Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
Success Story : अमेजन में 15 बार रिजेक्ट हुआ शख्स, फिर जर्मनी में ऐसे मिला 1.1 करोड़ रुपये का पैकेजदुबई में तीसरे दिन 53 हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त | एमपीआईडीसी को एशिया की सर्वश्रेष्ठ इन्वेस्टमेंट प्रमोशन एजेंसी का ‘Winner Asia’ सम्माननिवेशकों को देंगे आवश्यकतानुसार नीतियों (पॉलिसी) में छूट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मध्यप्रदेश उद्योग क्षेत्र में आशाओं और असीम अवसरों की धरती 900 कानूनों को समाप्त कर उद्योग और व्यापार व्यवसाय क्षेत्र को बनाया सुगम और सरलराहुल गांधी के विमान की लखनऊ में पहली लैंडिंग टली, दूसरी कोशिश में सुरक्षित उतराप्रधानमंत्री श्री मोदी ने वडोदरा से धार जिले के टांडा रोड स्टेशन के बीच ट्रेन सेवा का किया शुभारंभ | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री श्री मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री श्री वैष्णव का माना आभारVIDEO: घायल तेंदुआ अचानक हुआ खूखांर, रेस्क्यू टीम पर किया हमला, वन अधिकारी को मुंह में दबोच सड़क पर दिया पटकमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शारजाह में बी-आह मुख्यालय का किया दौरा | ग्रुप सीईओ खालिद अल हुरैमल के साथ वेस्ट-टू-एनर्जी और सस्टेनेबिलिटी पर हुई उच्चस्तरीय बैठक मध्यप्रदेश में वेस्ट-टू-एनर्जी, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट और ग्रीन मोबिलिटी में निवेश और तकनीकी साझेदारीबेहतर लॉजिस्टिक व्यवस्था से प्रदेश के उत्पादों को वैश्विक बाजारों से जोड़ने में मदद मिलेगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मध्यप्रदेश में एनर्जी और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में होगा नवाचार लॉजिस्टिक और सप्लाई चेन के विस्तार से स्थानीय स्तर पर बढ़ेंगे रोजगार के अवसर मOne Nation, One Time : इस नये कानून से देश को मिलेगी समय सुरक्षामुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शारजाह चैंबर ऑफ कॉमर्स के चेयरमैन से की भेंट, एमपी में बड़े निवेश की संभावना | शारजाह और मध्यप्रदेश के बीच आर्थिक साझेदारी सुदृढ़ करने पर गहन विचार-विमर्श मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शारजाह के प्रतिनिधिमंडल को जीआईएस 2027 के लिए किया आDiwali Chhath Special Trains : दिवाली और छठ पर घर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, देखिए रूट और पूरा शेड्यूलमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पर्युषण पर्व की शुभकामनाएं दींराजस्थान में निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान 9 सितंबर को, तैयारियां पूरीHaryana Weather Today: हरियाणा में फिर चढ़ेगा पारा, 8 सितंबर की भीषण धूप करेगी परेशानआज से बदलेगा देश का माल ढुलाई नक्शा? वेस्टर्न DFC के पूरे होने के बाद बिहार समेत पूर्वी राज्यों को कितना होगा फायदा

मानसून का कहर: दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में तबाही, उत्तर प्रदेश में 'रेड अलर्ट', 10 से अधिक की मौत

Author
Prabhat Khabar 10 जुलाई 2026, 06:30 am
मानसून का कहर: दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में तबाही, उत्तर प्रदेश में 'रेड अलर्ट', 10 से अधिक की मौत

Heavy Rain: दिल्ली और उससे सटे एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद) में गुरुवार को 160 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई. दिल्ली के रोहिणी इलाके में एक इमारत गिरने से मरने वालों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है. वहीं, विकास मार्ग, संगम विहार, सदर बाजार और द्वारका सहित दर्जनों इलाकों में घुटनों तक पानी भर गया.

गाजियाबाद के वसुंधरा में सड़क धंसने से गाड़ियां गड्ढे में समा गईं, जिसके बाद प्रशासन ने स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी. गाजीपुर बॉर्डर और नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर घंटों लंबा जाम लगा रहा. गुरुग्राम में एक लग्जरी अपार्टमेंट की बालकनी का हिस्सा गिर गया, हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ.

इस मूसलधार बारिश की वजह से दिल्ली की हवा सितंबर 2023 के बाद सबसे साफ दर्ज की गई. उत्तर प्रदेश: आकाशीय बिजली और हादसों में 7 की मौत, पश्चिमी UP में 'रेड अलर्ट' उत्तर प्रदेश में मानसून की सक्रियता बढ़ने से भारी तबाही हुई है. राज्य में बारिश से जुड़े हादसों में कम से कम 7 लोगों की जान चली गई है.

संत कबीर नगर और कुशीनगर में बिजली गिरने से दो महिलाओं और एक 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई. बुलंदशहर के खुर्जा में दीवार गिरने से दो लोगों की मौत हो गई. शामली में टिन शेड की दीवार गिरने से एक व्यक्ति की जान गई और उसके दो बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए. गाजियाबाद में 3 साल की मासूम बच्ची नाले में डूब गई.

अगले 24 घंटों में यूपी के इन इलाकों में अत्यधिक भारी बारिश का अनुमान मौसम विभाग ने मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद और रामपुर समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों के लिए 'रेड अलर्ट' जारी किया है. अगले 24 घंटों में अत्यधिक भारी बारिश का अनुमान है. गुजरात और महाराष्ट्र: सूरत में मौत का आंकड़ा 17 पहुंचा, पुणे में रेस्क्यू जारी बुधवार की तबाही के बाद गुरुवार को सूरत में बाढ़ का पानी धीरे-धीरे उतरा, लेकिन शहर से 6 और शव बरामद होने के बाद मरने वालों की संख्या 17 हो गई है.

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने खुद सूरत का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया. पुणे में इमारत गिरने से एक की मौत, 8 दबे होने की आशंका पिंपरी-चिंचवड़ (पुणे) में कचरे से बिजली बनाने वाले प्लांट में कूड़े का ढेर ढहने से एक इमारत गिर गई. जिसमें मलबे से गुरुवार को एक और शव निकाला गया.

यहां 8 लोगों के अभी भी दबे होने की आशंका है, जबकि 9 को सुरक्षित निकाल लिया गया है. ठाणे में पेड़ गिरने से घायल एक बुजुर्ग की मौत हो गई. पहाड़ी राज्यों में हाहाकार: अरुणाचल में सेना/केंद्रीय टीम तैनात, हिमाचल में डूबा पुल अरुणाचल प्रदेश: राज्य के 6 जिलों (केयी पन्योर, अपर सियांग आदि) में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान हुआ है.

केंद्रीय टीम (IMCT) ने नुकसान का आकलन करने के लिए प्रभावित जिलों का दौरा किया है. विभाग ने कई जिलों के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है. हिमाचल प्रदेश: किन्नौर जिले में मालिंग नाला के पास लैंडस्लाइड होने से 3 मकान और गौशाला क्षतिग्रस्त हो गए. नदी का जलस्तर बढ़ने से एक 100 फुट लंबा लोहे का पुल पानी में डूब गया, जिससे लिप्पा गांव का संपर्क बाकी दुनिया से कट गया.

मौसम विभाग ने 15 जुलाई तक 'येलो अलर्ट' जारी किया है. उत्तराखंड: पिछले 24 घंटों से जारी बारिश के चलते 100 से अधिक पहाड़ी रास्ते बंद हैं. देहरादून सहित 7 जिलों में 'रेड अलर्ट' के बाद प्रशासन ने एहतियातन कक्षा 1 से 12वीं तक के स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है.

पूरे देश में पहुंचा मानसून, जुलाई में सामान्य से अधिक बारिश मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून गुरुवार को राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के बचे हुए हिस्सों में भी दाखिल हो गया, जिससे अब इसने पूरे देश को कवर कर लिया है. हालांकि, पूरे देश में पहुंचने में यह अपनी तय तारीख (8 जुलाई) से एक दिन लेट है.

रिकॉर्ड बारिश: इस साल जुलाई के शुरुआती 9 दिनों में ही देश भर में 101.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जा चुकी है, जो कि इस अवधि की सामान्य वर्षा (73.8 मिमी) से कहीं अधिक है. दक्षिण भारत के केरल में भी भारी बारिश का दौर जारी है, जिसके चलते मलप्पुरम, कोझिकोड और वायनाड में 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया गया है..

Ad

ताज़ा खबरें

Success Story : अमेजन में 15 बार रिजेक्ट हुआ शख्स, फिर जर्मनी में ऐसे मिला 1.1 करोड़ रुपये का पैकेज
राष्ट्रीय

Success Story : अमेजन में 15 बार रिजेक्ट हुआ शख्स, फिर जर्मनी में ऐसे मिला 1.1 करोड़ रुपये का पैकेज

दुबई में तीसरे दिन 53 हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त | एमपीआईडीसी को एशिया की सर्वश्रेष्ठ इन्वेस्टमेंट प्रमोशन एजेंसी का ‘Winner Asia’ सम्मान
मध्यप्रदेश

दुबई में तीसरे दिन 53 हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त | एमपीआईडीसी को एशिया की सर्वश्रेष्ठ इन्वेस्टमेंट प्रमोशन एजेंसी का ‘Winner Asia’ सम्मान

निवेशकों को देंगे आवश्यकतानुसार नीतियों (पॉलिसी) में छूट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मध्यप्रदेश उद्योग क्षेत्र में आशाओं और असीम अवसरों की धरती 900 कानूनों को समाप्त कर उद्योग और व्यापार व्यवसाय क्षेत्र को बनाया सुगम और सरल
मध्यप्रदेश

निवेशकों को देंगे आवश्यकतानुसार नीतियों (पॉलिसी) में छूट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मध्यप्रदेश उद्योग क्षेत्र में आशाओं और असीम अवसरों की धरती 900 कानूनों को समाप्त कर उद्योग और व्यापार व्यवसाय क्षेत्र को बनाया सुगम और सरल

राहुल गांधी के विमान की लखनऊ में पहली लैंडिंग टली, दूसरी कोशिश में सुरक्षित उतरा
राष्ट्रीय

राहुल गांधी के विमान की लखनऊ में पहली लैंडिंग टली, दूसरी कोशिश में सुरक्षित उतरा

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने वडोदरा से धार जिले के टांडा रोड स्टेशन के बीच ट्रेन सेवा का किया शुभारंभ | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री श्री मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री श्री वैष्णव का माना आभार
मध्यप्रदेश

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने वडोदरा से धार जिले के टांडा रोड स्टेशन के बीच ट्रेन सेवा का किया शुभारंभ | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री श्री मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री श्री वैष्णव का माना आभार