Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' अभियान पर PM मोदी का निशाना, बोले- कुछ लोग 'झूठ की गूंज' से निराशा फैलाने में लगे हैंHeavy Rain Alert: किस राज्य में होगी बहुत भारी बारिश? IMD ने जारी किया 6 सितंबर तक का वेदर अपडेटनालागढ़ थाने में IED ब्लास्ट मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, तीन और आरोपी गिरफ्तारIMD अलर्ट : सितंबर में सामान्य से कम होगी बारिश, अगस्त ने तोड़ा 125 साल की गर्मी का रिकॉर्डदिल्ली में फिर 'निर्भया' जैसी खौफनाक वारदात, 47 किमी तक चलती बस में दरिंदे करते रहे गैंगरेपसिंहस्थ: 2028 के लिए मिल रहा जनसहयोग दुनिया के लिए उत्कृष्ट उदाहरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रामघाट पर भूत भावन भगवान महाकालेश्वर की पालकी में विराजित चन्द्रमौलेश्वर का किया पूजन बाबा महाकाल की पंचम सवारी के अवसर पर हुआ विशेष प्रसारKal Ka Mausam: दिल्ली-UP समेत 11 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, MP-छत्तीसगढ़-बंगाल में भी बरसेंगे बादलधार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर आने वाली पीढ़ियों को अवगत कराना हमारी प्राथमिकता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | ओरछा को पर्यटन के अद्भुत केन्द्र के रूप में विकसित किया जा रहा है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव भव्य रामराजा लोक से निखरेगी बुंदेलखंड की पहचन्यूयॉर्क में भारतीय तिरंगे के अपमान का वीडियो वायरल, किरेन रिजिजू भड़के; बोले- ‘भारी कीमत चुकानी पड़ेगी’प्रदेश के लगभग 1 लाख 22 हजार विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए मिलेंगे 25-25 हजार रुपये | मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 सितंबर को 304 करोड़ 98 लाख 50 हजार रुपये से अधिक की राशि का करेंगे अंतरण कक्षा 12वीं में प्रथम प्रयास में 75 प्रतिशत या अधिक अंक पाने वालेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व राष्ट्रपति श्रद्धेय प्रणव मुखर्जी की पुण्यतिथि पर किया नमनराष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान एक सितम्बर को मंत्रालय स्थित पटेल पार्क में होगागहरे समुद्र में फंसी पनडुब्बी को बचाने से लेकर अंडरवॉटर ऑपरेशन तक, कितना खास है INS Nipun?सितंबर की शुरुआत भारी बारिश से, 5 दिन इन राज्यों में बरसेंगे बादल, जानें आपके शहर का हालHeavy Rain Alert: बिहार-झारखंड में ऑरेंज अलर्ट जारी, इन राज्यों में भी झमाझम बरसेंगे बादल

यूपी-बिहार नहीं ये बंगाल है, यहां बुलडोजर नहीं चलेगा, दुर्गापुर में भाजपा पर बरसीं ममता बनर्जी

Author
Prabhat Khabar 13 अप्रैल 2026, 06:49 pm
यूपी-बिहार नहीं ये बंगाल है, यहां बुलडोजर नहीं चलेगा, दुर्गापुर में भाजपा पर बरसीं ममता बनर्जी

खास बातें 2 सीटों के प्रत्याशियों के लिए मांगा समर्थन भाजपा के घोषणा पत्र पर ममता ने बोला हमला नौकरी में घूसखोरी पर भड़कीं मुख्यमंत्री 4 मई के बाद भाजपा को विदा कर देगी जनता : ममता Mamata Banerjee Rally: सभा में ये लोग भी हुए शामिल Mamata Banerjee Rally| दुर्गापुर, अविनाश यादव : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सुप्रीमो और बंगाल की चीफ मिनिस्टर ममता बनर्जी ने औद्योगिक शहर दुर्गापुर में भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया.

सोमवार को सिटी सेंटर स्थित चतुरंग मैदान में आयोजित एक विशाल जनसभा में मुख्यमंत्री ने भाजपा के ‘बुलडोजर’ वाले बयानों पर पलटवार किया. उन्होंने कहा कि बंगाल की मिट्टी आंदोलन की मिट्टी है, यहां भाजपा के बुलडोजर चलाने के सपने को जनता मिट्टी में मिला देगी.

इसके साथ ही उन्होंने स्थानीय युवाओं को दरकिनार कर बाहरी लोगों को घूस लेकर नौकरी देने की शिकायतों पर कड़ा रुख अपनाते हुए सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी. 2 सीटों के प्रत्याशियों के लिए मांगा समर्थन ममता बनर्जी ने दुर्गापुर की 2 महत्वपूर्ण सीटों से तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशियों कवि दत्त और प्रदीप मजूमदार के लिए जनता का समर्थन मांगा.

उन्होंने भाजपा पर ‘बाहरी’ कार्ड खेलते हुए आरोप लगाया कि बीजेपी की रैलियों में स्थानीय लोग नहीं, बल्कि दूसरे राज्यों से लाये गये लोग हैं. कहा कि भाजपा चुनाव आयोग, ईडी और सीबीआई के जरिये बंगाल के लोगों में डर पैदा करने की कोशिश कर रही है. भाजपा के घोषणा पत्र पर ममता ने बोला हमला भारतीय जनात पार्टी (भाजपा) के ‘संकल्प पत्र’ को ममता ने ‘झूठा जुमला’ करार दिया.

उन्होंने कहा कि बिहार और दिल्ली जैसे राज्यों में भाजपा ने अपने वादे पूरे नहीं किये, तो वे बंगाल की जनता से क्या वादा करेंगे. बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें नौकरी में घूसखोरी पर भड़कीं मुख्यमंत्री भाषण के दौरान जब दुर्गापुर के सरकारी और प्राइवेट कारखानों में बाहरी जिलों के लोगों को घूस लेकर नौकरी देने की शिकायत सामने आयी, तो ममता बनर्जी का पारा चढ़ गया.

उन्होंने कहा कि स्थानीय युवाओं को उनके हक से वंचित रखना बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. घूस लेकर नौकरी देने वालों के खिलाफ चुनाव के बाद पार्टी और प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा. ममता दी ने कहा कि हर हाल में स्थानीय युवाओं को ही नौकरी में प्राथमिकता देनी होगी.

इसे भी पढ़ें : फिल्में, राजनीति और लग्जरी गाड़ियां, जानें बैरकपुर के TMC विधायक के पास कितनी दौलत? 4 मई के बाद भाजपा को विदा कर देगी जनता : ममता भाजपा नेताओं द्वारा चुनाव के बाद बंगाल में ‘बुलडोजर’ चलाने के बयानों पर ममता ने तीखा प्रहार किया. उन्होंने कहा- वे भूल रहे हैं कि यह बंगाल है.

यहां की संस्कृति में धर्म के नाम पर राजनीति नहीं होती. 4 मई के बाद जनता भाजपा को विदा कर देगी. उन्होंने लोगों से एकजुट होकर भाजपा का विरोध करने की अपील की. इसे भी पढ़ें : बंगाल में ममता का ‘चौका’ या भाजपा का ‘परिवर्तन’? 294 सीटों का पूरा गणित और 2 चरणों का चुनावी शेड्यूल, यहां जानें सब कुछ Mamata Banerjee Rally: सभा में ये लोग भी हुए शामिल सभा में टीएमसी के सांसद कीर्ति आजाद, मंत्री मलय घटक, दिग्गज नेता नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती, हरेराम सिंह, अपूर्व मुखर्जी, वी शिवदासन और अनिंदिता मुखर्जी के अलावा भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें बीरभूम में गरजे अमित शाह- TMC के पाप का घड़ा भर गया, 4 मई के बाद सूद समेत होगा हिसाब बंगाल चुनाव 2026: TMC की स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, ममता, अभिषेक और शत्रु संभालेंगे कमान, देखें सभी 40 नाम बंगाल चुनाव 2026: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पास कितनी प्रॉपर्टी है, कहां करतीं हैं निवेश! भाजपा दंगाबाज और संविधान की हत्यारी पार्टी, 4 मई को बोरिया-बिस्तर बांधकर दिल्ली लौट जायेगी : ममता बनर्जी.

Ad

ताज़ा खबरें