Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
मुख्यमंत्री डॉ. यादव लांजी में जन विश्वास अभियान अंतर्गत प्रबुद्धजनों से करेंगे संवादमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री सागोती माता मंदिर में किए दर्शन | माता मंदिर में पूजा कर की प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना ग्रामीणों ने विभिन्न स्थानों पर मुख्यमंत्री का किया स्वागत, बहनों ने बांधे रक्षा सुत्रसंतों के आशीर्वाद से मिलती है सद्कार्य की प्रेरणा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे खाचरौद में स्वामी श्री निजानंद जी महाराज के आश्रम आश्रम में श्री श्री 1008 सचिदानंद महाराज की पुण्यतिथि पर अर्पित की पुष्पांजलिएडिटोरियल बदलाव या कोई दूसरी वजह? सोनिया गांधी की किताब ‘बिलॉन्गिंग’ क्यों नहीं छापेगा पेंगुइन?Video: मराठी सीखने को मिली 1 साल की मोहलत, मुंबई में गैर-मराठी ऑटो चालकों ने मनाया जश्नमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व संस्कृत दिवस की दीं हार्दिक शुभकामनाएंपाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में कपल गिरफ्तार, दुबई के रास्ते भेजे थे 8 सिम कार्डमुख्यमंत्री डॉ. यादव को बहनों ने बांधे रक्षा सूत्र | माउंट आबू में हो रही संगोष्ठी का आमंत्रण भी दियाआज राखी है, लेकिन आप नहीं हैं... अजित दादा को याद कर भावुक हुईं सुप्रिया सुलेNepal Flood: चीन का सैन्य हेलीकॉप्टर वहां पहुंचा, जहां से तबाही शुरू हुई, सामने आया ग्लेशियर का पूरा मंजरझारखंड में होगी भारी बारिश, जानें यूपी-बिहार सहित अन्य राज्यों के मौसम का हालग्रेटर नोएडा में डिलीवरी बॉय की जांच पर बवाल, महिला और सुरक्षा गार्डों में तीखी बहस; वीडियो वायरलहावड़ा-भुवनेश्वर जन शताब्दी एक्सप्रेस के AC कोच में भीगते रहे यात्री, रेलवे लापरवाह, देखें Videoई-अटेंडेंस व्यवस्था के मिल रहे अच्छे नतीजे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | सूचना प्रौद्योगिकी आधारित नवाचार रखे जाएं जारी अभियान संचालित कर विद्यालयों में मूलभूत आवश्यकताओं की करें पूर्ति गत 2 वर्ष में सवा करोड़ विद्यार्थियों को 696 करोड़ रुपए का हुआ ऑनलाइन भुगतानमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की दी बधाई

बुलेट ट्रेन : 3 सुरंगें, 8 स्टेशन और हाई स्पीड सफर... बदल जाएगी चेन्नई-बेंगलुरु की कनेक्टिविटी

Author
Prabhat Khabar 19 जुलाई 2026, 08:25 am
बुलेट ट्रेन : 3 सुरंगें, 8 स्टेशन और हाई स्पीड सफर... बदल जाएगी चेन्नई-बेंगलुरु की कनेक्टिविटी

लेटेस्ट टेंडर पेपर के मुताबिक, परंदूर स्टेशन को लेकर अब स्थिति साफ नहीं है. पहले की योजना में इसे बुलेट ट्रेन के स्टॉप के रूप में शामिल किया गया था, लेकिन संशोधित रूट में इसे 'फ्यूचर स्टेशन' यानी भविष्य में बनने वाले स्टेशन के तौर पर दिखाया गया है. वहीं, बाकी सभी स्टेशनों को नियमित स्टॉप स्टेशन के रूप में रखा गया है.

लेटेस्ट टेंडर पेपर के हवाले से अंग्रेजी वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया ने इस परियोजना को लेकर पूरी जानकारी प्रकाशित की है. परियोजना के साल 2035 तक पूरी होने की उम्मीद यह परियोजना साल 2035 तक पूरी होने की उम्मीद है. इसके बाद चेन्नई से बेंगलुरु का सफर करीब एक घंटे में पूरा किया जा सकेगा.

बुलेट ट्रेन की अधिकतम रफ्तार 350 किमी प्रति घंटा होगी. अभी ट्रेन से यही दूरी तय करने में करीब सात घंटे लगते हैं, इसलिए इस परियोजना से यात्रा काफी तेज और सुविधाजनक हो जाएगी. चेन्नई सेंट्रल रेलवे स्टेशन और मेट्रो स्टेशन का रखा जाएगा ध्यान बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का पहला स्टेशन चेन्नई सबअर्बन स्टेशन के पश्चिमी हिस्से में बनाया जाएगा.

इसे 100 मीटर और 50 मीटर लंबे कनेक्टिंग रास्तों के जरिए चेन्नई सेंट्रल रेलवे स्टेशन और मेट्रो स्टेशन से जोड़ा जाएगा. वहीं, पूनमल्ली स्टेशन को आउटर रिंग रोड और मेट्रो नेटवर्क से भी जोड़ा जाएगा, जिससे यात्रियों को आने-जाने में आसानी होगी. ये भी पढ़ें: बुलेट ट्रेन विवाद पर MEA का जवाब, जापानी नेता के दावे खारिज, कहा- काम तेजी से जारी बेंगलुरु के बैयप्पनहल्ली स्टेशन पर बुलेट ट्रेन का होगा अंतिम पड़ाव चेन्नई-बेंगलुरु बुलेट ट्रेन का ज्यादातर हिस्सा एलिवेटेड (ऊंचे पुल) पर बनेगा.

यह लाइन चेन्नई के पेरंबूर, कोलाथुर, माधवरम, पाडी, अन्नानूर, पूनमल्ली और अरक्कोनम से होकर गुजरेगी. इसके बाद आंध्र प्रदेश के चित्तूर और कर्नाटक के कोलार, कोडिहल्ली, व्हाइटफील्ड होते हुए बेंगलुरु के बैयप्पनहल्ली स्टेशन पर इसका अंतिम पड़ाव होगा. लगभग 28 किलोमीटर हिस्सा अंडरग्राउंड होगा चेन्नई-बेंगलुरु बुलेट ट्रेन कॉरिडोर में कुल तीन सुरंगें (टनल) बनाई जाएंगी.

एक सुरंग चेन्नई सेंट्रल के पास होगी, जबकि दो अन्य आंध्र प्रदेश के कौंडिन्य वन्यजीव अभयारण्य और बेंगलुरु में बनेंगी. करीब 306 किलोमीटर लंबे इस रूट में लगभग 28 किलोमीटर हिस्सा जमीन के नीचे यानी अंडरग्राउंड होगा. जमीन अधिग्रहण का काम जारी परियोजना से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक, बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए प्रस्तावित रूट पर पड़ने वाले 41 गांवों में जमीन अधिग्रहण का काम जारी है.

साथ ही कांचीपुरम, अरक्कोनम और श्रीपेरंबदूर को जोड़ने वाले नए स्टेशन की कनेक्टिविटी पर भी काम हो रहा है..

Ad

ताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री डॉ. यादव लांजी में जन विश्वास अभियान अंतर्गत प्रबुद्धजनों से करेंगे संवाद
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव लांजी में जन विश्वास अभियान अंतर्गत प्रबुद्धजनों से करेंगे संवाद

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री सागोती माता मंदिर में किए दर्शन | माता मंदिर में पूजा कर की प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना ग्रामीणों ने विभिन्न स्थानों पर मुख्यमंत्री का किया स्वागत, बहनों ने बांधे रक्षा सुत्र
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री सागोती माता मंदिर में किए दर्शन | माता मंदिर में पूजा कर की प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना ग्रामीणों ने विभिन्न स्थानों पर मुख्यमंत्री का किया स्वागत, बहनों ने बांधे रक्षा सुत्र

संतों के आशीर्वाद से मिलती है सद्कार्य की प्रेरणा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे खाचरौद में स्वामी श्री निजानंद जी महाराज के आश्रम आश्रम में श्री श्री 1008 सचिदानंद महाराज की पुण्यतिथि पर अर्पित की पुष्पांजलि
मध्यप्रदेश

संतों के आशीर्वाद से मिलती है सद्कार्य की प्रेरणा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे खाचरौद में स्वामी श्री निजानंद जी महाराज के आश्रम आश्रम में श्री श्री 1008 सचिदानंद महाराज की पुण्यतिथि पर अर्पित की पुष्पांजलि

एडिटोरियल बदलाव या कोई दूसरी वजह? सोनिया गांधी की किताब ‘बिलॉन्गिंग’ क्यों नहीं छापेगा पेंगुइन?
राष्ट्रीय

एडिटोरियल बदलाव या कोई दूसरी वजह? सोनिया गांधी की किताब ‘बिलॉन्गिंग’ क्यों नहीं छापेगा पेंगुइन?

Video: मराठी सीखने को मिली 1 साल की मोहलत, मुंबई में गैर-मराठी ऑटो चालकों ने मनाया जश्न
राष्ट्रीय

Video: मराठी सीखने को मिली 1 साल की मोहलत, मुंबई में गैर-मराठी ऑटो चालकों ने मनाया जश्न