Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
दुनिया की सबसे उम्रदराज मां : 74 साल की उम्र में जुड़वां बच्चों को दिया जन्ममुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को देंगे ई-स्कूटी की सौगात | मेरिट में आने वाले 7,500 से ज्यादा विद्यार्थियों को मिलेगी स्कूटी भोपाल में 16 सितंबर को होगा राज्य स्तरीय ई-स्कूटी वितरण कार्यक्रम प्रदेश सरकार ने योजना में अब तक लगभग 246 कDurga Puja 2026: पद्मा नहीं, अब गुजरात की हिल्सा के स्वाद की दीवानी बनी ढाका, कोलकाता से भेजी गई 500 मीट्रिक टन मछलीमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वराह जयंती पर दीं शुभकामनाएंMumbai Rains: मुंबई सहित इन इलाकों में आज होगी भारी बारिश, येलो अलर्ट जारी; 50KM/H की रफ्तार से चलेंगी हवाएंSchool Holiday 14 September: 14 सितंबर को बंद रहेंगे स्कूल, इन राज्यों में रहेगी छुट्टीBRICS Delhi Declaration: Xi-Putin और ग्लोबल साउथ के बीच, भारत ने क्या हासिल किया?राष्ट्रपति के पास हर वक्त खड़ा ये अफसर क्या देखता रहता है? पूर्व ADC ऋषभ सांब्याल ने बताया चौंकाने वाला सचमोदी-जिनपिंग बैठक: 7 साल बाद भारत पहुंचे चीनी राष्ट्रपति: पीएम मोदी के 3 मंत्रों से बदलेंगे भारत-चीन रिश्ते?BRICS Summit 2026: मोदी-पुतिन-शी ने थामा एक-दूसरे का हाथ, दुनिया को क्या संदेश दे गई ये तस्वीर?अन्नदाताओं को दी जा रही हैं आवश्यक सुविधाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव बलराम कृषि महोत्सव छतरपुर में वर्चुअल रूप से जुड़े उन्नत कृषि करने वाले किसानों और जनप्रतिनिधियों से किया संवाद प्रगतिशील किसान और कृषक परिवारों के मेधावी बच्चे हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 सितंबर को मानव अधिकार आयोग के 32वें स्थापना दिवस कार्यक्रम का करेंगे शुभारंभ | जनजातीय मानव अधिकारों के संरक्षण और योजनाओं की उन तक पहुंच पर होगा मंथनBRICS Summit 2026: पावर पिरामिड से पार्टनरशिप के प्लेटफॉर्म तक, PM मोदी ने रखा 20 साल का रोडमैपप्रधानमंत्री श्री मोदी के सेवा और जिम्मेदारी के 25 वर्षों के प्रति आभार का प्रकटीकरण है सेवा संकल्प अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. यादवमुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 सितंबर को आगर मालवा से अंतरित करेंगे लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त | प्रदेश की 1.25 करोड़ से अधिक महिलाओं के खातों में पहुंचेंगे 1,835 करोड़ रुपये अब तक 65,395 करोड़ से अधिक का अंतरण मुख्यमंत्री 225.95 करोड़ के 33 कार्यों का भूम

बारिश के पानी से रिचार्ज होगा भूजल, कोलकाता नगर निगम की अनूठी पहल

Author
Prabhat Khabar 15 जुलाई 2026, 09:14 am
बारिश के पानी से रिचार्ज होगा भूजल, कोलकाता नगर निगम की अनूठी पहल

कोलकाता से शिव कुमार राउत की रिपोर्ट वैश्विक जलवायु परिवर्तन का बहुत बुरा असर अब महानगर कोलकाता पर भी साफ देखने को मिल रहा है. बदलते पर्यावरण के कारण जहां एक ओर मानसून में बारिश का पूरा पैटर्न बदल गया है, वहीं दूसरी ओर कोलकाता की पारंपरिक जल निकासी व्यवस्था (ड्रेनेज सिस्टम) काफी पुरानी और नाकाफी साबित हो रही है.

नतीजतन, मानसून के दौरान कोलकाता के विभिन्न हिस्सों में रहने वाले नागरिकों को भारी जलजमाव और दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. इस गंभीर संकट को देखते हुए कोलकाता नगर निगम के ड्रेनेज विभाग ने एक बेहद आधुनिक और व्यावहारिक समाधान निकाला है. इस नयी पहल के जरिए विभाग का लक्ष्य एक साथ दो बड़ी नागरिक समस्याओं को हल करना है.

50 से अधिक स्थानों पर शुरू हुआ काम, रिचार्ज होगा भूजल ड्रेनेज विभाग ने कोलकाता में ‘वॉटर पॉकेट्स’ यानी जलजमाव वाले सबसे प्रभावित क्षेत्रों के रूप में 50 से अधिक स्थानों की पहचान की है. इन सभी चयनित जगहों पर बारिश के पानी को तुरंत इकट्ठा करने के लिए विशेष भूमिगत जलाशय बनाये जा रहे हैं.

भारी बारिश के दौरान सड़कों पर जमा होने वाले पानी को इन जलाशयों में मोड़ा जायेगा. इसके बाद आधुनिक मशीनों और वैज्ञानिक तरीकों का उपयोग करके इस जमा पानी को पूरी तरह फिल्टर किया जायेगा. साफ किये गये इस पानी को मजबूत पाइपों के माध्यम से सीधे जमीन के नीचे भेजा जायेगा, जिससे महानगर के तेजी से घटते भूजल स्तर (ग्राउंड वॉटर लेवल) को फिर से भरने और रिचार्ज करने में बड़ी मदद मिलेगी.

शहर भर में 50 से अधिक स्थानों पर इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर काम पहले ही शुरू किया जा चुका है. ड्रेनेज नेटवर्क की क्षमता से अधिक होती है बारिश मौसम के अनियमित पैटर्न की वजह से कोलकाता में हर साल कम समय में भारी बारिश दर्ज की जा रही है. यह अचानक होने वाली तेज बारिश पूरे महानगर को जलमग्न कर देती है, क्योंकि जमा होने वाला पानी कोलकाता के ड्रेनेज नेटवर्क की एक घंटे के भीतर नहरों में पानी पंप करने की सीमित क्षमता से कहीं अधिक होता है.

नतीजतन, जलस्तर घंटों तक कम नहीं होता और सड़कों, गलियों, दुकानों तथा घरों में बड़े पैमाने पर पानी भर जाता है. इस समस्या को स्थायी रूप से हल करने के लिए निगम के तकनीकी विशेषज्ञों द्वारा लंबे समय से गहन योजना बनायी जा रही थी, जिसके बाद आखिरकार यह वाटर रिचार्जिंग का समाधान खोजा गया है.

विशेषज्ञों का मानना है कि हालांकि यह पहल जलभराव के खतरे को पूरी तरह खत्म नहीं कर सकती, लेकिन इससे संकट की तीव्रता काफी हद तक कम हो जायेगी. पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 90 मीटर की गहराई तक पहुंचेगा साफ पानी निगम के एक वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी ने परियोजना की कार्यप्रणाली स्पष्ट करते हुए बताया कि शुरुआत में इस योजना को 50-55 चिह्नित वॉटर पॉकेट्स में युद्धस्तर पर लागू किया जा रहा है.

वहां आधुनिक फिल्ट्रेशन यूनिट्स लगायी जा रही हैं. सड़क पर जमने वाले पानी को प्रोसेस करने के बाद पाइप के जरिये जमीन के नीचे करीब 70 से 90 मीटर की गहराई पर मौजूद प्राकृतिक रेतीली परत तक सुरक्षित पहुंचाया जायेगा. इससे प्रदूषित पानी के बजाय पूरी तरह साफ पानी जमीन के भीतर जायेगा और धीरे-धीरे शहर का भूजल स्तर फिर से ऊपर आ जायेगा.

ड्रेनेज विभाग इस शुरुआती चरण की सफलता और नतीजों के आंकलन के बाद इस आधुनिक उपाय को महानगर के कई अन्य जलभराव वाले इलाकों में भी विस्तार देगा. Also Read: पश्चिम बंगाल बनेगा देश का ‘सीड हब’, खुलेंगे चार कृषि प्रशिक्षण एवं अनुसंधान केंद्र.

Ad

ताज़ा खबरें

दुनिया की सबसे उम्रदराज मां : 74 साल की उम्र में जुड़वां बच्चों को दिया जन्म
राष्ट्रीय

दुनिया की सबसे उम्रदराज मां : 74 साल की उम्र में जुड़वां बच्चों को दिया जन्म

मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को देंगे ई-स्कूटी की सौगात | मेरिट में आने वाले 7,500 से ज्यादा विद्यार्थियों को मिलेगी स्कूटी भोपाल में 16 सितंबर को होगा राज्य स्तरीय ई-स्कूटी वितरण कार्यक्रम प्रदेश सरकार ने योजना में अब तक लगभग 246 क
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को देंगे ई-स्कूटी की सौगात | मेरिट में आने वाले 7,500 से ज्यादा विद्यार्थियों को मिलेगी स्कूटी भोपाल में 16 सितंबर को होगा राज्य स्तरीय ई-स्कूटी वितरण कार्यक्रम प्रदेश सरकार ने योजना में अब तक लगभग 246 क

Durga Puja 2026: पद्मा नहीं, अब गुजरात की हिल्सा के स्वाद की दीवानी बनी ढाका, कोलकाता से भेजी गई 500 मीट्रिक टन मछली
राष्ट्रीय

Durga Puja 2026: पद्मा नहीं, अब गुजरात की हिल्सा के स्वाद की दीवानी बनी ढाका, कोलकाता से भेजी गई 500 मीट्रिक टन मछली

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वराह जयंती पर दीं शुभकामनाएं
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वराह जयंती पर दीं शुभकामनाएं

Mumbai Rains: मुंबई सहित इन इलाकों में आज होगी भारी बारिश, येलो अलर्ट जारी; 50KM/H की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
राष्ट्रीय

Mumbai Rains: मुंबई सहित इन इलाकों में आज होगी भारी बारिश, येलो अलर्ट जारी; 50KM/H की रफ्तार से चलेंगी हवाएं