Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
Video : जैसलमेर में बच्चों से भरी स्कूल बस में लगी आगVideo: भाजपा सांसद ने पूछा - झारखंड क्यों नहीं गईं, प्रियंका बोली- राहुल गांधी ने झारखंड के छात्रों से बातचीत कीउत्तराखंड: चमोली में तेज बहाव से बहा बेली ब्रिज, एक व्यक्ति और वाहन के बहने की आशंकाSawan Shivratri : कांवड़ यात्रा के चलते दिल्ली-एनसीआर में रूट डायवर्ट, कई रास्तों पर लग सकता है जामसौरभ गांगुली और उनकी पत्नी डोना को जान से मारने की धमकी, सेक्रेटरी ने ठाकुरपुकुर थाने में की शिकायतहर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले में होंगे व्यापक आयोजनप्रदेश में साढ़े 3 लाख मेट्रिक टन मूंग की खरीदी | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की मूंग खरीदी की समीक्षाअब 88 जगहों से भारत आ सकेंगे e-वीजा वाले यात्री, 11 नए इंटरनेशनल पोर्ट जोड़े गएकम वर्षा की स्थिति में प्रत्येक जिले में आवश्यक तैयारी रखी जाए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | बाढ़ की दशा में संबंधित विभाग जनता को राहत पहुंचाने के लिए सक्रिय रहें कम वर्षा और अतिवृष्टि से किसानों और नागरिकों को कोई परेशानी नहीं हो : मुख्यमंत्री डॉ. यादव जिला औबलराम कृषि महोत्सव को सांस्कृतिक उत्सव के रूप में मनाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की स्वतंत्रता दिवस एवं अन्य पर्वों के आयोजन की तैयारियों की समीक्षाकुटीर एवं ग्रामोद्योग उत्पादों की ग्लोबल मार्केटिंग के करेंगे समस्त प्रयास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग के पोर्टल को मिला देश में पहला स्थान प्रदेश के बुनकर, शिल्पकार और कलाकारों की समृद्धि के लिए सदैव तत्पर सरकार मृगनयनी डॉट कॉम औभोपाल–विदिशा मार्ग 1,758 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा 4-लेन | मेट्रोपोलिटन विकास और आधुनिक सड़क नेटवर्क से नए युग में प्रवेश कर रहे हमारे शहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव भोपाल और उज्जैन–इंदौर मेट्रोपोलिटन क्षेत्र बनेंगे निवेश, उद्योग, पर्यटन एवं रोजगार के नए गराहुल गांधी ने अमित शाह से पूछा, पैलेट गन और छात्रों को लाठियों से पीटाने का आदेश किसने दिया?मुख्यमंत्री डॉ. यादव अहमदाबाद में 12 अगस्त को करेंगे मेगा निवेश संवाद | गुजरात के प्रमुख उद्योग समूहों से करेंगे वन-टू-वन चर्चा, मध्यप्रदेश में निवेश के लिए देंगे आमंत्रणपुलिस बल और जवानों का मनोबल दोनों बढ़ाना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | खंडवा में बनेगी पुलिस बटालियन प्रदेश में तीन राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल गठित किये जाएंगे बैगा, भारिया एवं सहरिया युवाओं की विशेष कम्पनियां बनाई जायेंगी पुलिस विभाग के 58 संव

Delhi Rain Alert : 7 जुलाई तक दिल्ली में होगी रोज बारिश, रेड अलर्ट जारी

Author
Prabhat Khabar 02 जुलाई 2026, 08:17 am
Delhi Rain Alert : 7 जुलाई तक दिल्ली में होगी रोज बारिश, रेड अलर्ट जारी

Delhi Rain Alert : दिल्ली में मौसम विभाग (आईएमडी) की ओर से रेड अलर्ट जारी किया गया है. विभाग के अनुसार 3 से 7 जुलाई तक दिल्ली में रोजाना बारिश और गरज-चमक के साथ मौसम सुहाना बना रह सकता है. इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं.

तापमान में भी ज्यादा बदलाव नहीं होगा. न्यूनतम तापमान 23 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है. इससे पहले 1 जुलाई को विभाग की ओर से बताया गया था कि दिल्ली में अगले दो दिनों के भीतर दक्षिण-पश्चिम मानसून पहुंचने की संभावना है.

राजधानी में मानसून का आगमन पिछले पांच वर्षों में सबसे देर से होने वाला माना जा रहा है. आईएमडी ने कहा कि अगले दो दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून के उत्तर अरब सागर, गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब और राजस्थान के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं.

pic.twitter.com/wM36UWdonC — RWFC New Delhi (@RWFC_ND) July 2, 2026 दिल्ली में दक्षिण-पश्चिम मानसून के पहुंचने का ट्रेंड जानें आईएमडी के अनुसार, साल 2020 में दक्षिण-पश्चिम मानसून 25 जून को दिल्ली पहुंचा था और इसके एक दिन बाद 26 जून को पूरे देश में फैल गया था.

वहीं, 2021 में मानसून काफी देर से आया और 13 जुलाई को दिल्ली पहुंचा. उसी दिन इसने पूरे देश को भी कवर कर लिया था. साल 2022 में मानसून 30 जून को दिल्ली पहुंचा था और दो जुलाई तक पूरे देश में फैल गया था. साल 2023 में मानसून 25 जून को राष्ट्रीय राजधानी पहुंचा, जबकि दो जुलाई तक पूरा देश मानसून की चपेट में आ गया था.

साल 2024 में मानसून 28 जून को दिल्ली पहुंचा और दो जुलाई तक पूरे देश में फैल गया. वहीं, पिछले साल यानी 2025 को दक्षिण-पश्चिम मानसून 29 जून को दिल्ली पहुंचा था. स्काईमेट वेदर ने मौसम को लेकर क्या दी जानकारी स्काईमेट वेदर के उपाध्यक्ष महेश पालावत ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुउ कहा कि मानसूनी ट्रफ (कम दबाव की रेखा) इस समय पंजाब से लेकर उत्तर बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है, जबकि मानसून उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों, उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों, हिमाचल प्रदेश और लद्दाख, और मध्य प्रदेश के कुछ और हिस्सों में पहले ही आगे बढ़ चुका है.

पालावत ने कहा कि दो या तीन जुलाई तक पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तरी राजस्थान में बारिश की गतिविधियों के तेज होने की उम्मीद है, और मानसून के तीन या चार जुलाई के आसपास दिल्ली और आसपास के इलाकों में पहुंचने की संभावना है..

Ad

ताज़ा खबरें