Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
Smash the Patriarchy 2: जब गाली बनी Gen Z की स्लैंग, तो लड़कियों के लिए क्यों बदल जाता है पैमाना?हिमालय में भूकंप से कैसे आती है फ्लैश फ्लड, जानिए डेंजर जोन में क्यों रहता है नेपालNepal Flood: भारत-चीन वर्ल्ड बैंक के साथ मिलकर नेपाल की मदद में जुटे, भारत भेज रहा राहत सामग्री; IAF के विमान तैयारमुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर | खेड़ीघाट में श्री राजराजेश्वरी त्रिपुर बाला सुंदरी मंदिर में सपत्नीक किए दर्शन-पूजन मंगल दास त्यागी महाराज से भेंट कर लिया आशीर्वादमुख्यमंत्री डॉ. यादव 27 अगस्त को जबलपुर में ‘माय भारत युवा कनेक्ट-खेलो इंडिया संवाद’ में होंगे शामिलNepal Flood : प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाली पीएम बालेन शाह से फोन पर की बात, कहा- हर संभव मदद के लिए तैयारचम्बल औद्योगिक प्रगति से बना रहा है नई पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | प्रदेश में निवेशकों का अभूतपूर्व निवेश मेड इन एमपी, फेथ इन एमपी का उत्कृष्ट उदाहरण मप्र में बेरोजगारी दर सबसे कम तेजी से औद्योगिक तरक्की करने में देश में अव्वल है मप्र जीआईएस-25 में मिलएमसीपीएस का सफल परीक्षण सेना की क्षमता और रक्षा तकनीक को देगा मजबूती : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | रक्षा क्षेत्र में नई-नई उपलब्धियां हासिल करने पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जताया हर्षलाड़ली बहनों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को बांधी स्नेह और विश्वास से भरी राखियां | मुख्यमंत्री ने दोहराया प्रदेश की हर बहन की खुशहाली का संकल्प महिला सुरक्षा कर्मियों ने भी बांधी राखी मुख्यमंत्री को धन्यवाद पत्र भी भेंट किया लाड़ली बहनोंHeavy Rain Warning: 27 से 31 अगस्त और 1 सितंबर को भारी बारिश, आंधी-तूफान का अलर्टविद्यार्थियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं: मुख्यमंत्री डॉ. यादव | विद्यार्थियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले स्कूल वैन चालक पर प्रकरण दर्ज, भेजा जेल स्कूल संचालक के विरुद्ध भी मामला दर्ज, वैन जब्त मुख्यमंत्री के निर्देश पर देवास में त्वरित कार्रवाईKal Ka Mausam: रक्षाबंधन पर बरसेंगे बादल, 28 अगस्त को इन राज्यों में बारिश डाल सकता है खललमोहन भागवत के कार्यक्रम पर ममदानी से भिड़ीं अमेरिकी सिंगर मिलबेन, बोलीं- इवेंट होकर रहेगामुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जौहर दिवस पर किया नमनजमीन खरीदने से पहले कौन से कागजात जांचें? Registry से पहले आम खरीदार के लिए जरूरी चेकलिस्ट

जींद से बोले पीएम मोदी : भारत की हाइड्रोजन ट्रेन दुनिया में सबसे अलग, जानें भाषण की 10 अहम बातें

Author
Prabhat Khabar 17 जुलाई 2026, 01:59 pm
जींद से बोले पीएम मोदी : भारत की हाइड्रोजन ट्रेन दुनिया में सबसे अलग, जानें भाषण की 10 अहम बातें

PM Modi speech : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जींद-सोनीपत हाईड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर इसकी शुरुआत की. इसके बाद उन्होंने अपने संबोधन की शुरुआत जींद की जनता का अभिवादन करते हुए की. उन्होंने कहा कि जींद उनके लिए सिर्फ एक शहर नहीं, बल्कि यादों से जुड़ी एक खास जगह है.

उन्होंने बताया कि संगठन के कार्यकर्ता के रूप में जब वह पहली बार जींद आए थे, तब यहां के लोगों ने उन्हें जो स्नेह और सम्मान दिया, उसे वह आज तक नहीं भूले हैं. पीएम ने जींद की धार्मिक और ऐतिहासिक विरासत का भी उल्लेख किया और माता जयंतिया के आशीर्वाद का जिक्र किया.

उन्होंने मुर्रा भैंस के दूध, घी, दही और जींद के प्रसिद्ध घेवर को भी याद करते हुए कहा कि यहां का स्वाद आज भी उनकी यादों में बसा हुआ है. हाइड्रोजन ट्रेन से इतिहास में दर्ज हुआ जींद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का संचालन शुरू होना केवल हरियाणा ही नहीं, बल्कि पूरे भारत के लिए बड़ी उपलब्धि है.

उन्होंने कहा कि जैसे आज भी लोग भारत की पहली ट्रेन को बॉम्बे और ठाणे के बीच चली ट्रेन के रूप में याद करते हैं, उसी तरह भविष्य में जब भी हाइड्रोजन ट्रेन का जिक्र होगा तो जींद, सोनीपत और हरियाणा का नाम भी गर्व के साथ लिया जाएगा. उन्होंने इस उपलब्धि के लिए राज्य सरकार, रेलवे और देशवासियों को बधाई दी तथा कहा कि यह भारत की आधुनिक तकनीक और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

स्वच्छता को जन आंदोलन बनाने की अपील अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने जींद की जनता से एक विशेष आग्रह भी किया. उन्होंने कहा कि वह यहां कुछ मांगने आए हैं और वह मांग है स्वच्छता का संकल्प. पीएम ने लोगों से अपील की कि यदि हर नागरिक यह तय कर ले कि वह गंदगी नहीं फैलाएगा, तो न केवल जींद बल्कि पूरा हरियाणा स्वच्छ बन सकता है.

उन्होंने कहा कि स्वच्छता को केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि हर व्यक्ति की दैनिक आदत बनाना होगा. प्रधानमंत्री ने कहा कि साफ-सफाई से स्वास्थ्य बेहतर होगा, पर्यटन बढ़ेगा और आने वाली पीढ़ियों को भी स्वच्छ वातावरण मिलेगा. ये भी पढ़ें : PHOTO: भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को PM मोदी ने किया फ्लैग ऑफ, जींद-सोनीपत रूट से हुई शुरुआत भारत की हाइड्रोजन ट्रेन दुनिया में सबसे अलग प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन दुनिया की सबसे शक्तिशाली और सबसे लंबी हाइड्रोजन यात्री ट्रेन है.

उन्होंने बताया कि इसकी क्षमता 3,200 हॉर्सपावर है, जबकि अन्य देशों में चल रही हाइड्रोजन ट्रेनें आमतौर पर केवल तीन या चार कोच की होती हैं. भारत ने पहली ही कोशिश में 10 कोच वाली हाइड्रोजन ट्रेन तैयार कर दुनिया के सामने नई मिसाल पेश की है. उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह 'मेक इन इंडिया' का उदाहरण है, जिसे भारतीय इंजीनियरों और भारतीय कंपनियों ने विकसित किया है.

इसके लिए जींद में विशेष हाइड्रोजन इंफ्रास्ट्रक्चर भी तैयार किया गया है, जिससे भविष्य में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे. रेलवे के आधुनिकीकरण का किया जिक्र प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उनकी सरकार केवल योजनाएं बनाने तक सीमित नहीं रहती, बल्कि उन्हें जमीन पर उतारने का काम भी करती है.

उन्होंने बताया कि भारत में रेलवे के बिजलीकरण की शुरुआत 1925 में हुई थी, लेकिन 2014 तक केवल करीब 30 प्रतिशत रेल नेटवर्क का ही विद्युतीकरण हो पाया था. उन्होंने दावा किया कि पिछले वर्षों में तेज गति से काम करते हुए अब देश का लगभग पूरा रेल नेटवर्क बिजली से जुड़ चुका है और हरियाणा में रेलवे का शत-प्रतिशत विद्युतीकरण पूरा हो चुका है.

उनके अनुसार, इससे ईंधन पर निर्भरता कम हुई है और ऊर्जा संकट के बावजूद रेलवे का संचालन प्रभावित नहीं हुआ. ये भी पढ़ें : देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन: खुद बनाएगी बिजली, किराया सिर्फ ₹5 से शुरू, जानें और क्या है खास खेल और खिलाड़ियों के लिए बड़े लक्ष्य तय किए प्रधानमंत्री मोदी ने हरियाणा की खेल प्रतिभाओं की सराहना करते हुए कहा कि राज्य ने देश को कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दिए हैं.

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार स्पोर्ट्स इंडस्ट्री और खिलाड़ियों के प्रशिक्षण पर लगातार काम कर रही है तथा 'खेलो भारत नीति' के माध्यम से खिलाड़ियों को आर्थिक और तकनीकी सहायता दी जा रही है. पीएम ने हरियाणा के खिलाड़ियों से 2032 और 2036 ओलंपिक को लक्ष्य बनाकर तैयारी करने की अपील की.

उन्होंने भरोसा दिलाया कि केंद्र और राज्य सरकार खिलाड़ियों को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराएंगी ताकि भारत वैश्विक खेल प्रतियोगिताओं में और बेहतर प्रदर्शन कर सके. बिना खर्ची-पर्ची की नौकरियों का किया जिक्र प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में हरियाणा सरकार की भर्ती प्रक्रिया की सराहना की.

उन्होंने कहा कि राज्य में बिना खर्ची-पर्ची के सरकारी नौकरियां देने की व्यवस्था लागू की गई है, जिससे युवाओं का भरोसा मजबूत हुआ है. पीएम ने कहा कि पारदर्शी भर्ती प्रणाली लागू करना आसान नहीं था, लेकिन सरकार ने इसे सफलतापूर्वक लागू किया. इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का जिक्र करते हुए कहा कि हरियाणा के किसानों को इस योजना के तहत हजारों करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता मिली है.

उन्होंने कहा कि पारदर्शी शासन, किसानों के कल्याण और विकास कार्यों के दम पर हरियाणा लगातार प्रगति की नई मिसाल कायम कर रहा है. हरियाणा को 14,700 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के साथ हरियाणा को करीब 14,700 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात भी दी.

इन परियोजनाओं में सड़क, रेलवे, स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी ढांचे से जुड़े कई बड़े कार्य शामिल हैं. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार आधुनिक परिवहन, बेहतर कनेक्टिविटी और रोजगार सृजन पर लगातार निवेश कर रही है. हरियाणा कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री के चंडीगढ़ और पंजाब दौरे के दौरान भी लगभग 25 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास प्रस्तावित है.

ये भी पढ़ें : मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव: जलमार्गों पर भारतीय नाविकों के लिए सुरक्षा एडवाइजरी जारी विकास और आत्मनिर्भर भारत पर दिया जोर अपने पूरे संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने आत्मनिर्भर भारत, आधुनिक तकनीक और तेज विकास को सरकार की प्राथमिकता बताया. उन्होंने कहा कि हाइड्रोजन ट्रेन जैसी परियोजनाएं केवल परिवहन का साधन नहीं हैं, बल्कि भारत की तकनीकी क्षमता और भविष्य की ऊर्जा नीति का प्रतीक हैं.

पीएम ने कहा कि रेलवे, सड़क, खेल, कृषि और उद्योग जैसे सभी क्षेत्रों में आधुनिक तकनीक का उपयोग कर देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने विश्वास जताया कि हरियाणा और देश के लोग इस विकास यात्रा में सक्रिय भागीदार बनेंगे और भारत को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाएंगे..

Ad

ताज़ा खबरें

Smash the Patriarchy 2: जब गाली बनी Gen Z की स्लैंग, तो लड़कियों के लिए क्यों बदल जाता है पैमाना?
राष्ट्रीय

Smash the Patriarchy 2: जब गाली बनी Gen Z की स्लैंग, तो लड़कियों के लिए क्यों बदल जाता है पैमाना?

हिमालय में भूकंप से कैसे आती है फ्लैश फ्लड, जानिए डेंजर जोन में क्यों रहता है नेपाल
राष्ट्रीय

हिमालय में भूकंप से कैसे आती है फ्लैश फ्लड, जानिए डेंजर जोन में क्यों रहता है नेपाल

Nepal Flood: भारत-चीन वर्ल्ड बैंक के साथ मिलकर नेपाल की मदद में जुटे, भारत भेज रहा राहत सामग्री; IAF के विमान तैयार
राष्ट्रीय

Nepal Flood: भारत-चीन वर्ल्ड बैंक के साथ मिलकर नेपाल की मदद में जुटे, भारत भेज रहा राहत सामग्री; IAF के विमान तैयार

मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर | खेड़ीघाट में श्री राजराजेश्वरी त्रिपुर बाला सुंदरी मंदिर में सपत्नीक किए दर्शन-पूजन मंगल दास त्यागी महाराज से भेंट कर लिया आशीर्वाद
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर | खेड़ीघाट में श्री राजराजेश्वरी त्रिपुर बाला सुंदरी मंदिर में सपत्नीक किए दर्शन-पूजन मंगल दास त्यागी महाराज से भेंट कर लिया आशीर्वाद

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 27 अगस्त को जबलपुर में ‘माय भारत युवा कनेक्ट-खेलो इंडिया संवाद’ में होंगे शामिल
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 27 अगस्त को जबलपुर में ‘माय भारत युवा कनेक्ट-खेलो इंडिया संवाद’ में होंगे शामिल