगी गई है. जांच अभी जारी न्यूज एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक मामले की जांच अभी पूरी नहीं हुई है. हाइड्रोलिक सिस्टम, फ्लाइट कंट्रोल और विमान की संरचना की विस्तृत जांच की जा रही है.

तकनीकी जांच पूरी होने के बाद ही यह साफ हो सकेगा कि हाइड्रोलिक प्रेशर में अचानक कमी किस वजह से आई थी. Also Read: चमोली सुरंग हादसा: सात लोगों की मौत, कई घायल, रेस्क्यू जारी.

Ad

ताज़ा खबरें

प्रदेश की लाडली बहना लाभ लेने वाली नहीं, अब बन रही है लाभ कमाने वाली: मुख्यमंत्री डॉ यादव | बहनों से किया हर वादा पूरी निष्ठा से निभायेंगे 50 लाख से अधिक पट्टेधारियों को पट्टे की निःशुल्क पक्की रजिस्ट्री कराकर देगी हमारी सरकार गांवों, पंचायतों, कस्बों सभी
मध्यप्रदेश

प्रदेश की लाडली बहना लाभ लेने वाली नहीं, अब बन रही है लाभ कमाने वाली: मुख्यमंत्री डॉ यादव | बहनों से किया हर वादा पूरी निष्ठा से निभायेंगे 50 लाख से अधिक पट्टेधारियों को पट्टे की निःशुल्क पक्की रजिस्ट्री कराकर देगी हमारी सरकार गांवों, पंचायतों, कस्बों सभी

Kal School Holiday: 14 सितंबर को बंद रहेंगे स्कूल? गणेश चतुर्थी पर कहां है छुट्टी
राष्ट्रीय

Kal School Holiday: 14 सितंबर को बंद रहेंगे स्कूल? गणेश चतुर्थी पर कहां है छुट्टी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव, सोमवार को भारत भवन में करेंगे भारतीय मातृभाषा अनुष्ठान का शुभारंभ | राष्ट्रीय हिन्दी दिवस के अवसर पर दो दिवसीय आयोजन देशभर के वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार और कवि होंगे शामिल
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव, सोमवार को भारत भवन में करेंगे भारतीय मातृभाषा अनुष्ठान का शुभारंभ | राष्ट्रीय हिन्दी दिवस के अवसर पर दो दिवसीय आयोजन देशभर के वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार और कवि होंगे शामिल

कठिनाईयों और संघर्ष के बावजूद अपनी पहचान और गौरव को बनायें रखने वाले सिंधी समाज पर सभी को गर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | सिंधी समाज के महापुरुषों राजा दाहिर, संत कंवरराम और शहीद हेमु कालानी की जीवनी को पाठ्यक्रम में शामिल कर राज्य सरकार ने निभाया अपना वादा
मध्यप्रदेश

कठिनाईयों और संघर्ष के बावजूद अपनी पहचान और गौरव को बनायें रखने वाले सिंधी समाज पर सभी को गर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | सिंधी समाज के महापुरुषों राजा दाहिर, संत कंवरराम और शहीद हेमु कालानी की जीवनी को पाठ्यक्रम में शामिल कर राज्य सरकार ने निभाया अपना वादा

केन बेतवा लिंक परियोजना के क्रियान्वयन से बुंदेलखंड क्षेत्र में आयेगी खुशहाली : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | कृषक हित में संचालित हैं कई कल्याणकारी योजनाएं पन्ना के बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री किसानों से किया संवाद
मध्यप्रदेश

केन बेतवा लिंक परियोजना के क्रियान्वयन से बुंदेलखंड क्षेत्र में आयेगी खुशहाली : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | कृषक हित में संचालित हैं कई कल्याणकारी योजनाएं पन्ना के बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री किसानों से किया संवाद