Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
Smash the Patriarchy 2: जब गाली बनी Gen Z की स्लैंग, तो लड़कियों के लिए क्यों बदल जाता है पैमाना?हिमालय में भूकंप से कैसे आती है फ्लैश फ्लड, जानिए डेंजर जोन में क्यों रहता है नेपालNepal Flood: भारत-चीन वर्ल्ड बैंक के साथ मिलकर नेपाल की मदद में जुटे, भारत भेज रहा राहत सामग्री; IAF के विमान तैयारमुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर | खेड़ीघाट में श्री राजराजेश्वरी त्रिपुर बाला सुंदरी मंदिर में सपत्नीक किए दर्शन-पूजन मंगल दास त्यागी महाराज से भेंट कर लिया आशीर्वादमुख्यमंत्री डॉ. यादव 27 अगस्त को जबलपुर में ‘माय भारत युवा कनेक्ट-खेलो इंडिया संवाद’ में होंगे शामिलNepal Flood : प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाली पीएम बालेन शाह से फोन पर की बात, कहा- हर संभव मदद के लिए तैयारचम्बल औद्योगिक प्रगति से बना रहा है नई पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | प्रदेश में निवेशकों का अभूतपूर्व निवेश मेड इन एमपी, फेथ इन एमपी का उत्कृष्ट उदाहरण मप्र में बेरोजगारी दर सबसे कम तेजी से औद्योगिक तरक्की करने में देश में अव्वल है मप्र जीआईएस-25 में मिलएमसीपीएस का सफल परीक्षण सेना की क्षमता और रक्षा तकनीक को देगा मजबूती : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | रक्षा क्षेत्र में नई-नई उपलब्धियां हासिल करने पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जताया हर्षलाड़ली बहनों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को बांधी स्नेह और विश्वास से भरी राखियां | मुख्यमंत्री ने दोहराया प्रदेश की हर बहन की खुशहाली का संकल्प महिला सुरक्षा कर्मियों ने भी बांधी राखी मुख्यमंत्री को धन्यवाद पत्र भी भेंट किया लाड़ली बहनोंHeavy Rain Warning: 27 से 31 अगस्त और 1 सितंबर को भारी बारिश, आंधी-तूफान का अलर्टविद्यार्थियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं: मुख्यमंत्री डॉ. यादव | विद्यार्थियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले स्कूल वैन चालक पर प्रकरण दर्ज, भेजा जेल स्कूल संचालक के विरुद्ध भी मामला दर्ज, वैन जब्त मुख्यमंत्री के निर्देश पर देवास में त्वरित कार्रवाईKal Ka Mausam: रक्षाबंधन पर बरसेंगे बादल, 28 अगस्त को इन राज्यों में बारिश डाल सकता है खललमोहन भागवत के कार्यक्रम पर ममदानी से भिड़ीं अमेरिकी सिंगर मिलबेन, बोलीं- इवेंट होकर रहेगामुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जौहर दिवस पर किया नमनजमीन खरीदने से पहले कौन से कागजात जांचें? Registry से पहले आम खरीदार के लिए जरूरी चेकलिस्ट

पीएम मोदी की रैली से रणक्षेत्र बना जगदल, BJP-TMC समर्थकों के बीच जमकर चले ईंट-पत्थर, अर्जुन सिंह पर हमले का आरोप

Author
Prabhat Khabar 27 अप्रैल 2026, 01:14 am
पीएम मोदी की रैली से रणक्षेत्र बना जगदल, BJP-TMC समर्थकों के बीच जमकर चले ईंट-पत्थर, अर्जुन सिंह पर हमले का आरोप

Jagatdal Police Station Violence| बैरकपुर/जगदल, मनोरंजन सिंह : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से पहले बैरकपुर औद्योगिक क्षेत्र में भारी तनाव है. सोमवार को जगदल के जलेबी माठ (मैदान) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेगा रैली से ठीक पहले रविवार देर रात जगदल थाने के सामने भाजपा और तृणमूल कांग्रेस (TMC) समर्थकों की भिड़ंत हो गयी.

बैरकपुर के पूर्व सांसद पर हमले का आरोप दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. दोनों राजनीतिक दलों के समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे पर जमकर ईंट-पत्थर बरसाये. आरोप है कि इस हिंसक झड़प में बैरकपुर के पूर्व सांसद अर्जुन सिंह पर भी हमला किया गया. इलाके में तनाव इतना बढ़ गया है कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी संख्या में केंद्रीय बलों को मोर्चा संभालना पड़ा.

थाना परिसर में ही टीएमसी और भाजपा समर्थकों की हो गयी भिड़ंत. थाने के सामने ही मचा तांडव, पुलिस पर लगे गंभीर आरोप प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, यह पूरी घटना जगदल थाने के ठीक सामने हुई. भाजपा का आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी में ही तृणमूल समर्थकों ने गुंडागर्दी की.

जगदल से भाजपा प्रत्याशी राजेश कुमार ने कहा कि वे और पूर्व सांसद अर्जुन सिंह जब समर्थकों के साथ थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंचे, तभी अधिकारी थाना छोड़कर चले गये. इसके बाद तृणमूल के गुंडे आये और भाजपा समर्थकों पर हमला बोल दिया. बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें ममता बनर्जी की ‘दास’ बन चुकी है पुलिस : राजेश राजेश कुमार ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस ममता बनर्जी की ‘दास’ बन चुकी है.

साजिश के तहत केंद्रीय बलों को पहले ही थाने से हटा दिया गया था, ताकि टीएमसी के लोग हमला कर सकें. हंगामे के बाद थाने के बाहर तैनात सुरक्षाकर्मी. अर्जुन सिंह पर हमले से भड़का आक्रोश मारपीट के दौरान पूर्व सांसद अर्जुन सिंह को निशाना बनाने की कोशिश की गयी.

भाजपा समर्थकों ने आरोप लगाया कि टीएमसी के बदमाशों ने सुनियोजित तरीके से उन पर हमला किया. बाद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी पलटवार किया. घटना के बाद बैरकपुर पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत आने वाले इस पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. इसे भी पढ़ें : वोट से पहले भांगड़ में TMC कार्यकर्ता के घर मिले 100 देसी बम, आयोग ने पुलिस को दी कड़ी चेतावनी TMC का पलटवार- UP से आये गुंडों ने मचाया आतंक भाटपाड़ा से टीएमसी प्रत्याशी अमित गुप्ता ने भाजपा के आरोपों को सिरे से खारिज करते दावा किया कि अर्जुन सिंह के लोगों ने उनके समर्थकों की पिटाई की.

जब वे आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने थाने पहुंचे, तो उन पर हमला किया गया. टीएमसी ने कहा कि भाजपा उत्तर प्रदेश से गुंडों को लायी है. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे. इसे भी पढ़ें : बंगाल चुनाव के लिए सुरक्षा कवच तैयार, CAPF का पहरा, 100 मीटर के घेरे में ‘नो एंट्री’, चप्पे-चप्पे पर CCTV भारी सुरक्षा के बीच आज पीएम मोदी की सभा तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए जगदल और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ा दी गयी है.

जलेबी मैदान, जहां प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा होनी है, वहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं. केंद्रीय बलों की टुकड़ियों को तैनात कर दिया गया है. प्रशासन के लिए सबसे बड़ी चुनौती आज की रैली को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराना और 29 अप्रैल को होने वाले मतदान के दौरान हिंसा को रोकना है.

इसे भी पढ़ें बंगाल चुनाव 2026: वोटिंग से पहले डायमंड हार्बर में मतदाताओं को धमकाने का वीडियो वायरल होते ही एक्शन में इलेक्शन कमीशन ममता बनर्जी सरकार पर राहुल गांधी का हमला- बंगाल में लोकतंत्र नहीं, TMC के आतंक का राज, हिंसा के आगे नहीं झुकेगी कांग्रेस बनगांव में गरजे पीएम मोदी- घुसपैठिये दूसरे चरण से पहले बंगाल छोड़ दें, नहीं तो अंजाम बुरा होगा, मतुआ समाज को दी नागरिकता की गारंटी बंगाल में वोटिंग से पहले नोआपाड़ा थाना में धमाका, घरों में गिरे स्प्लिंटर, मचा हड़कंप.

Ad

ताज़ा खबरें

Smash the Patriarchy 2: जब गाली बनी Gen Z की स्लैंग, तो लड़कियों के लिए क्यों बदल जाता है पैमाना?
राष्ट्रीय

Smash the Patriarchy 2: जब गाली बनी Gen Z की स्लैंग, तो लड़कियों के लिए क्यों बदल जाता है पैमाना?

हिमालय में भूकंप से कैसे आती है फ्लैश फ्लड, जानिए डेंजर जोन में क्यों रहता है नेपाल
राष्ट्रीय

हिमालय में भूकंप से कैसे आती है फ्लैश फ्लड, जानिए डेंजर जोन में क्यों रहता है नेपाल

Nepal Flood: भारत-चीन वर्ल्ड बैंक के साथ मिलकर नेपाल की मदद में जुटे, भारत भेज रहा राहत सामग्री; IAF के विमान तैयार
राष्ट्रीय

Nepal Flood: भारत-चीन वर्ल्ड बैंक के साथ मिलकर नेपाल की मदद में जुटे, भारत भेज रहा राहत सामग्री; IAF के विमान तैयार

मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर | खेड़ीघाट में श्री राजराजेश्वरी त्रिपुर बाला सुंदरी मंदिर में सपत्नीक किए दर्शन-पूजन मंगल दास त्यागी महाराज से भेंट कर लिया आशीर्वाद
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर | खेड़ीघाट में श्री राजराजेश्वरी त्रिपुर बाला सुंदरी मंदिर में सपत्नीक किए दर्शन-पूजन मंगल दास त्यागी महाराज से भेंट कर लिया आशीर्वाद

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 27 अगस्त को जबलपुर में ‘माय भारत युवा कनेक्ट-खेलो इंडिया संवाद’ में होंगे शामिल
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 27 अगस्त को जबलपुर में ‘माय भारत युवा कनेक्ट-खेलो इंडिया संवाद’ में होंगे शामिल