Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री अंगारेश्वर महादेव का किया पंचामृत अभिषेकमुख्यमंत्री डॉ. यादव लांजी में जन विश्वास अभियान अंतर्गत प्रबुद्धजनों से करेंगे संवादमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री सागोती माता मंदिर में किए दर्शन | माता मंदिर में पूजा कर की प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना ग्रामीणों ने विभिन्न स्थानों पर मुख्यमंत्री का किया स्वागत, बहनों ने बांधे रक्षा सुत्रसंतों के आशीर्वाद से मिलती है सद्कार्य की प्रेरणा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे खाचरौद में स्वामी श्री निजानंद जी महाराज के आश्रम आश्रम में श्री श्री 1008 सचिदानंद महाराज की पुण्यतिथि पर अर्पित की पुष्पांजलिएडिटोरियल बदलाव या कोई दूसरी वजह? सोनिया गांधी की किताब ‘बिलॉन्गिंग’ क्यों नहीं छापेगा पेंगुइन?Video: मराठी सीखने को मिली 1 साल की मोहलत, मुंबई में गैर-मराठी ऑटो चालकों ने मनाया जश्नमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व संस्कृत दिवस की दीं हार्दिक शुभकामनाएंपाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में कपल गिरफ्तार, दुबई के रास्ते भेजे थे 8 सिम कार्डमुख्यमंत्री डॉ. यादव को बहनों ने बांधे रक्षा सूत्र | माउंट आबू में हो रही संगोष्ठी का आमंत्रण भी दियाआज राखी है, लेकिन आप नहीं हैं... अजित दादा को याद कर भावुक हुईं सुप्रिया सुलेNepal Flood: चीन का सैन्य हेलीकॉप्टर वहां पहुंचा, जहां से तबाही शुरू हुई, सामने आया ग्लेशियर का पूरा मंजरझारखंड में होगी भारी बारिश, जानें यूपी-बिहार सहित अन्य राज्यों के मौसम का हालग्रेटर नोएडा में डिलीवरी बॉय की जांच पर बवाल, महिला और सुरक्षा गार्डों में तीखी बहस; वीडियो वायरलहावड़ा-भुवनेश्वर जन शताब्दी एक्सप्रेस के AC कोच में भीगते रहे यात्री, रेलवे लापरवाह, देखें Videoई-अटेंडेंस व्यवस्था के मिल रहे अच्छे नतीजे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | सूचना प्रौद्योगिकी आधारित नवाचार रखे जाएं जारी अभियान संचालित कर विद्यालयों में मूलभूत आवश्यकताओं की करें पूर्ति गत 2 वर्ष में सवा करोड़ विद्यार्थियों को 696 करोड़ रुपए का हुआ ऑनलाइन भुगतान

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को फिर लिखी चिट्ठी, कहा- तृणमूल के बागियों को न दें और समय, जांच करें तेज

Author
Prabhat Khabar 08 अगस्त 2026, 03:17 pm
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को फिर लिखी चिट्ठी, कहा- तृणमूल के बागियों को न दें और समय, जांच करें तेज

पश्चिम बंगाल में लगातार 15 साल तक शासन करने वाली ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) में पार्टी के नाम, चुनाव चिह्न और सांगठनिक नियंत्रण को लेकर छिड़ी जंग जारी है. इस बीच पार्टी की संस्थापक और बंगाल की पूर्व चीफ मिनिस्टर ममता बनर्जी ने भारत निर्वाचन आयोग (ECI) के सचिव अश्विनी कुमार मोहाल को एक पत्र लिखा है.

इसमें ममता बनर्जी ने पार्टी के नाम और चुनाव चिह्न पर चल रही जांच प्रक्रिया तेज करने की मांग की है. उन्होंने आयोग से आग्रह किया है कि बागी (प्रतिद्वंद्वी) गुट को अपना जवाब दाखिल करने के लिए अब और समय न दिया जाये. ममता गुट ने समय पर आयोग को भेजा था अपना जवाब ममता बनर्जी ने अपने पत्र में टाइमलाइन के साथ आयोग को याद दिलाया है कि 2 जुलाई के निर्देश के बाद उनके गुट ने तय समयसीमा (6 जुलाई) के भीतर ही अपना विस्तृत जवाब आयोग को सौंप दिया था.

इसके विपरीत, प्रतिद्वंद्वी गुट (रीतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले धड़े) ने बार-बार समय सीमा बढ़ाने का अनुरोध किया. आयोग ने पहले इसे 10 जुलाई और फिर 15 दिन का अतिरिक्त समय देते हुए अंतिम समयसीमा 25 जुलाई तय की थी. ये भी पढ़ें: रीतब्रत बनर्जी को और समय न दें, तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी 25 जुलाई के बाद कोई जानकारी नहीं तृणमूल प्रमुख ने आयोग को लिखे अपने पत्र में कहा है कि 25 जुलाई की अंतिम तिथि बीत जाने के बाद भी आयोग द्वारा उन्हें यह जानकारी नहीं दी गयी है कि बागी गुट ने अपना जवाब दाखिल किया है या नहीं.

न ही उन्हें किसी उत्तर की प्रति दी गयी है. ममता ने कहा कि इससे यह निष्कर्ष निकाला जा सकता है कि बागी धड़ा निर्धारित समयसीमा में अपना जवाब दाखिल करने में विफल रहा. इसलिए अब उन्हें और अवसर देना अनुचित होगा. ये भी पढ़ें: ममता बनर्जी गुट ने चुनाव आयोग को सौंपा लिखित दस्तावेज, कहा- हमारी राष्ट्रीय समिति 2027 तक वैध पश्चिम बंगाल की राजनीति पर पड़ रहा असर : ममता ममता बनर्जी ने आयोग को सचेत करते हुए कहा कि इस मामले के पश्चिम बंगाल की राजनीति पर गंभीर और दूरगामी प्रभाव पड़ रहे हैं.

उन्होंने लिखा कि न्याय प्रक्रिया में विश्वास बना रहना बेहद आवश्यक है, और यदि 25 जुलाई के बाद भी बागी धड़े को कोई और मौका दिया गया, तो आयोग की निष्पक्षता पर जनता का भरोसा डगमगा सकता है. उन्होंने चुनाव आयोग से मामले की जांच तुरंत समाप्त कर अंतिम निर्णय देने की अपील की है..

Ad

ताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री अंगारेश्वर महादेव का किया पंचामृत अभिषेक
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री अंगारेश्वर महादेव का किया पंचामृत अभिषेक

मुख्यमंत्री डॉ. यादव लांजी में जन विश्वास अभियान अंतर्गत प्रबुद्धजनों से करेंगे संवाद
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव लांजी में जन विश्वास अभियान अंतर्गत प्रबुद्धजनों से करेंगे संवाद

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री सागोती माता मंदिर में किए दर्शन | माता मंदिर में पूजा कर की प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना ग्रामीणों ने विभिन्न स्थानों पर मुख्यमंत्री का किया स्वागत, बहनों ने बांधे रक्षा सुत्र
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री सागोती माता मंदिर में किए दर्शन | माता मंदिर में पूजा कर की प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना ग्रामीणों ने विभिन्न स्थानों पर मुख्यमंत्री का किया स्वागत, बहनों ने बांधे रक्षा सुत्र

संतों के आशीर्वाद से मिलती है सद्कार्य की प्रेरणा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे खाचरौद में स्वामी श्री निजानंद जी महाराज के आश्रम आश्रम में श्री श्री 1008 सचिदानंद महाराज की पुण्यतिथि पर अर्पित की पुष्पांजलि
मध्यप्रदेश

संतों के आशीर्वाद से मिलती है सद्कार्य की प्रेरणा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे खाचरौद में स्वामी श्री निजानंद जी महाराज के आश्रम आश्रम में श्री श्री 1008 सचिदानंद महाराज की पुण्यतिथि पर अर्पित की पुष्पांजलि

एडिटोरियल बदलाव या कोई दूसरी वजह? सोनिया गांधी की किताब ‘बिलॉन्गिंग’ क्यों नहीं छापेगा पेंगुइन?
राष्ट्रीय

एडिटोरियल बदलाव या कोई दूसरी वजह? सोनिया गांधी की किताब ‘बिलॉन्गिंग’ क्यों नहीं छापेगा पेंगुइन?