Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
दुनिया की सबसे उम्रदराज मां : 74 साल की उम्र में जुड़वां बच्चों को दिया जन्ममुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को देंगे ई-स्कूटी की सौगात | मेरिट में आने वाले 7,500 से ज्यादा विद्यार्थियों को मिलेगी स्कूटी भोपाल में 16 सितंबर को होगा राज्य स्तरीय ई-स्कूटी वितरण कार्यक्रम प्रदेश सरकार ने योजना में अब तक लगभग 246 कDurga Puja 2026: पद्मा नहीं, अब गुजरात की हिल्सा के स्वाद की दीवानी बनी ढाका, कोलकाता से भेजी गई 500 मीट्रिक टन मछलीमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वराह जयंती पर दीं शुभकामनाएंMumbai Rains: मुंबई सहित इन इलाकों में आज होगी भारी बारिश, येलो अलर्ट जारी; 50KM/H की रफ्तार से चलेंगी हवाएंSchool Holiday 14 September: 14 सितंबर को बंद रहेंगे स्कूल, इन राज्यों में रहेगी छुट्टीBRICS Delhi Declaration: Xi-Putin और ग्लोबल साउथ के बीच, भारत ने क्या हासिल किया?राष्ट्रपति के पास हर वक्त खड़ा ये अफसर क्या देखता रहता है? पूर्व ADC ऋषभ सांब्याल ने बताया चौंकाने वाला सचमोदी-जिनपिंग बैठक: 7 साल बाद भारत पहुंचे चीनी राष्ट्रपति: पीएम मोदी के 3 मंत्रों से बदलेंगे भारत-चीन रिश्ते?BRICS Summit 2026: मोदी-पुतिन-शी ने थामा एक-दूसरे का हाथ, दुनिया को क्या संदेश दे गई ये तस्वीर?अन्नदाताओं को दी जा रही हैं आवश्यक सुविधाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव बलराम कृषि महोत्सव छतरपुर में वर्चुअल रूप से जुड़े उन्नत कृषि करने वाले किसानों और जनप्रतिनिधियों से किया संवाद प्रगतिशील किसान और कृषक परिवारों के मेधावी बच्चे हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 सितंबर को मानव अधिकार आयोग के 32वें स्थापना दिवस कार्यक्रम का करेंगे शुभारंभ | जनजातीय मानव अधिकारों के संरक्षण और योजनाओं की उन तक पहुंच पर होगा मंथनBRICS Summit 2026: पावर पिरामिड से पार्टनरशिप के प्लेटफॉर्म तक, PM मोदी ने रखा 20 साल का रोडमैपप्रधानमंत्री श्री मोदी के सेवा और जिम्मेदारी के 25 वर्षों के प्रति आभार का प्रकटीकरण है सेवा संकल्प अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. यादवमुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 सितंबर को आगर मालवा से अंतरित करेंगे लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त | प्रदेश की 1.25 करोड़ से अधिक महिलाओं के खातों में पहुंचेंगे 1,835 करोड़ रुपये अब तक 65,395 करोड़ से अधिक का अंतरण मुख्यमंत्री 225.95 करोड़ के 33 कार्यों का भूम

Weather Forecast : झारखंड में होगी भारी बारिश, बिहार में येलो अलर्ट, जानें अन्य राज्यों का वेदर अपडेट

Author
Prabhat Khabar 15 जुलाई 2026, 05:13 am
Weather Forecast : झारखंड में होगी भारी बारिश, बिहार में येलो अलर्ट, जानें अन्य राज्यों का वेदर अपडेट

Weather Forecast : मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि 15 से 17 जुलाई के दौरान जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है. वहीं, 15 से 16 जुलाई के बीच हिमाचल प्रदेश जबकि 15 जुलाई को उत्तराखंड के कुछ स्थानों पर भी बारिश हो सकती है.

विभाग के अनुसार, 15 से 20 जुलाई के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ, 15 से 20 जुलाई के बीच पश्चिमी मध्य प्रदेश जबकि 14 से 17 जुलाई तक छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. वहीं, 18 से 20 जुलाई के दौरान छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधियां तेज होने की संभावना है.

राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है. झारखंड का मौसम कैसा रहेगा? 15 से 17 जुलाई के दौरान झारखंड में कई जगह हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इस दौरान राज्य में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है और कुछ इलाकों में मेघगर्जन के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है.

वहीं, 17 जुलाई को दक्षिणी और मध्य भागों के कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है. झारखंड का मौसम बिहार का मौसम कैसा रहेगा? मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के अनुसार 15 से 16 जुलाई तक बिहार के अधिकांश जिलों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

इस दौरान कई जगहों पर तेज हवा चलने और वज्रपात का भी खतरा बना रहेगा. राज्य के अधिकांश जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि अररिया, किशनगंज और सुपौल में भारी बारिश की आशंका को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, दक्षिण-पश्चिम बिहार के कई जिलों में मौसम अपेक्षाकृत सामान्य रहने की संभावना है.

बिहार का मौसम मौसम विभाग का प्रेस रिलीज देखने के लिए यहां क्लिक करें. पूर्वोत्तर भारत का मौसम रहेगा खराब मौसम विभाग के अनुसार, 15 से 20 जुलाई के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कई स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है.

वहीं, 15 जुलाई को अरुणाचल प्रदेश, 15 से 18 जुलाई तक असम और मेघालय जबकि 15 से 17 जुलाई के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ इलाकों में आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है. दक्षिण भारत में भी होगी बारिश IMD के अनुसार, 15 से 20 जुलाई के दौरान दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और तेलंगाना के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

वहीं, 15 से 17 जुलाई तक केरल , 17 से 18 जुलाई के दौरान लक्षद्वीप, 16 जुलाई तक तटीय कर्नाटक, 16 से 20 जुलाई के बीच उत्तर आंतरिक कर्नाटक जबकि 15 से 20 जुलाई के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ स्थानों पर भी छिटपुट बारिश होने की संभावना है. दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा ? मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, 15 से 17 जुलाई तक दिल्ली में मौसम आंशिक रूप से बादल छाए रहने वाला रहेगा.

इस दौरान अधिकतम तापमान 36 से 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. हल्की से मध्यम गति की हवाएं चलेंगी, लेकिन इन तीन दिनों के दौरान बारिश की संभावना नहीं है. राजस्थान का मौसम कैसा रहेगा? दक्षिण-पश्चिम मानसून कमजोर पड़ने के बीच मंगलवार (14 जुलाई) को राजस्थान के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई.

हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि अब अगले एक सप्ताह तक पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग के ज्यादातर हिस्सों में मौसम सूखा रहेगा. पूर्वी राजस्थान में भी बारिश की गतिविधियां कम रहने और ऐसे ही हालात बने रहने की संभावना है..

Ad

ताज़ा खबरें

दुनिया की सबसे उम्रदराज मां : 74 साल की उम्र में जुड़वां बच्चों को दिया जन्म
राष्ट्रीय

दुनिया की सबसे उम्रदराज मां : 74 साल की उम्र में जुड़वां बच्चों को दिया जन्म

मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को देंगे ई-स्कूटी की सौगात | मेरिट में आने वाले 7,500 से ज्यादा विद्यार्थियों को मिलेगी स्कूटी भोपाल में 16 सितंबर को होगा राज्य स्तरीय ई-स्कूटी वितरण कार्यक्रम प्रदेश सरकार ने योजना में अब तक लगभग 246 क
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को देंगे ई-स्कूटी की सौगात | मेरिट में आने वाले 7,500 से ज्यादा विद्यार्थियों को मिलेगी स्कूटी भोपाल में 16 सितंबर को होगा राज्य स्तरीय ई-स्कूटी वितरण कार्यक्रम प्रदेश सरकार ने योजना में अब तक लगभग 246 क

Durga Puja 2026: पद्मा नहीं, अब गुजरात की हिल्सा के स्वाद की दीवानी बनी ढाका, कोलकाता से भेजी गई 500 मीट्रिक टन मछली
राष्ट्रीय

Durga Puja 2026: पद्मा नहीं, अब गुजरात की हिल्सा के स्वाद की दीवानी बनी ढाका, कोलकाता से भेजी गई 500 मीट्रिक टन मछली

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वराह जयंती पर दीं शुभकामनाएं
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वराह जयंती पर दीं शुभकामनाएं

Mumbai Rains: मुंबई सहित इन इलाकों में आज होगी भारी बारिश, येलो अलर्ट जारी; 50KM/H की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
राष्ट्रीय

Mumbai Rains: मुंबई सहित इन इलाकों में आज होगी भारी बारिश, येलो अलर्ट जारी; 50KM/H की रफ्तार से चलेंगी हवाएं